Jeremiah · chapter 32 · verse 10
Jeremiah 32:10 in Hindi
और मैं ने दस्तावेज़ में दस्तख़त और मुहर हो जाने पर, गवाहों के साम्हने वह चान्दी कांटे में तौलकर उसे दे दी।
Aur maim ne dastaavej mem dastakhat aur muhar ho jaane par, gavaahom ke saamhane vah chaandee kaante mem taulakar use de dee.
Jeremiah 32:10 in English
- King James Version (KJV)
- And I subscribed the evidence, and sealed [it], and took witnesses, and weighed [him] the money in the balances.
- World English Bible (WEB)
- I signed the deed, sealed it, called witnesses, and weighed the money in the balances to him.
- American Standard Version (ASV)
- And I subscribed the deed, and sealed it, and called witnesses, and weighed him the money in the balances.
- Bible in Basic English (BBE)
- And I put it in writing, stamping it with my stamp, and I took witnesses and put the money into the scales.
- Darby Translation (DBY)
- And I subscribed the writing, and sealed it, and took witnesses, and weighed the money in the balances.
- Webster's Bible (WBS)
- And I subscribed the contract, and sealed [it] , and took witnesses, and weighed [him] the money in the balances.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And I write in a book, and seal, and cause witnesses to testify, and weigh the silver in balances;
Read in context
- 8सो यहोवा के वचन के अनुसार मेरा चचेरा भाई हनमेल पहरे के आंगन में मेरे पास आकर कहने लगा, मेरा जो खेत बिन्यामीन देश के अनातोत में है उसे मोल ले, क्योंकि उसके स्वामी होने और उसके छुड़ा लेने का अधिकार तेरा ही है; इसलिये तू उसे मोल ले। तब मैं ने जान लिया कि वह यहोवा का वचन था।
- 9इसलिये मैं ने उस अनातोत के खेत को अपने चचेरे भाई हनमेल से मोल ले लिया, और उसका दाम चान्दी के सत्तरह शेकेल तौलकर दे दिए।
- 10और मैं ने दस्तावेज़ में दस्तख़त और मुहर हो जाने पर, गवाहों के साम्हने वह चान्दी कांटे में तौलकर उसे दे दी।
- 11तब मैं ने मोल लेने की दोनों दस्तावेजें जिन में सब शर्तें लिखी हुई थीं, और जिन में से एक पर मुहर थी और दूसरी खुली थी,
- 12उन्हें ले कर अपने चचेरे भाई हनमेल के और उन गवाहों के साम्हने जिन्होंने दस्तावेज़ में दस्तख़त किए थे, और उन सब यहूदियों के साम्हने भी जो पहरे के आंगन में बैठे हुए थे, नेरिय्याह के पुत्र बारूक को जो महसेयाह का पोता था, सौंप दिया।
Cross references
- Jeremiah 32:44 यिर्मयाह 32:44और बिन्यामीन के देश में, यरूशलेम के आस पास, और यहूदा देश के अर्थात पहाड़ी देश, नीचे के देश और दक्खिन देश के नगरों में लोग गवाह बुला कर खेत मोल लेंगे, और दस्तावेज़ में दस्तखत और मुहर करेंगे; क्योंकि मैं उनके दिनों को लौटा ले आऊंगा; यहोवा की यही वाणी है।
- Jeremiah 32:12 यिर्मयाह 32:12उन्हें ले कर अपने चचेरे भाई हनमेल के और उन गवाहों के साम्हने जिन्होंने दस्तावेज़ में दस्तख़त किए थे, और उन सब यहूदियों के साम्हने भी जो पहरे के आंगन में बैठे हुए थे, नेरिय्याह के पुत्र बारूक को जो महसेयाह का पोता था, सौंप दिया।
- Job 14:17 अय्यूब 14:17मेरे अपराध छाप लगी हुई थैली में हैं, और तू ने मेरे अधर्म को सी रखा है।
- Jeremiah 32:25 यिर्मयाह 32:25तौभी, हे प्रभु यहोवा, तू ने मुझ से कहा है कि गवाह बुलाकर उस खेत को मोल ले, यद्यपि कि यह नगर कसदियों के वश में कर दिया गया है।
- Deuteronomy 32:34 व्यवस्थाविवरण 32:34क्या यह बात मेरे मन में संचित, और मेरे भण्डारों में मुहरबन्द नहीं है?
- Isaiah 44:5 यशायाह 44:5कोई कहेगा, मैं यहोवा का हूं, कोई अपना नाम याकूब रखेगा, कोई अपने हाथ पर लिखेगा, मैं यहोवा का हूं, और अपना कुलनाम इस्राएली बताएगा।।
- 2 Corinthians 1:22 2 कुरिन्थियों 1:22जिस ने हम पर छाप भी कर दी है और बयान में आत्मा को हमारे मनों में दिया।।
- Isaiah 30:8 यशायाह 30:8अब आकर इसको उनके साम्हने पत्थर पर खोद, और पुस्तक में लिख, कि वह भविष्य के लिये वरन सदा के लिये साक्षी बनी रहे।
- John 6:27 यूहन्ना 6:27नाशमान भोजन के लिये परिश्रम न करो, परन्तु उस भोजन के लिये जो अनन्त जीवन तक ठहरता है, जिसे मनुष्य का पुत्रा तुम्हें देगा, क्योंकि पिता, अर्थात् परमेश्वर ने उसी पर छाप कर दी है।
- Isaiah 8:1–2 यशायाह 8:1–2फिर यहोवा ने मुझ से कहा, एक बड़ी पटिया लेकर उस पर साधारण अक्षरों से यह लिख: महेर्शालाल्हाशबज के लिये। और मैं विश्वासयोग्य पुरूषों को अर्थात् ऊरिरयाह याजक और जेबेरेक्याह के पुत्रा जकर्याह को इस बात की साक्षी करूंगा।
- Ephesians 1:13 इफिसियों 1:13और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्रा आत्मा की छाप लगी।
- Ruth 4:9–11 रूत 4:9–11तब बोअज ने वृद्ध लोगों और सब लोगों से कहा, तुम आज इस बात के साक्षी हो कि जो कुछ एलीमेलेक का और जो कुछ किल्योन और महलोन का था, वह सब मैं नाओमी के हाथ से मोल लेता हूं। फिर महलोन की स्त्री रूत मोआबिन को भी मैं अपनी पत्नी करने के लिये इस मनसा से मोल लेता हूं, कि मरे हुए का नाम उसके निज भाग पर स्थिर करूं, कहीं ऐसा न हो कि मरे हुए का नाम उसके भाइयों में से और उसके स्थान के फाटक से मिट जाए; तुम लोग आज साक्षी ठहरे हो। तब फाटक के पास जितने लोग थे उन्हों ने और वृद्ध लोगों ने कहा, हम साक्षी हैं। यह जो स्त्री तेरे घर में आती है उसको यहोवा इस्राएल के घराने की दो उपजानेवाली राहेल और लिआ: के समान करे। और तू एप्राता में वीरता करे, और बेतलेहेम में तेरा बड़ा नाम हो;