Genesis · chapter 23 · verse 20
Genesis 23:20 in Hindi
और वह भूमि गुफा समेत, जो उस में थी, हित्तियों की ओर से कब्रिस्तान के लिये इब्राहीम के अधिकार में पक्की रीति से आ गई।
Aur vah bhoomi guphaa samet, jo us mem thee, hittiyom kee or se kabristaan ke liye ibraaheem ke adhikaar mem pakkee reeti se aa gaee.
Genesis 23:20 in English
- King James Version (KJV)
- And the field, and the cave that [is] therein, were made sure unto Abraham for a possession of a buryingplace by the sons of Heth.
- World English Bible (WEB)
- The field, and the cave that is in it, were deeded to Abraham by the children of Heth as a possession for a burial place.
- American Standard Version (ASV)
- And the field, and the cave that is therein, were made sure unto Abraham for a possession of a burying-place by the children of Heth.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the field and the hollow rock were handed over to Abraham as his property by the children of Heth.
- Darby Translation (DBY)
- And the field and the cave that was in it were assured to Abraham for a possession of a sepulchre by the sons of Heth.
- Webster's Bible (WBS)
- And the field, and the cave that [is] in it were made sure to Abraham for a possession of a burying-place, by the sons of Heth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and established are the field, and the cave which [is] in it, to Abraham for a possession of a burying-place, from the sons of Heth.
Read in context
- 18जितने हित्ती उसके नगर के फाटक से होकर भीतर जाते थे, उन सभों के साम्हने इब्राहीम के अधिकार में पक्की रीति से आ गई।
- 19इसके पश्चात् इब्राहीम ने अपनी पत्नी सारा को, उस मकपेला वाली भूमि की गुफा में जो मम्रे के अर्थात् हेब्रोन के साम्हने कनान देश में है, मिट्टी दी।
- 20और वह भूमि गुफा समेत, जो उस में थी, हित्तियों की ओर से कब्रिस्तान के लिये इब्राहीम के अधिकार में पक्की रीति से आ गई।
Cross references
- Ruth 4:7–10 रूत 4:7–10अगले समय में इस्राएल में छुड़ाने के बदलने के विषय में सब पक्का करने के लिये यह व्यवहार था, कि मनुष्य अपनी जूती उतार के दूसरे को देता था। इस्राएल में गवाही इसी रीति होती थी। इसलिये उस छुड़ानेवाले कुटुम्बी ने बोअज से यह कहकर; कि तू उसे मोल ले, अपनी जूती उतारी। तब बोअज ने वृद्ध लोगों और सब लोगों से कहा, तुम आज इस बात के साक्षी हो कि जो कुछ एलीमेलेक का और जो कुछ किल्योन और महलोन का था, वह सब मैं नाओमी के हाथ से मोल लेता हूं। फिर महलोन की स्त्री रूत मोआबिन को भी मैं अपनी पत्नी करने के लिये इस मनसा से मोल लेता हूं, कि मरे हुए का नाम उसके निज भाग पर स्थिर करूं, कहीं ऐसा न हो कि मरे हुए का नाम उसके भाइयों में से और उसके स्थान के फाटक से मिट जाए; तुम लोग आज साक्षी ठहरे हो।
- Jeremiah 32:10–14 यिर्मयाह 32:10–14और मैं ने दस्तावेज़ में दस्तख़त और मुहर हो जाने पर, गवाहों के साम्हने वह चान्दी कांटे में तौलकर उसे दे दी। तब मैं ने मोल लेने की दोनों दस्तावेजें जिन में सब शर्तें लिखी हुई थीं, और जिन में से एक पर मुहर थी और दूसरी खुली थी, उन्हें ले कर अपने चचेरे भाई हनमेल के और उन गवाहों के साम्हने जिन्होंने दस्तावेज़ में दस्तख़त किए थे, और उन सब यहूदियों के साम्हने भी जो पहरे के आंगन में बैठे हुए थे, नेरिय्याह के पुत्र बारूक को जो महसेयाह का पोता था, सौंप दिया। तब मैं ने उनके साम्हने बारूक को यह आज्ञा दी कि इस्राएल के परमेश्वर सेनाओं के यहोवा यों कहता है, इन मोल लेने की दस्तावेज़ों को जिन पर मुहर की हुई है और जो खुली हुई है, इन्हें ले कर मिट्टी के बर्तन में रख, ताकि ये बहुत दिन तक रहें।
- Genesis 50:24–25 उत्पत्ति 50:24–25और यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा मैं तो मरने पर हूं; परन्तु परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा, और तुम्हें इस देश से निकालकर उस देश में पहुंचा देगा, जिसके देने की उस ने इब्राहीम, इसहाक, और याकूब से शपथ खाई थी। फिर यूसुफ ने इस्राएलियों से यह कहकर, कि परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा, उनको इस विषय की शपथ खिलाई, कि हम तेरी हडि्डयों को वहां से उस देश में ले जाएंगे।
- Genesis 50:13 उत्पत्ति 50:13अर्थात् उन्हों ने उसको कनान देश में ले जाकर मकपेला की उस भूमिवाली गुफा में, जो मम्रे के साम्हने हैं, मिट्टी दी; जिसको इब्राहीम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इस निमित्त मोल लिया था, कि वह कबरिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो।।
- 2 Samuel 24:24 2 शमूएल 24:24राजा ने अरौना से कहा, ऐसा नहीं, मै ये वस्तुएं तुझ से अवश्य दाम देकर लूंगा; मैं अपने परमेश्वर यहोवा को सेंतमेंत के होमबलि नहीं चढ़ाने का। सो दाऊद ने खलिहान और बैलों को चांदी के पचास शेकेल पें मोल लिया।
- Genesis 25:9 उत्पत्ति 25:9और उसके पुत्रा इसहाक और इश्माएल ने, हित्ती सोहर के पुत्रा एप्रोन की मम्रे के सम्मुखवाली भूमि में, जो मकपेला की गुफा थी, उस में उसको मिट्टी दी गई।
- 2 Kings 21:18 2 राजा 21:18निदान मनश्शे अपने पुरखाओं के संग सो गया और उसे उसके भवन की बारी में जो उज्जर की बारी कहलाती थी मिट्टी दी गई; और उसका पुत्रा आमोन उसके स्थान पर राजा हुआ।
- Genesis 50:5 उत्पत्ति 50:5कि मेरे पिता ने यह कहकर, कि देख मैं मरने पर हूं, मुझे यह शपथ खिलाई, कि जो कबर तू ने अपने लिये कनान देश में खुदवाई है उसी में मैं तुझे मिट्टी दूंगा इसलिये अब मुझे वहां जाकर अपने पिता को मिट्टी देने की आज्ञा दे, तत्पश्चात् मैं लौट आऊंगा।
- Genesis 49:31–32 उत्पत्ति 49:31–32वहां इब्राहीम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैं ने लिआ: को भी मिट्टी दी। वह भूमि और उस में की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई।