Ezra · chapter 4 · verse 12
Ezra 4:12 in Hindi
राजा को यह विदित हो, कि जो यहूदी तेरे पास से चले आए, वे हमारे पास यरूशलेम को पहुंचे हैं। वे उस दंगैत और घिनौने नगर को बसा रहे हैं; वरन उसकी शहरपनाह को खड़ा कर चुके हैं और उसकी नेव को जोड़ चुके हैं।
Raajaa ko yah vidit ho, ki jo yahoodee tere paas se chale aae, ve hamaare paas yarooshalem ko pahunche hain. Ve us dangait aur ghinaune nagar ko basaa rahe haim; varan usakee shaharapanaah ko khadaa kar chuke haim aur usakee nev ko jod chuke hain.
Ezra 4:12 in English
- King James Version (KJV)
- Be it known unto the king, that the Jews which came up from thee to us are come unto Jerusalem, building the rebellious and the bad city, and have set up the walls [thereof], and joined the foundations.
- World English Bible (WEB)
- Be it known to the king that the Jews who came up from you have come to us to Jerusalem. They are building the rebellious and bad city, and have finished the walls and repaired the foundations.
- American Standard Version (ASV)
- Be it known unto the king, that the Jews that came up from thee are come to us unto Jerusalem; they are building the rebellious and the bad city, and have finished the walls, and repaired the foundations.
- Bible in Basic English (BBE)
- We give news to the king that the Jews who came from you have come to us at Jerusalem; they are building up again that uncontrolled and evil town; the walls are complete and they are joining up the bases.
- Darby Translation (DBY)
- Be it known to the king that the Jews who came up from thee unto us have come to Jerusalem; they are building the rebellious and the bad city, and they complete the walls and join up the foundations.
- Webster's Bible (WBS)
- Be it known to the king, that the Jews who came from thee to us are come to Jerusalem, building the rebellious and the noxious city, and have set up its walls, and joined the foundations.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Be it known to the king, that the Jews who have come up from thee unto us, have come in to Jerusalem, the rebellious and base city they are building, and the walls they have finished, and the foundations they join.
Read in context
- 10आदि जातियों ने जिन्हें महान और प्रधान ओस्नप्पर ने पार ले आकर शोमरोन नगर में और महानद के इस पार के शेष देश में बसाया था, एक चिट्ठी लिखी।
- 11जो चिट्ठी उन्हों ने अर्तश्रत्रा राजा को लिखी, उसकी यह नकल है--- तेरे दास जो महानद के पार के मनुष्य हैं, इत्यादि।
- 12राजा को यह विदित हो, कि जो यहूदी तेरे पास से चले आए, वे हमारे पास यरूशलेम को पहुंचे हैं। वे उस दंगैत और घिनौने नगर को बसा रहे हैं; वरन उसकी शहरपनाह को खड़ा कर चुके हैं और उसकी नेव को जोड़ चुके हैं।
- 13अब राजा को विदित हो कि यदि वह नगर बस गया और उसकी शहरपनाह बन चुकी, तब तो वे लोग कर, चुंगी और राहदारी फिर न देंगे, और अन्त में राजाओं की हानि होगी।
- 14हम लोग तो राजमन्दिर का नमक खाते हैं और उचित नहीं कि राजा का अनादर हमारे देखते हो, इस कारण हम यह चिट्ठी भेजकर राजा को चिता देते हैं।
Cross references
- Ezra 5:9 एज्रा 5:9इसलिये हम ने उन पुरनियों से यों पूछा, कि यह भवन बनवाने, और यह शहरपनाह खड़ी करने की आज्ञा किस ने तुम्हें दी?
- 2 Chronicles 36:13 2 इतिहास 36:13फिर नबूकदनेस्सर जिस ने उसे परमेश्वर की शपथ खिलाई थी, उस से उस ने बलवा किया, और उस ने हठ किया और अपना मन कठोर किया, कि वह इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की ओर न फिरे।
- Ezra 5:3 एज्रा 5:3उसी समय महानद के इस पार का तत्तनै नाम अधिपति और शतब जनै अपने सहचरियों समेत उनके पास जाकर यों पूछने लगे, कि इस भवन के बनाने और इस शहरपनाह के खड़े करने की किस ने तुम को आज्ञा दी है?
- Luke 23:2–5 लूका 23:2–5और वे यह कहकर उस पर दोष लगाने लगे, कि हम ने इसे लोगों को बहकाते और कैसर को कर देने से मना करते, और अपने आप को मसीह राजा कहते हुए सुना है। पीलातुस ने उस से पूछा, क्या तू यहूदियों का राजा है? उस ने उसे उत्तर दिया, कि तू आप ही कह रहा है। तब पीलातुस ने महायाजकों और लोगों से कहा, मैं इस मनुष्य में कुछ दोष नहीं पाता। पर वे और भी दृढ़ता से कहने लगे, यह गलील से लेकर यहां तक सारे यहूदिया में उपदेश दे दे कर लोगों को उसकाता है।
- 2 Kings 24:1 2 राजा 24:1उसके दिनों में बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने चढाई की और यहोयाकीम तीन वर्ष तक उसके अधीन रहा; तब उस ने फिर कर उस से बलवा किया।
- Nehemiah 1:3 नहेमायाह 1:3उन्हों ने मुझ से कहा, जो बचे हुए लोग बन्धुआई से छूटकर उस प्रान्त में रहते हैं, वे बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं, और उनकी निन्दा होती है; क्योंकि यरूशलेम की शहरपनाह टूटी हुई, और उसके फाटक जले हुए हैं।
- Ezra 4:15 एज्रा 4:15तेरे पुरखाओं के इतिहास की पुस्तक में खोज की जाए; तब इतिहास की पुस्तक में तू यह पाकर जान लेगा कि वह नगर बलवा करनेवाला और राजाओं और प्रान्तों की हानि करनेवाला है, और प्राचीन काल से उस में बलवा मचता आया है। और इसी कारण वह नगर नष्ट भी किया गया था।
- Ezekiel 17:12–21 यहेजकेल 17:12–21क्या तुम इन बातों का अर्थ नहीं समझते? फिर उन से कह, बाबुल के राजा ने यरूशलेम को जाकर उसके राजा और और प्रधानों को लेकर अपने यहां बाबुल में पहुंचाया। तब राजवंश में से एक पुरूष को लेकर उस से वाचा बान्धी, और उसको वश में रहने की शपथ खिलाई, और देश के सामथ पुरूषों को ले गया कि वह राज्य निर्बल रहे और सिर न उठा सके, वरन वाचा पालने से स्थिर रहे। तौभी इस ने घोड़े और बड़ी सेना मांगने को अपने दूत मिस्र में भेजकर उस से बलवा किया। क्या वह फूले फलेगा? क्या ऐसे कामों का करनेवाला बचेगा? क्या वह अपनी वाचा तोड़ने पर भी बच जाएगा? प्रभु यहोवा यों कहता है, मेरे जीवन की सौगन्ध, जिस राजा की खिलाई हुई शपथ उस ने तुच्छ जानी, और जिसकी वाचा उस ने तोड़ी, उसके यहां जिस ने उसे राजा बनाया था, अर्थात् बाबुल में ही वह उसके पास ही मर जाएगा। और जब वे बहुत से प्राणियों को नाश करने के लिये दमदमा बान्धे, और गढ़ बनाएं, तब फिरौन अपनी बड़ी सेना और बहुतों की मण्डली रहते भी युठ्ठ में उसकी सहायता न करेगा। क्योंकि उस न शपथ को तुच्छ जाना, और वाचा को तोड़ा; देखो, उस ने वचन देने पर भी ऐसे ऐसे काम किए हैं, सो वह बचने न पाएगा। प्रभु यहोवा यों कहता है कि मेरे जीवन की सौगन्ध, उस ने मेरी शपथ तुच्छ जानी, और मेरी वाचा तोड़ी है; यह पाप मैं उसी के सिर पर डालूंगा। और मैं अपना जाल उस पर फैलाऊंगा और वह मेरे फन्दे में फंसेगा; और मैं उसको बाबुल में पहुंचाकर उस विश्वासघात का मुक़ मा उस से लड़ूंगा, जो उस ने मुझ से किया है। और उसके सब दलों में से जितने भागें वे सब तलवार से मारे जाएंगे, और जो रह जाएं सो चारों दिशाओं में तितर- बितर हो जाएंगे। तब तुम लोग जान लोगे कि मुझ यहोवा ही ने ऐसा कहा है।
- 1 Thessalonians 5:22 1 थिस्सलुनीकियों 5:22सब प्रकार की बुराई से बचे रहो।।
- Daniel 9:25 दानिय्येल 9:25सो यह जान और समझ ले, कि यरूशलेम के फिर बसाने की आज्ञा के निकलने से लेकर अभिषिक्त प्रधान के समय तक सात सप्ताह बीतेंगे। फिर बासठ सप्ताहों के बीतने पर चौक और खाई समेत वह नगर कष्ट के समय में फिर बसाया जाएगा।
- 2 Kings 18:20 2 राजा 18:20तू जो कहता है, कि मेरे यहां युठ्ठ के लिये युक्ति और पराक्रम है, सो तो केवल बात ही बात है। तू किस पर भरोसा रखता है कि तू ने मुझ से बलवा किया है?
- Psalm 48:1–2 भजन संहिता 48:1–2हमारे परमेश्वर के नगर में, और अपने पवित्रा पर्वत पर यहोवा महान् और अति स्तुति के योग्य है! सिरयोन पर्वत ऊंचाई में सुन्दर और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है, राजाधिराज का नगर उत्तरीय सिरे पर है।
Original words (Hebrew)
- it · H1934הָוָא hâvâʼ
- known · H3046יְדַע yᵉdaʻ
- king · H4430מֶלֶךְ melek
- Jews · H3062יְהוּדָאִי Yᵉhûwdâʼîy
- which · H1768דִּי dîy
- up · H5559סְלִק çᵉliq
- from · H4481מִן min
- thee · H3890לְוָת lᵉvâth
- us · H5922עַל ʻal
- come · H858אָתָה ʼâthâh
- Jerusalem · H3390יְרוּשָׁלֵם Yᵉrûwshâlêm
- building · H1124בְּנָא bᵉnâʼ
- rebellious · H4779מָרָד mârâd
- bad · H873בִּאוּשׁ biʼûwsh
- city · H7149קִרְיָא qiryâʼ
- up · H3635כְּלַל kᵉlal
- walls · H7792שׁוּר shûwr
- joined · H2338חוּט chûwṭ
- foundations · H787אֹשׁ ʼôsh