Genesis · chapter 46 · verse 8
Genesis 46:8 in Hindi
याकूब के साथ जो इस्राएली, अर्थात् उसके बेटे, पोते, आदि मि में आए, उनके नाम ये हैं: याकूब का जेठा तो रूबेन था।
Yaakoob ke saath jo israaelee, arthaat usake bete, pote, aadi mi mem aae, unake naam ye haim: yaakoob kaa jethaa to rooben thaa.
Genesis 46:8 in English
- King James Version (KJV)
- And these [are] the names of the children of Israel, which came into Egypt, Jacob and his sons: Reuben, Jacob’s firstborn.
- World English Bible (WEB)
- These are the names of the children of Israel, who came into Egypt, Jacob and his sons: Reuben, Jacob’s firstborn.
- American Standard Version (ASV)
- And these are the names of the children of Israel, who came into Egypt, Jacob and his sons: Reuben, Jacob’s first-born.
- Bible in Basic English (BBE)
- And these are the names of the children of Israel who came into Egypt, even Jacob and all his sons: Reuben, Jacob's oldest son;
- Darby Translation (DBY)
- And these are the names of the sons of Israel who came into Egypt: Jacob and his sons. Jacob's firstborn, Reuben.
- Webster's Bible (WBS)
- And these [are] the names of the children of Israel, who came into Egypt, Jacob and his sons: Reuben, Jacob's first-born.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And these [are] the names of the sons of Israel who are coming into Egypt: Jacob and his sons, Jacob's first-born, Reuben.
Read in context
- 6और वे अपनी भेड़- बकरी, गाय- बैल, और कनान देश में अपने इकट्ठा किए हुए सारे धन को लेकर मि में आए।
- 7और याकूब अपने बेटे- बेटियों, पोते- पोतियों, निदान अपने वंश भर को अपने संग मि में ले आया।।
- 8याकूब के साथ जो इस्राएली, अर्थात् उसके बेटे, पोते, आदि मि में आए, उनके नाम ये हैं: याकूब का जेठा तो रूबेन था।
- 9और रूबेन के पुत्रा, हनोक, पललू, हेद्दॊन, और कर्म्मी थे।
- 10और शिमोन के पुत्रा, यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर, और एक कनानी स्त्री से जन्मा हुआ शाऊल भी था।
Cross references
- Exodus 1:1–5 निर्गमन 1:1–5इस्राएल के पुत्रों के नाम, जो अपने अपने घराने को लेकर याकूब के साथ मि देश में आए, ये हैं: अर्थात् रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून, बिन्यामीन, दान, नप्ताली, गाद और आशेर। और यूसुफ तो मि में पहिले ही आ चुका था। याकूब के निज वंश में जो उत्पन्न हुए वे सब सत्तर प्राणी थे।
- 1 Chronicles 2:1–55 1 इतिहास 2:1–55इस्राएल के ये पुत्रा हुए; रूबेन, शिमोन, लेवी, सहूदा, इस्साकार, जबूलून, दान। यूसुफ, बिन्यामीन, नन्ताली, गाद और आशेर। यहूदा के ये पुत्रा हुए: एर, ओनान और शेला, उसके ये तीनों पुत्रा, बतशू नाम एक कनानी स्त्री से उत्पन्न हुए। और यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उस ने उसको मार डाला। यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के सब पुत्रा पांच हुए। मेरेस के पुत्रा: हेस्रोन और हामूल। और जेरेह के पुत्रा: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा सब मिलकर पांच। फिर कम का पुत्रा: आकार जो अर्पण की हुई पस्तु के विषय में विश्वासघात करके इस्राएलियों का कष्ट देनेवाला हुआ। और एतान का पुत्रा: अजर्याह। हेस्रोन के जो पुत्रा उत्पन्न हुए: यरह्येल, राम और कलूबै। और राम से अम्मीनादाब और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ जो यहूदियों का प्रधान बना। और नहशोन से सल्मा और सल्मा से बोअज, और बोअज से ओबेद और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ। और यिशै से उसका जेठा एलीआब और दूसरा अबीनादाब तीसरा शिमा। चौथा नतनेल और पांचवां रद्दै छठा ओसेम और सातवां दाऊद उत्पन्न हुआ। इनकी बहिनें सरूयाह ओर अबीगैल थीं। और सरूयाह के पुत्रा अबीशै, योआब और असाहेल ये तीन थे। और अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था। हेस्रोन के पुत्रा कालेब के अजूबा नाम एक स्त्री से, और यरीओत से, बेटे उत्पन्न हुए; और इसके पुत्रा ये हूए अर्थात् येशेर, शेबाब और अद न। जब अजूबा मर गई, सब कालेब ने एप्रात को ब्याह लिया; और जिससे हूर उत्पन्न हुआ। और हूर से ऊरी और ऊरी से बसलेल उत्पन्न हुआ। इसके बाद हेस्रोन गिलाद के पिता माकीर की बेटी के पास गया, जिसे उस ने तब ब्याह लिया, जब वह साठ वर्ष का था; और उस से सगूब उत्पन्न हुआ। और सगूब से याईर जन्मा, जिसके गिलाद देश में तेईस नगर थे। और गशूर और अराम ने याईर की बस्तियों को और गांवों समेत कनत को, उन से ले लिया; ये सब नगर मिलकर साठ थे। ये सब गिलाद के पिता माकीर के पुत्रा हुए। और जब हेस्रोन कालेबेप्राता में मर गया, तब उसकी अबिरयाह नाम स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तको का पिता हुआ। और हेस्रोन के जेठे यरह्येल के ये पुत्रा हुए: अर्थात् राम जो उसका जेठा था; और बूना, ओरेन, ओसेम और यहिरयाह। और यरह्येल की एक और पत्नी थी, जिसका नाम अतारा था; वह ओनाम की माता थी। और यरह्येल के जेठे राम के ये पुत्रा हुए, अर्थात् मास, यामीन और एकेर। और ओनाम के पुत्रा शम्मै और यादा हुए। और शम्मै के पुत्रा नादाब और अबीशूर हुए। और अबीशूर की पत्नी का नाम अबीहैल था, और उस से अहबान और मोलीद उत्पन्न हुए। और नादाब के पुत्रा सेलेद और अत्पैम हुए; सेलेद तो निेसन्तान मर गया। और अत्तैम का पुत्रा यिशी। और यिशी का पुत्रा शेशान और शेशान का पुत्रा: अहलै। फिर शम्मै के भाई यादा के पुत्रा: येतेर और योनातान हुए; येतेर तो निेसन्तान मर गया। यानातान के पुत्रा पेलेत और जाजा; यरह्येल के पुत्रा ये हुए। शेशान के तो बेटा न हुआ, केवल बेटियां हुई। शेशान के पास यर्हा नाम एक मिस्री दास था। और शेशान ने उसको अपनी बेटी ब्याह दी, और उस से अत्तै उत्पन्न हुआ। और अत्तै से नातान, नातान से जाबाद। जाबाद से एपलाल, एपलाल से ओबेद। ओबेद से येहू, येहू से अजर्याह। अजर्याह से हेलैस, हेलैस से एलासा। एलासा से सिस्मै, सिस्मै से शल्लूम। शल्लूम से यकम्याह और यकम्याह से एलीशामा उत्पन्न हुए। फिर यरह्येल के भाई कालेब के ये पुत्रा हुए: अर्थात् उसका जेठा मेशा जो जीप का पिता हुआ। और मारेशा का पुत्रा हेब्रोन भी उसी के वंश में हुआ। और हेब्रोन के पुत्रा कोरह, तप्पूह, रेकेम और शेमा। और शेमा से योर्काम का पिता रहम और रेकेम से शम्मै उत्पन्न हुआ था। और शम्मै का पुत्रा माओन हुआ; और माओन बेत्सूर का पिता हुआ। फिर एपा जो कालेब की रखेली थी, उस से हारान, मोसा और गाजेज उत्पन्न हुए; और हारान से गाजेज उत्पन्न हुआ। फिर याहदै के पुत्रा रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा और शाप। और माका जो कालेब की रखेली थी, उस से शेबेर और तिर्हाना उत्पन्न हुए। फिर उस से मदमन्ना का पिता शाप और मकबेना और गिबा का पिता शबा उत्पन्न हुए। और कालेब की बेटी अकसा थी। कालेब के पुत्रा यें हुए। एप्राता के जेठे हूर का पुत्रा किर्यत्यारीम का पिता शोबाल। बेतलेहेम का पिता सल्मा और बेतगादेर का पिता हारेप। और किर्यत्यारीम के पिता शोबाल के वंश में हारोए आधे मनुहोतवासी, और किर्यत्यारीम के कुल अर्थात् यित्री, पूती, शूमाती और मिश्राई और इन से सोराई और एश्ताओली निकले। फिर सल्मा के वंश में बेतलेहेम और नतोपाई, अत्रोतबेत्योआब और आधे मानहती, सोरी। फिर याबेस में रहनेवाले लेखकों के कुल अर्थात् तिराती, शिमाती और सूकाती हुए। ये रेकाब के घराने के मूलपुरूष हम्मन के वंशवाले केनी हैं।
- Deuteronomy 33:6 व्यवस्थाविवरण 33:6रूबेन न मरे, वरन जीवित रहे, तौभी उसके यहां के मनुष्य थोड़े हों।।
- Numbers 2:10–13 गिनती 2:10–13दक्खिन अलंग पर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्रा एलीसूर होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े छियालीस हजार हैं। उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्रा के होंगे, और उनका प्रधान सूरीश ै का पुत्रा शलूमीएल होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष उनसठ हजार तीन सौ हैं।
- Numbers 26:4–11 गिनती 26:4–11बीस वर्ष के और उस से अधिक अवस्था के लोगों की गिनती लो, जैसे कि यहोवा ने मूसा और इस्त्राएलियों को मि देश से निकले आने के समय आज्ञा दी थी।। रूबेन जो इस्त्राएल का जेठा था; उसके ये पुत्रा थे; अर्थात् हनोक, जिस से हनोकियों का कुल चला; और पल्लू, जिस से पल्लूइयों का कुल चला; हेद्दॊन, जिस से हेद्दॊनियों का कुल चला; और कर्मी, जिस से कर्मियों का कुल चला। रूबेनवाले कुल ये ही थे; और इन में से जो गिने गए वे तैतालीस हजार सात सौ तीस पुरूष थे। और पल्लू का पुत्रा एलीआब था। और पल्लू का पुत्रा नमूएल, दातान, और अबीराम थे। ये वही दातान और अबीराम हैं जो सभासद थे; और जिस समय कोरह की मण्डली ने यहोवा से झगड़ा किया था, उस समय उस मण्डली में मिलकर वे भी मूसा और हारून से झगड़े थे; और जब उन अढ़ाई सौ मनुष्यों के आग में भस्म हो जाने से वह मण्डली मिट गई, उसी समय पृथ्वी ने मुंह खोलकर कोरह समेत इनको भी निगल लिया; और वे एक दृष्टान्त ठहरे। परन्तु कोरह के पुत्रा तो नहीं मरे थे।
- Numbers 1:5 गिनती 1:5तुम्हारे उन साथियों के नाम ये हैं, अर्थात् रूबेन के गोत्रा में से शदेऊर का पुत्रा एलीसूर;
- Exodus 6:14–18 निर्गमन 6:14–18उनके पितरों के घरानोंके मुख्य पुरूष ये हैं: इस्राएल के जेठा रूबेन के पुत्र: हनोक, पल्लू, हेस्रोन और कर्म्मी थे; इन्हीं से रूबेन के कुल निकले। और शिमोन के पुत्र: यमूएल, यामीन, ओहद, याकिन, और सोहर थे, और एक कनानी स्त्री का बेटा शाउल भी था; इन्हीं से शिमोन के कुल निकले। और लेवी के पुत्र जिन से उनकी वंशावली चली है, उनके नाम ये हैं: अर्थात गेर्शोन, कहात और मरारी, और लेवी को पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई। गेर्शोन के पुत्र जिन से उनका कुल चला: लिबनी और शिमी थे। और कहात के पुत्र: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल थे, और कहात की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई।
- Numbers 1:20–21 गिनती 1:20–21और इस्त्राएल के पहिलौठे रूबेन के वंश ने जितने पुरूष अपने कुल और अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष वा उस से अधिक अवस्था के थे और युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने अपने नाम से गिने गए: और रूबेन के गोत्रा के गिने हुए पुरूष साढ़े छियालीस हजार थे।।
- Genesis 29:32 उत्पत्ति 29:32सो लिआ: गर्भवती हुई, और उसके एक पुत्रा उत्पन्न हुआ, और उस ने यह कहकर उसका नाम रूबेन रखा, कि यहोवा ने मेरे दु:ख पर दृष्टि की है: सो अब मेरा पति मुझ से प्रीति रखेगा।
- Genesis 29:1–30 उत्पत्ति 29:1–30फिर याकूब ने अपना मार्ग लिया, और पूर्व्वियों के देश में आया। और उस ने दृष्टि करके क्या देखा, कि मैदान में एक कुंआ है, और उसके पास भेड़- बकरियों के तीन झुण्ड बैठे हुए हैं; क्योंकि जो पत्थर उस कुएं के मुंह पर धरा रहता था, जिस में से झुण्डों को जल पिलाया जाता था, वह भारी था। और जब सब झुण्ड वहां इकट्ठे हो जाते तब चरवाहे उस पत्थर को कुएं के मुंह पर से लुढ़काकर भेड़- बकरियों को पानी पिलाते, और फिर पत्थर को कुएं के मुंह पर ज्यों का त्यों रख देते थे। सो याकूब ने चरवाहों से पूछा, हे मेरे भाइयो, तुम कहां के हो? उन्हों ने कहा, हम हारान के हैं। तब उस ने उन से पूछा, क्या तुम नाहोर के पोते लाबान को जानते हो? उन्हों ने कहा, हां, हम उसे जानते हैं। फिर उस ने उन से पूछा, क्या वह कुशल से है? उन्हों ने कहा, हां, कुशल से तो है और वह देख, उसकी बेटी राहेल भेड़- बकरियों को लिये हुए चली आती है। उस ने कहा, देखो, अभी तो दिन बहुत है, पशुओं के इकट्ठे होने का समय नहीं: सो भेड़- बकरियों को जल पिलाकर फिर ले जाकर चराओ। उन्हों ने कहा, हम अभी ऐसा नहीं कर सकते, जब सब झुण्ड इकट्ठे होते हैं तब पत्थर कुएं के मुंह से लुढ़काया जाता है, और तब हम भेड़- बकरियों को पानी पिलाते हैं। उनकी यह बातचीत हो रही थी, कि राहेल जो पशु चराया करती थी, सो अपने पिता की भेड़- बकरियों को लिये हुए आ गई। अपने मामा लाबान की बेटी राहेल को, और उसकी भेड़- बकरियों को भी देखकर याकूब ने निकट जाकर कुएं के मुंह पर से पत्थर को लुढ़काकर अपने मामा लाबान की भेड़- बकरियों को पानी पिलाया। तब याकूब ने राहेल को चूमा, और ऊंचे स्वर से रोया। और याकूब ने राहेल को बता दिया, कि मैं तेरा फुफेरा भाई हूं, अर्थात् रिबका का पुत्रा हूं: तब उस ने दौड़ के अपने पिता से कह दिया। अपने भानजे याकूब को समाचार पाते ही लाबान उस से भेंट करने को दौड़ा, और उसको गले लगाकर चूमा, फिर अपने घर ले आया। और याकूब ने लाबान से अपना सब वृत्तान्त वर्णन किया। तब लाबान ने याकूब से कहा, तू तो सचमुच मेरी हड्डी और मांस है। सो याकूब एक महीना भर उसके साथ रहा। तब लाबान ने याकूब से कहा, भाईबन्धु होने के कारण तुझ से सेंतमेंत सेवा कराना मुझे उचित नहीं है, सो कह मैं तुझे सेवा के बदले क्या दूं? लाबान के दो बेटियां थी, जिन में से बड़ी का नाम लिआ: और छोटी का राहेल था। लिआ: के तो धुन्धली आंखे थी, पर राहेल रूपवती और सुन्दर थी। सो याकूब ने, जो राहेल से प्रीति रखता था, कहा, मैं तेरी छोटी बेटी राहेल के लिये सात बरस तेरी सेवा करूंगा। लाबान ने कहा, उसे पराए पुरूष को देने से तुझ को देना उत्तम होगा; सो मेरे पास रह। सो याकूब ने राहेल के लिये सात बरस सेवा की; और वे उसको राहेल की प्रीति के कारण थोड़े ही दिनों के बराबर जान पड़े। तब याकूब ने लाबान से कहा, मेरी पत्नी मुझे दे, और मैं उसके पास जाऊंगा, क्योंकि मेरा समय पूरा हो गया है। सो लाबान ने उस स्थान के सब मनुष्यों को बुलाकर इकट्ठा किया, और उनकी जेवनार की। सांझ के समय वह अपनी बेटी लिआ: को याकूब के पास ले गया, और वह उसके पास गया। और लाबान ने अपनी बेटी लिआ: को उसकी लौंडी होने के लिये अपनी लौंडी जिल्पा दी। भोर को मालूम हुआ कि यह तो लिआ है, सो उस ने लाबान से कहा यह तू ने मुझ से क्या किया है? मैं ने तेरे साथ रहकर जो तेरी सेवा की, सो क्या राहेल के लिये नहीं की? फिर तू ने मुझ से क्यों ऐसा छल किया है? लाबान ने कहा, हमारे यहां ऐसी रीति नहीं, कि जेठी से पहिले दूसरी का विवाह कर दें। इसका सप्ताह तो पूरा कर; फिर दूसरी भी तुझे उस सेवा के लिये मिलेगी जो तू मेरे साथ रहकर और सात वर्ष तक करेगा। सो याकूब ने ऐसा ही किया, और लिआ: के सप्ताह को पूरा किया; तब लाबान ने उसे अपनी बेटी राहेल को भी दिया, कि वह उसकी पत्नी हो। और लाबान ने अपनी बेटी राहेल की लौंडी होने के लिये अपनी लौंडी बिल्हा को दिया। तब याकूब राहेल के पास भी गया, और उसकी प्रीति लिआ: से अधिक उसी पर हुई, और उस ने लाबान के साथ रहकर सात वर्ष और उसकी सेवा की।।
- 1 Chronicles 8:1–40 1 इतिहास 8:1–40बिन्यामीन से उसका जेठा बेला, दूसरा अशबेल, तीसरा अहृह, चौथा नोहा और पांचवां रापा उत्पन्न हुआ। और बेला के पुत्रा, अस्रार, गेरा, अबीहूद। अबीशू, नामान, अहोह, गेरा, शपूपान और हूराम थे। और एहूद के पुत्रा ये हुए ( गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष ये थे, जिन्हें बन्धुआई में मानहत को ले गए थे )। और नामान, अहिरयाह और गेरा ( इन्हें भी बन्धुआ करके मानहत को ले गए थे ), और उस ने उज्जा और अहिलूद को जन्म दिया। और शहरैम से हशीम और बारा नाम अपनी स्त्रियों को छोड़ देने के बाद मोआब देश में लड़के उत्पन्न हुए। और उसकी अपनी स्त्री होदेश से योआब, सिब्या, मेशा, मल्काम, यूस, सोक्या, और मिर्मा उत्पन्न हुए उसके ये पुत्रा अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष थे। और हूशीम से अबीतूब और एल्पाल का जन्म हुआ। एल्पाल के पुत्रा एबेर, मिशाम और शेमेर, इसी ने ओनो और गांवों समेत लोद को बसाया। फिर वरीआ और शेमा जो अरयालोन के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष थे, और जिन्हों ने गत के निवासियों को भगा दिया। और अह्मो, हासक, यरमोत। जबद्याह, अराद, एदेर। मीकाएल, यिस्पा, योहा, जो बीआ के पुत्रा थे। जबद्याह, मशुल्लाम, हिजकी, हेबर। यिशमरै, यिजलीआ, योबाब, जो एल्पाल के पुत्रा थे। और याकीम, जिक्री, जब्दी। एलीएनै, सिल्लतै, एलीएल। अदायाह, बरायाह और शिम्रात जो शिमी के पुत्रा थे। और यिशपान, यबेर, एलीएल। अब्दोन, जिक्री,हानान। हनन्याह, एलाम, अन्तोतिरयाह। यिपदयाह और पनूएल जो शाशक के पुत्रा थे। और शमशरै, शहर्याह, अतल्याह। योरेश्याह, एलिरयाह और जिक्र जो यरोहाम के पुत्रा थे। ये अपनी अपनी पीढ़ी में अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष और प्रधान थे, ये यरूशलेम में रहते थे। और गिबोन में गिबोन का पिता रहता था, जिसकी पत्नी का ताम माका था। और उसका जेठा पुत्रा अब्दोन था, फिर शूर, कीश, बाल, नादाब। गदोर; अह्मो और जेकेर हुए। और मिकोत से शिमा उत्पन्न हुआ। और ये भी अपने भइयों के साम्हने यरूशलेम में रहते थे, अपने भाइयों ही के साथ। और नेर से कीश उत्पन्न हुआ, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मलकीश, अबीनादाब, और एशबाल उत्पन्न हुआ। और योनातन का पुत्रा मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ। और मीका के पुत्रा पीतोन, मेलेक, तारे और आहाज। और आहाज से यहोअस्रा उत्पन्न हुआ। और यहोअस्रा से आलेमेत, अजमावेत और जिम्री; और जिम्री से मोसा। मोसा से बिना उत्पन्न हुआ। और इसका पुत्रा रापा हुआ, रापा का एलासा और एलासा का पुत्रा आसेल हुआ। और आसेल के छे पुत्रा हुए जिनके ये नाम थे, अर्थात् अज्रीकाम, बोकरू, यिश्माएल, शार्याह, ओबद्याह, और हानान। ये ही सब आसेल के पुत्रा थे। ओर उसके भाई एशेक के ये पुत्रा हुए, अर्थात् उसका जेठा ऊलाम, दूसरा यूशा, तीसरा एलीपेलेत। और ऊलाम के पुत्रा शूरवीर और धनुर्धारी हुए, और उनके बहुत बेटे- पोते अर्थात् डेढ़ सौ हुए। ये ही सब बिन्यामीन के वंश के थे।
- Genesis 49:1–33 उत्पत्ति 49:1–33फिर याकूब ने अपने पुत्रों को यह कहकर बुलाया, कि इकट्ठे हो जाओ, मैं तुम को बताऊंगा, कि अन्त के दिनों में तुम पर क्या क्या बीतेगा। हे याकूब के पुत्रों, इकट्ठे होकर सुनो, अपने पिता इस्राएल की ओर कान लगाओ। हे रूबेन, तू मेरा जेठा, मेरा बल, और मेरे पौरूष का पहिला फल है; प्रतिष्ठा का उत्तम भाग, और शक्ति का भी उत्तम भाग तू ही है। तू जो जल की नाईं उबलनेवाला है, इसलिये औरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तू ने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया।। शिमोन और लेवी तो भाई भाई हैं, उनकी तलवारें उपद्रव के हथियार हैं। हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्हों ने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों की पूंछें काटी हैं।। धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग अलग और इस्राएल में तित्तर बित्तर कर दूंगा।। हे यहूदा, तेरे भाई तेरा धन्यवाद करेंगे, तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्रा तुझे दण्डवत् करेंगे।। यहूदा सिंह का डांवरू है। हे मेरे पुत्रा, तू अहेर करके गुफा में गया है: वह सिंह वा सिंहनी की नाई दबकर बैठ गया; फिर कौन उसको छेड़ेगा।। जब तक शीलो न आए तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; और राज्य राज्य के लोग उसके अधीन हो जाएंगे।। वह अपने जवान गदहे को दाखलता में, और अपनी गदही के बच्चे को उत्तम जाति की दाखलता में बान्धा करेगा; उस ने अपने वस्त्रा दाखमधु में, और अपना पहिरावा दाखों के रस में धोया है।। उसकी आंखे दाखमधु से चमकीली और उसके दांत दूध से श्वेत होंगे।। जबूलून समुद्र के तीर पर निवास करेगा, वह जहाजों के लिये बन्दरगाह का काम देगा, और उसका परला भाग सीदोन के निकट पहुंचेगा इस्साकार एक बड़ा और बलवन्त गदहा है, जो पशुओं के बाड़ों के बीच में दबका रहता है।। उस ने एक विश्रामस्थान देखकर, कि अच्छा है, और एक देश, कि मनोहर है, अपने कन्धे को बोझ उठाने के लिये झुकाया, और बेगारी में दास का सा काम करने लगा।। दान इस्राएल का एक गोत्रा होकर अपने जातिभाइयों का न्याय करेगा।। दान मार्ग में का एक सांप, और रास्ते में का एक नाग होगा, जो घोड़े की नली को डंसता है, जिस से उसका सवार पछाड़ खाकर गिर पड़ता है।। हे यहोवा, मैं तुझी से उद्धार पाने की बाट जोहता आया हूं।। गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा।। आशेर से जो अन्न उत्पन्न होगा वह उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्ट भोजन दिया करेगा।। नप्ताली एक छूटी हुई हरिणी है; वह सुन्दर बातें बोलता है।। यूसुफ बलवन्त लता की एक शाखा है, वह सोते के पास लगी हुई फलवन्त लता की एक शाखा है; उसकी डालियां भीत पर से चढ़कर फैल जाती हैं।। धनुर्धारियों ने उसको खेदित किया, और उस पर तीर मारे, और उसके पीछे पड़े हैं।। पर उसका धनुष दृढ़ रहा, और उसकी बांह और हाथ याकूब के उसी शक्तिमान ईश्वर के हाथों के द्वारा फुर्तीले हुए, जिसके पास से वह चरवाहा आएगा, जो इस्राएल का पत्थर भी ठहरेगा।। यह तेरे पिता के उस ईश्वर का काम है, जो तेरी सहायता करेगा, उस सर्वशक्तिमान को जो तुझे ऊपर से आकाश में की आशीषें, और नीचे से गहिरे जल में की आशीषें, और स्तनों, और गर्भ की आशीषें देगा।। तेरे पिता के आशीर्वाद मेरे पितरों के आशीर्वाद से अधिक बढ़ गए हैं और सनातन पहाड़ियों की मन- चाही वस्तुओं की नाई बने रहेंगे: वे यूसुफ के सिर पर, जो अपने भाइयों में से न्यारा हुआ, उसी के सिर के मुकुट पर फूले फलेंगे।। बिन्यामीन फाड़नेहारा हुण्डार है, सवेरे तो वह अहेर भक्षण करेगा, और सांझ को लूट बांट लेगा।। इस्राएल के बारहों गोत्रा ये ही हैं: और उनके पिता ने जिस जिस वचन से उनको आशीर्वाद दिया, सो ये ही हैं; एक एक को उसके आशीर्वाद के अनुसार उस ने आशीर्वाद दिया। तब उस ने यह कहकर उनको आज्ञा दी, कि मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूं: इसलिये मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना, अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के साम्हनेवाली मकपेला की भूमि में है; उस भूमि को तो इब्राहीम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसी निमित्त मोल लिया था, कि वह कबरिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो। वहां इब्राहीम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैं ने लिआ: को भी मिट्टी दी। वह भूमि और उस में की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई। यह आज्ञा जब याकूब अपने पुत्रों को दे चुका, तब अपने पांव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला।