Genesis · chapter 28 · verse 22
Genesis 28:22 in Hindi
और यह पत्थर, जिसका मैं ने खम्भा खड़ा किया है, परमेश्वर का भवन ठहरेगा: और जो कुछ तू मुझे दे उसका दशमांश मैं अवश्य ही तुझे दिया करूंगा।।
Aur yah patthar, jisakaa maim ne khambhaa khadaa kiyaa hai, parameshvar kaa bhavan thaharegaa: aur jo kuchh too mujhe de usakaa dashamaansh maim avashy hee tujhe diyaa karoongaa..
Genesis 28:22 in English
- King James Version (KJV)
- And this stone, which I have set [for] a pillar, shall be God’s house: and of all that thou shalt give me I will surely give the tenth unto thee.
- World English Bible (WEB)
- then this stone, which I have set up for a pillar, will be God’s house. Of all that you will give me I will surely give a tenth to you.”
- American Standard Version (ASV)
- then this stone, which I have set up for a pillar, shall be God’s house: and of all that thou shalt give me I will surely give the tenth unto thee.
- Bible in Basic English (BBE)
- And this stone which I have put up for a pillar will be God's house: and of all you give me, I will give a tenth part to you.
- Darby Translation (DBY)
- And this stone, which I have set up [for] a pillar, shall be God's house; and of all that thou wilt give me I will without fail give the tenth to thee.
- Webster's Bible (WBS)
- And this stone, which I have set [for] a pillar, shall be God's house: and of all that thou shalt give me, I will surely give the tenth to thee.
- Young's Literal Translation (YLT)
- then this stone which I have made a standing pillar is a house of God, and all that Thou dost give to me — tithing I tithe to Thee.'
Read in context
- 20और याकूब ने यह मन्नत मानी, कि यदि परमेश्वर मेरे संग रहकर इस यात्रा में मेरी रक्षा करे, और मुझे खाने के लिये रोटी, और पहिनने के लिये कपड़ा दे,
- 21और मैं अपने पिता के घर में कुशल क्षेम से लौट आऊं: तो यहोवा मेरा परमेश्वर ठहरेगा।
- 22और यह पत्थर, जिसका मैं ने खम्भा खड़ा किया है, परमेश्वर का भवन ठहरेगा: और जो कुछ तू मुझे दे उसका दशमांश मैं अवश्य ही तुझे दिया करूंगा।।
Cross references
- Genesis 35:7 उत्पत्ति 35:7वहां उस ने एक वेदी बनाई, और उस स्थान का नाम एलबेतेल रखा; क्योंकि जब वह अपने भाई के डर से भागा जाता था तब परमेश्वर उस पर वहीं प्रगट हुआ था।
- Genesis 14:20 उत्पत्ति 14:20और धन्य है परमप्रधान ईश्वर, जिस ने तेरे द्रोहियों को तेरे वश में कर दिया है। तब अब्राम ने उसको सब का दशमांश दिया।
- Deuteronomy 14:22–23 व्यवस्थाविवरण 14:22–23बीज की सारी उपज में से जो प्रतिवर्ष खेत में उपजे उसका दंशमांश अवश्य अलग करके रखना। और जिस स्थान को तेरा परमेश्वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उस में अपने अन्न, और नये दाखमधु, और टटके तेल का दशमांश, और अपने गाय- बैलों और भेड़- बकरियों के पहिलौठे अपने परमेश्वर यहोवा के साम्हने खाया करना; जिस से तुम उसका भय नित्य मानना सीखोगे।
- Leviticus 27:30–33 लैव्यव्यवस्था 27:30–33फिर भूमि की उपज का सारा दशमांश, चाहे वह भूमि का बीज हो चाहे वृक्ष का फल, वह यहोवा ही का है; वह यहोवा के लिये पवित्र ठहरे। यदि कोई अपने दशमांश में से कुछ छुड़ाना चाहे, तो पांचवां भाग बढ़ाकर उसको छुड़ाए। और गाय-बैल और भेड़-बकरियां, निदान जो जो पशु गिनने के लिये लाठी के तले निकल जाने वाले हैं उनका दशमांश, अर्थात दस दस पीछे एक एक पशु यहोवा के लिये पवित्र ठहरे। कोई उसके गुण अवगुण न विचारे, और न उसको बदले; और यदि कोई उसको बदल भी ले, तो वह और उसका बदला दोनों पवित्र ठहरें; और वह कभी छुड़ाया न जाए॥
- Genesis 35:1 उत्पत्ति 35:1तब परमेश्वर ने याकूब से कहा, यहां से कूच करके बेतेल को जा, और वहीं रह: और वहां ईश्वर के लिये वेदी बना, जिस ने तुझे उस समय दर्शन दिया, जब तू अपने भाई एसाव के डर से भागा जाता था।
- Genesis 35:14–15 उत्पत्ति 35:14–15और जिस स्थान में परमेश्वर ने याकूब से बातें की, वहां याकूब ने पत्थर का एक खम्बा खड़ा किया, और उस पर अर्घ देकर तेल डाल दिया। और जहां परमेश्वर ने याकूब से बातें की, उस स्थान का नाम उस ने बेतेल रखा।
- Genesis 33:20 उत्पत्ति 33:20और वहां उस ने एक वेदी बनाकर उसका नाम एलेलोहे इस्राएल रखा।।
- Genesis 28:17 उत्पत्ति 28:17और भय खाकर उस ने कहा, यह स्थान क्या ही भयानक है! यह तो परमेश्वर के भवन को छोड़ और कुछ नहीं हो सकता; वरन यह स्वर्ग का फाटक ही होगा।
- Genesis 12:8 उत्पत्ति 12:8फिर वहां से कूच करके, वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल के पूर्व की ओर है; और अपना तम्बू उस स्थान में खड़ा किया जिसकी पच्छिम की ओर तो बेतेल, और पूर्व की ओर ऐ है; और वहां भी उस ने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई: और यहोवा से प्रार्थना की
- Genesis 21:33 उत्पत्ति 21:33और इब्राहीम ने बेर्शेबा में झाऊ का एक वृक्ष लगाया, और वहां यहोवा, जो सनातन ईश्वर है, उस से प्रार्थना की।