Genesis · chapter 49 · verse 21
Genesis 49:21 in Hindi
नप्ताली एक छूटी हुई हरिणी है; वह सुन्दर बातें बोलता है।।
Naptaalee ek chhootee huee harinee hai; vah sundar baatem bolataa hai..
Genesis 49:21 in English
- King James Version (KJV)
- Naphtali [is] a hind let loose: he giveth goodly words.
- World English Bible (WEB)
- “Naphtali is a doe set free, who bears beautiful fawns.
- American Standard Version (ASV)
- Naphtali is a hind let loose: He giveth goodly words.
- Bible in Basic English (BBE)
- Naphtali is a roe let loose, giving fair young ones.
- Darby Translation (DBY)
- Naphtali is a hind let loose; He giveth goodly words.
- Webster's Bible (WBS)
- Naphtali [is] a hind let loose: he giveth goodly words.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Naphtali [is] a hind sent away, Who is giving beauteous young ones.
Read in context
- 19गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा।।
- 20आशेर से जो अन्न उत्पन्न होगा वह उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्ट भोजन दिया करेगा।।
- 21नप्ताली एक छूटी हुई हरिणी है; वह सुन्दर बातें बोलता है।।
- 22यूसुफ बलवन्त लता की एक शाखा है, वह सोते के पास लगी हुई फलवन्त लता की एक शाखा है; उसकी डालियां भीत पर से चढ़कर फैल जाती हैं।।
- 23धनुर्धारियों ने उसको खेदित किया, और उस पर तीर मारे, और उसके पीछे पड़े हैं।।
Cross references
- Deuteronomy 33:23 व्यवस्थाविवरण 33:23फिर नप्ताली के विषय में उस ने कहा, हे नप्ताली, तू जो यहोवा की प्रसन्नता से तृप्त, और उसकी आशीष से भरपूर है, तू पच्छिम और दक्खिन के देश का अधिकारी हो।।
- Genesis 30:8 उत्पत्ति 30:8तब राहेल ने कहा, मैं ने अपनी बहिन के साथ बड़े बल से लिपटकर मल्लयुद्ध किया और अब जीत गई: सो उस ने उसका नाम नप्ताली रखा।
- Matthew 4:15–16 मत्ती 4:15–16कि जबूलून और नपताली के देश, झील के मार्ग से यरदन के पास अन्यजातियों का गलील। जो लोग अन्धकार में बैठे थे उन्हों ने बड़ी ज्योंति देखी; और जो मृत्यु के देश और छाया में बैठे थे, उन पर ज्योति चमकी।।
- Genesis 46:24 उत्पत्ति 46:24और नप्ताली के पुत्रा, यहसेल, गूनी, सेसेर, और शिल्लेम थे।
- Judges 4:10 न्यायियों 4:10तब बाराक ने जबूलून और नप्ताली के लोगों को केदेश में बुलवा लिया; और उसके पीछे दस हजार पुरूष चढ़ गए; और दबोरा उसके संग चढ़ गई।
- Joshua 19:32–39 यहोशू 19:32–39छठवीं चिट्ठी नप्तालियों के कुलों के अनुसार उनके नाम पर निकली। और उनका सिवाना हेलेप से, और सानन्नीम में के बांज वृक्ष से, अदामीनेकेब और यब्नेल से हो कर, और लक्कूम को जा कर यरदन पर निकला; वहां से वह सिवाना पश्चिम की ओर मुड़कर अजनोत्ताबोर को गया, और वहां से हुक्कोक को गया, और दक्खिन, और जबूलून के भाग तक, और पश्चिम की ओर आशेर के भाग तक, और सूर्योदय की ओर यहूदा के भाग के पास की यरदन नदी पर पहुंचा। और उनके गढ़ वाले नगर ये हैं, अर्थात सिद्दीम, सेर, हम्मत, रक्कत, किन्नेरेत, अदामा, रामा, हासोर, केदेश, एद्रेई, एन्हासेर, यिरोन, मिगदलेल, होरेम, बेतनात, और बेतशेमेश; ये उन्नीस नगर गांवों समेत उन को मिले। कुलों के अुनसार नप्तालियों के गोत्र का भाग नगरों और उनके गांवों समेत यही ठहरा॥
- Judges 4:6 न्यायियों 4:6उस ने अबीनोअम के पुत्रा बाराक को केदेश नप्ताली में से बुलाकर कहा, क्या इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह आज्ञा नहीं दी, कि तू जाकर ताबोर पहाड़ पर चढ़ और नप्तालियों और जबूलूनियों में के दस हजार पुरूषों को संग ले जा?
- Judges 5:18 न्यायियों 5:18जबलून अपने प्राण पर खेलनेवाले लोग ठहरे; नप्ताली भी देश के ऊंचे ऊंचे स्थानों पर वैसा ही ठहरा।
- Psalm 18:33–34 भजन संहिता 18:33–34वही मेरे पैरों को हरिणियों के पैरों के समान बनाता है, और मुझे मेरे ऊंचे स्थानों पर खड़ा करता है। वह मेरे हाथों को युद्ध करना सिखाता है, इसलिये मेरी बाहों से पीतल का धनुष झुक जाता है।