Genesis · chapter 20 · verse 3
Genesis 20:3 in Hindi
रात को परमेश्वर ने स्वप्न में अबीमेलेक के पास आकर कहा, सुन, जिस स्त्री को तू ने रख लिया है, उसके कारण तू मर जाएगा, क्योंकि वह सुहागिन है।
Raat ko parameshvar ne svapn mem abeemelek ke paas aakar kahaa, sun, jis stree ko too ne rakh liyaa hai, usake kaaran too mar jaaegaa, kyonki vah suhaagin hai.
Genesis 20:3 in English
- King James Version (KJV)
- But God came to Abimelech in a dream by night, and said to him, Behold, thou [art but] a dead man, for the woman which thou hast taken; for she [is] a man’s wife.
- World English Bible (WEB)
- But God came to Abimelech in a dream of the night, and said to him, “Behold, you are a dead man, because of the woman whom you have taken; for she is a man’s wife.”
- American Standard Version (ASV)
- But God came to Abimelech in a dream of the night, and said to him, Behold, thou art but a dead man, because of the woman whom thou hast taken; for she is a man’s wife.
- Bible in Basic English (BBE)
- But God came to Abimelech in a dream in the night, and said to him, Truly you are a dead man because of the woman whom you have taken; for she is a man's wife.
- Darby Translation (DBY)
- But God came to Abimelech in a dream by night, and said to him, Behold, thou art [but] a dead man, because of the woman that thou hast taken; for she is a man's wife.
- Webster's Bible (WBS)
- But God came to Abimelech in a dream by night, and said to him, Behold, thou [art but] a dead man, on account of the woman whom thou hast taken: for she [is] a man's wife.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And God cometh in unto Abimelech in a dream of the night, and saith to him, 'Lo, thou [art] a dead man, because of the woman whom thou hast taken — and she married to a husband.'
Read in context
- 1फिर इब्राहीम वहां से कूच कर दक्खिन देश में आकर कादेश और शूर के बीच में ठहरा, और गरार में रहने लगा।
- 2और इब्राहीम अपनी पत्नी सारा के विषय में कहने लगा, कि वह मेरी बहिन है: सो गरार के राजा अबीमेलेक ने दूत भेजकर सारा को बुलवा लिया।
- 3रात को परमेश्वर ने स्वप्न में अबीमेलेक के पास आकर कहा, सुन, जिस स्त्री को तू ने रख लिया है, उसके कारण तू मर जाएगा, क्योंकि वह सुहागिन है।
- 4परन्तु अबीमेलेक उसके पास न गया था: सो उस ने कहा, हे प्रभु, क्या तू निर्दोष जाति का भी घात करेगा?
- 5क्या उसी ने स्वयं मुझ से नहीं कहा, कि वह मेरी बहिन है? और उस स्त्री ने भी आप कहा, कि वह मेरा भाई है: मैं ने तो अपने मन की खराई और अपने व्यवहार की सच्चाई से यह काम किया।
Cross references
- Genesis 20:7 उत्पत्ति 20:7सो अब उस पुरूष की पत्नी को उसे फेर दे; क्योंकि वह नबी है, और तेरे लिये प्रार्थना करेगा, और तू जीता रहेगा: पर यदि तू उसको न फेर दे तो जान रख, कि तू, और तेरे जितने लोग हैं, सब निश्चय मर जाएंगे।
- Matthew 27:19 मत्ती 27:19जब वह न्याय की गद्दी पर बैठा हुआ था तो उस की पत्नी ने उसे कहला भेजा, कि तू उस धर्मी के मामले में हाथ न डालना; क्योंकि मैं ने आज स्वप्न में उसके कारण बहुत दुख उठाया है।
- Psalm 105:14 भजन संहिता 105:14परन्तु उस ने किसी मनुष्य को उन पर अन्धेर करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था,
- Job 33:15 अय्यूब 33:15स्वप्न में, वा रात को दिए हुए दर्शन में, जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़े रहते हैं, वा बिछौने पर सोते समय,
- Genesis 28:12 उत्पत्ति 28:12तब उस ने स्वप्न में क्या देखा, कि एक सीढ़ी पृथ्वी पर खड़ी है, और उसका सिरा स्वर्ग तक पहुंचा है: और परमेश्वर के दूत उस पर से चढ़ते उतरते हैं।
- Matthew 1:20 मत्ती 1:20जब वह इन बातों के सोच ही में था तो प्रभु का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा; हे यूसुफ दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहां ले आने से मत डर; क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्रा आत्मा की ओर से है।
- Genesis 31:24 उत्पत्ति 31:24तब परमेश्वर ने रात के स्वप्न में आरामी लाबान के पास आकर कहा, सावधान रह, तू याकूब से न तो भला कहना और न बुरा।
- Genesis 37:5 उत्पत्ति 37:5और यूसुफ ने एक स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका वर्णन किया: तब वे उस से और भी द्वेष करने लगे।
- Genesis 40:8 उत्पत्ति 40:8उन्हों ने उस से कहा, हम दोनो ने स्वप्न देखा है, और उनके फल का बतानेवाला कोई भी नहीं। यूसुफ ने उन से कहा, क्या स्वप्नों का फल कहना परमेश्वर का काम नहीं है? मुझे अपना अपना स्वप्न बताओ।
- Jonah 3:4 योना 3:4और योना ने नगर में प्रवेश करके एक दिन की यात्रा पूरी की, और यह प्रचार करता गया, अब से चालीस दिन के बीतने पर नीनवे उलट दिया जाएगा।
- Job 4:12–13 अय्यूब 4:12–13एक बात चुपके से मेरे पास पहुंचाई गई, और उसकी कुछ भनक मेरे कान में पड़ी। रात के स्वप्नों की चिन्ताओं के बीच जब मनुष्य गहरी निद्रा में रहते हैं,
- Genesis 37:9 उत्पत्ति 37:9फिर उस ने एक और स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका भी यों वर्णन किया, कि सुनो, मैं ने एक और स्वप्न देखा है, कि सूर्य और चन्द्रमा, और ग्यारह तारे मुझे दण्डवत् कर रहे हैं।