Genesis · chapter 8 · verse 16
Genesis 8:16 in Hindi
तू अपने पुत्रों, पत्नी, और बहुओं समेत जहाज़ में से निकल आ।
Too apane putrom, patnee, aur bahuom samet jahaaj mem se nikal aa.
Genesis 8:16 in English
- King James Version (KJV)
- Go forth of the ark, thou, and thy wife, and thy sons, and thy sons’ wives with thee.
- World English Bible (WEB)
- “Go out of the ship, you, your wife, your sons, and your sons’ wives with you.
- American Standard Version (ASV)
- Go forth from the ark, thou, and thy wife, and thy sons, and thy sons’ wives with thee.
- Bible in Basic English (BBE)
- Go out of the ark, you and your wife and your sons and your sons' wives.
- Darby Translation (DBY)
- Go out of the ark, thou, and thy wife, and thy sons, and thy sons' wives with thee.
- Webster's Bible (WBS)
- Go forth from the ark, thou, and thy wife, and thy sons, and thy sons' wives with thee.
- Young's Literal Translation (YLT)
- every living thing that [is] with thee, of all flesh, among fowl, and among cattle, and among every creeping thing which is creeping on the earth, bring out with thee;
Read in context
- 14और दूसरे महीने के सताईसवें दिन को पृथ्वी पूरी रीति से सूख गई।।
- 15तब परमेश्वर ने, नूह से कहा,
- 16तू अपने पुत्रों, पत्नी, और बहुओं समेत जहाज़ में से निकल आ।
- 17क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भांति के रेंगनेवाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, जितने शरीरधारी जीवजन्तु तेरे संग हैं, उस सब को अपने साथ निकाल ले आ, कि पृथ्वी पर उन से बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें- फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएं।
- 18तब नूह, और उसके पुत्रा, और पत्नी, और बहुएं, निकल आईं:
Cross references
- Genesis 7:13 उत्पत्ति 7:13ठीक उसी दिन नूह अपने पुत्रा शेम, हाम, और येपेत, और अपनी पत्नी, और तीनों बहुओं समेत,
- Psalm 121:8 भजन संहिता 121:8यहोवा तेरे आने जाने में तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा।।
- Zechariah 9:11 जकर्याह 9:11और तू भी सुन, क्योंकि मेरी वाचा के लोहू के कारण, मैं ने तेरे बन्दियों को बिना जल के गड़हे में से उबार लिया है।
- Acts 16:37–39 प्रेरितों के काम 16:37–39परन्तु पौलुस ने उस से कहा, उन्हों ने हमें जो रोमी मनुष्य हैं, दोषी ठहाराए बिना, लोगों के साम्हने मारा, और बन्दीगृह में डाला, और अब क्या चुपके से निकाल देते हैं? ऐसा नहीं, परन्तु वे आप आकर हमें बाहर ले जाएं। प्यादों ने ये बातें हाकिमों से कह दीं, और वे यह सुनकर कि रोमी हैं, डर गए। और आकर उन्हें मनाया, और बाहर ले जाकर बिनती की कि नगर से चले जाएं।
- Joshua 4:10 यहोशू 4:10और याजक सन्दूक उठाए हुए उस समय तक यरदन के बीच खड़े रहे जब तक वे सब बातें पूरी न हो चुकीं, जिन्हें यहोवा ने यहोशू को लोगों से कहने की आज्ञा दी थी। तब सब लोग फुर्ती से पार उतर गए;
- Joshua 4:16–18 यहोशू 4:16–18कि साक्षी का सन्दूक उठानेवाले याजकों को आज्ञा दे कि यरदन में से निकल आएं। तो यहोशू ने याजकों को आज्ञा दी, कि यरदन में से निकल आओ। और ज्यों ही यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले याजक यरदन के बीच में से निकल आए, और उनके पांव स्थल पर पड़े, त्यों ही यरदन का जल अपने स्थान पर आया, और पहिले की नाईं कड़ारो के ऊपर फिर बहने लगा।
- Daniel 9:25–26 दानिय्येल 9:25–26सो यह जान और समझ ले, कि यरूशलेम के फिर बसाने की आज्ञा के निकलने से लेकर अभिषिक्त प्रधान के समय तक सात सप्ताह बीतेंगे। फिर बासठ सप्ताहों के बीतने पर चौक और खाई समेत वह नगर कष्ट के समय में फिर बसाया जाएगा। और उन बासठ सप्ताहों के बीतने पर अभिषिक्त पुरूष काटा जाएगा: और उसके हाथ कुछ न लगेगा; और आनेवाले प्रधान की प्रजा नगर और पवित्रास्थान को नाश तो करेगी। परन्तु उस प्रधान का अन्त ऐसा होगा जैसा बाढ़ से होता है; तौभी उसके अन्त तक लड़ाई होती रहेगी; क्योंकि उसका उजड़ जाना निश्चय ठाना गया है।
- Genesis 7:7 उत्पत्ति 7:7नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जलप्रलय से बचने के लिये जहाज में गया।
- Psalm 91:11 भजन संहिता 91:11क्योंकि वह अपने दूतों को तेरे निमित्त आज्ञा देगा, कि जहां कहीं तू जाए वे तेरी रक्षा करें।
- Genesis 7:1 उत्पत्ति 7:1और यहोवा ने नूह से कहा, तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मै ने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी देखा है।
- Joshua 3:17 यहोशू 3:17और याजक यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाए हुए यरदन के बीचों बीच पहुंचकर स्थल पर स्थिर खड़े रहे, और सब इस्राएली स्थल ही स्थल पार उतरते रहे, निदान उस सारी जाति के लोग यरदन पार हो गए।।
- Acts 16:27–28 प्रेरितों के काम 16:27–28और दारोगा जाग उठा, और बन्दीगृह के द्वार खुले देखकर समझा कि बन्धुए भाग गए, सो उस ने तलवार खींचकर अपने आप को मार डालना चाहा। परन्तु पौलुस ने ऊंचे शब्द से पुकारकर कहा; अपने आप को कुछ हानि न पहुंचा, क्योंकि हम सब यहां हैं।