Galatians · chapter 5 · verse 20
Galatians 5:20 in Hindi
मूत्ति पूजा, टोना, बैर, झगड़ा, ईर्ष्या, क्रोध, विरोध, फूट, विधर्म।
Mootti poojaa, tonaa, bair, jhagadaa, eershyaa, krodh, virodh, phoot, vidharm.
Galatians 5:20 in English
- King James Version (KJV)
- Idolatry, witchcraft, hatred, variance, emulations, wrath, strife, seditions, heresies,
- World English Bible (WEB)
- idolatry, sorcery, hatred, strife, jealousies, outbursts of anger, rivalries, divisions, heresies,
- American Standard Version (ASV)
- idolatry, sorcery, enmities, strife, jealousies, wraths, factions, divisions, parties,
- Bible in Basic English (BBE)
- Worship of images, use of strange powers, hates, fighting, desire for what another has, angry feelings, attempts to get the better of others, divisions, false teachings,
- Darby Translation (DBY)
- idolatry, sorcery, hatred, strifes, jealousies, angers, contentions, disputes, schools of opinion,
- Webster's Bible (WBS)
- Idolatry, witchcraft, hatred, variance, emulations, wrath, strife, seditions, heresies,
- Young's Literal Translation (YLT)
- idolatry, witchcraft, hatred, strifes, emulations, wraths, rivalries, dissensions, sects,
Read in context
- 18और यदि तुम आत्मा के चलाए चलते हो तो व्यवस्था के आधीन न रहे।
- 19शरीर के काम तो प्रगट हैं, अर्थात् व्यभिचार, गन्दे काम, लुचपन।
- 20मूत्ति पूजा, टोना, बैर, झगड़ा, ईर्ष्या, क्रोध, विरोध, फूट, विधर्म।
- 21डाह, मलवालापन, लीलाक्रीड़ा, और इन के ऐसे और और काम हैं, इन के विषय में मैं तुम को पहिले से कह देता हूं जैसा पहिले कह भी चुका हूं, कि ऐसे ऐसे काम करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे।
- 22पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, मेल, धीरज,
Cross references
- Revelation 21:8 प्रकाशितवाक्य 21:8पर डरपोकों, और अविश्वासियों, और घिनौनों, और हत्यारों, और व्यभिचारियों, और टोन्हों, और मूर्तिपूजकों, और सब झूठों का भाग उस झील में मिलेगा, जो आग और गन्धक से जलती रहती है: यह दूसरी मृत्यु है।।
- 1 Corinthians 11:19 1 कुरिन्थियों 11:19क्यांकि विधर्म भी तुम में अवश्य होंगे, इसलिये कि जो लागे तुम में खरे निकले हैं, वे प्रगट हो जांए।
- Titus 3:10 तीतुस 3:10किसी पाखंडी को एक दो बार समझा बुझाकर उस से अलग रह।
- 2 Corinthians 11:19 2 कुरिन्थियों 11:19तुम तो समझदार होकर आनन्द से मूर्खों की सह लेते हो।
- Acts 8:9–11 प्रेरितों के काम 8:9–11इस से पहिले उस नगर में शमौन नाम एक मनुष्य था, जो टोना करके सामरिया के लोगों को चकित करता और अपने आप को कोई बड़ा पुरूष बनाता थां और सब छोटे से बड़े तक उसे मान कर कहते थे, कि यह मनुष्य परमशॆवर की वह शक्ति है, जो महान कहलाती है। उस ने बहुत दिनों से उन्हें अपने टोने के कामों से चकित कर रखा था, इसी लिये वे उस को बहुत मानते थे।
- 1 Chronicles 10:13–14 1 इतिहास 10:13–14यों शाऊल उस विश्वासघात के कारण मर गया, जो उस ने यहोवा से किया था; क्योंकि उस ने यहोवा का वचन टाल दिया था, फिर उस ने भूतसिध्दि करनेवाली से पूछकर सम्मति ली थी। उस ने यहोवा से न पूछा था, इसलिये यहोवा ने उसे मारकर राज्य को यिशै के पुत्रा दाऊद को दे दिया।
- Deuteronomy 18:10 व्यवस्थाविवरण 18:10तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे वा बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, वा भावी कहनेवाला, वा शुभ अशुभ मुहूर्तों का माननेवाला, वा टोन्हा, वा तान्त्रिक,
- Acts 16:16–19 प्रेरितों के काम 16:16–19जब हम प्रार्थना करने की जगह जा रहे थे, तो हमें एक दासी मिली जिस में भावी कहनेवाली आत्मा थी; और भावी कहने से अपने स्वामियों के लिये बहुत कुछ कमा लाती थी। वह पौलुस के और हमारे पीछे आकर चिल्लाने लगी कि ये मनुष्य परम प्रधान परमेश्वर के दास हैं, जो हमें उद्धार के मार्ग की कथा सुनाते हैं। वह बहुत दिन तक ऐसा ही करती रही, परन्तु पौलुस दु:खित हुआ, और मुंह फेरकर उस आत्मा से कहा, मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूं, कि उस में से निकल जा और वह उसी घड़ी निकल गई।। जब उसके स्वामियों ने देखा, कि हमारी कमाई की आशा जाती रही, तो पौलुस और सीलास को पकड़ कर चौक में प्राधानों के पास खींच ले गए।
- 2 Peter 2:1 2 पतरस 2:1और जिस प्रकार उन लोगों में झूठे भविष्यद्वक्ता थे उसी प्रकार तुम में भी झूठे उपदेशक होंगे, जो नाश करनेवाले पाखण्ड का उद्घाटन छिप छिपकर करेंगे और उस स्वामी का जिस ने उन्हें मोल लिया है इन्कार करेंगे और अपने आप को शीघ्र विनाश में डाल देंगे।
- Ezekiel 22:18 यहेजकेल 22:18हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल का घराना मेरी दृष्टि में धातु का मैल हो गया है; वे सब के सब भट्टी के बीच के पीतल और रांगे और लोहे और शीशे के समान बन गए; वे चान्दी के मैल के समान हो गए हैं।
- 2 Chronicles 33:6 2 इतिहास 33:6फिर उस ने हिन्नोम के बेटे की तराई में अपने लड़केबालों को होम करके चढ़ाया, और शुभ- अशुभ मुहूत को मानता, और टोना और तंत्रा- मंत्रा करता, और ओझों और भूतसिध्दिवालों से व्यवहार करता था। वरन उस ने ऐसे बहुत से काम किए, जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं और जिन से वह अप्रसन्न होता है।
- 1 Samuel 15:23 1 शमूएल 15:23देख बलवा करना और भावी कहनेवालों से पूछना एक ही समान पाप है, और हठ करना मूरतों और गृहदेवताओं की पूजा के तुल्य है। तू ने जो यहोवा की बात को तुच्छ जाना, इसलिये उस ने तुझे राजा होने के लिये तुच्छ जाना है।