Hebrews · chapter 13 · verse 12
Hebrews 13:12 in Hindi
इसी कारण, यीशु ने भी लोगों को अपने ही लोहू के द्वारा पवित्रा करने के लिये फाटक के बाहर दुख उठाया।
Isee kaaran, yeeshu ne bhee logom ko apane hee lohoo ke dvaaraa pavitraa karane ke liye phaatak ke baahar dukh uthaayaa.
Hebrews 13:12 in English
- King James Version (KJV)
- Wherefore Jesus also, that he might sanctify the people with his own blood, suffered without the gate.
- World English Bible (WEB)
- Therefore Jesus also, that he might sanctify the people through his own blood, suffered outside of the gate.
- American Standard Version (ASV)
- Wherefore Jesus also, that he might sanctify the people through his own blood, suffered without the gate.
- Bible in Basic English (BBE)
- For this reason Jesus was put to death outside the walls, so that he might make the people holy by his blood.
- Darby Translation (DBY)
- Wherefore also Jesus, that he might sanctify the people by his own blood, suffered without the gate:
- Webster's Bible (WBS)
- Wherefore Jesus also, that he might sanctify the people with his own blood, suffered without the gate.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Wherefore, also Jesus — that he might sanctify through [his] own blood the people — without the gate did suffer;
Read in context
- 10हमारी एक ऐसी वेदी है, जिस पर से खाने का अधिकार उन लोगों को नहीं, जो तम्बू की सेवा करते हैं।
- 11क्योंकि जिन पशुओं का लोहू महायाजक पाप- बलि के लिये पवित्रा स्थान में ले जाता है, उन की देह छावनी के बाहर जलाई जाती है।
- 12इसी कारण, यीशु ने भी लोगों को अपने ही लोहू के द्वारा पवित्रा करने के लिये फाटक के बाहर दुख उठाया।
- 13सो आओ उस की निन्दा अपने ऊपर लिए हुए छावनी के बाहर उसके पास निकल चलें।
- 14क्योंकि यहां हमारा कोई स्थिर रहनेवाला नगर नहीं, बरन हम एक आनेवाले नगर की खोज में हैं।
Cross references
- Hebrews 9:12–14 इब्रानियों 9:12–14और बकरों और बछड़ों के लोहू के द्वारा नहीं, पर अपने ही लोहू के द्वारा एक ही बार पवित्रा स्थान में प्रवेश किया, और अनन्त छुटकारा प्राप्त किया। क्योंकि जब बकरों और बैलों का लोहू और कलोर की राख अपवित्रा लोगों पर छिड़के जाने से शरीर की शुद्धता के लिये पवित्रा करती है। तो मसीह का लोहू जिस ने अपने आप को सनातन आत्मा के द्वारा परमेश्वर के साम्हने निर्दोष चढ़ाया, तुम्हारे विवेक को मरे हुए कामों से क्यों न शुद्ध करेगा, ताकि तुम जीवते परमेश्वर की सेवा करो।
- John 19:17–18 यूहन्ना 19:17–18तब वे यीशु को ले गए। और वह अपना क्रूस उठाए हुए उस स्थान तक बाहर गया, जो खोपड़ी का स्थान कहलाता है और इब्रानी में गुलगुता। वहां उन्हों ने उसे और उसके साथ और दो मनुष्यों को क्रूस पर चढ़ाया, एक को इधर और एक को उधर, और बीच में यीशु को।
- Mark 15:20–24 मरकुस 15:20–24और जब वे उसका ठट्ठा कर चुके, तो उस पर बैंजनी वस्त्रा उतारकर उसी के कपड़े पहिनाए; और तब उसे क्रूस पर चढ़ाने के लिये बाहर ले गए। और सिकन्दर और रूफुस का पिता, शमौन नाम एक कुरेनी मनुष्य, जो गांव से आ रहा था उधर से निकला; उन्हों ने उसे बेगार में पकड़ा, कि उसका क्रूस उठा ले चले। और वे उसे गुलगुता नाम जगह पर जिस का अर्थ खोपड़ी की जगह है लाए। और उसे मुर्र मिला हुआ दाखरस देने लगे, परन्तु उस ने नहीं लिया। तब उन्हों ने उस को क्रूस पर चढ़ाया, और उसके कपड़ों पर चिटि्ठयां डालकर, कि किस को क्या मिले, उन्हें बांट लिया।
- Acts 7:58 प्रेरितों के काम 7:58और उसे नगर के बाहर निकालकर पत्थरवाह करने लगे, और गवाहों ने अपने कपड़े उतार रखे।
- 1 Corinthians 6:11 1 कुरिन्थियों 6:11और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्रा हुए और धर्मी ठहरे।।
- John 19:34 यूहन्ना 19:34परन्तु सिपाहियों में से एक ने बरछे से उसका पंजर बेधा और उस में से तुरन्त लोहू और पानी निकला।
- Ephesians 5:26 इफिसियों 5:26कि उस को वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्रा बनाए।
- Leviticus 24:23 लैव्यव्यवस्था 24:23और मूसा ने इस्त्राएलियों को यही समझाया; तब उन्हों ने उस शाप देनेवाले को छावनी से बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह किया। और इस्त्राएलियों ने वैसा ही किया जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।।
- Numbers 15:36 गिनती 15:36सो जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी उसी के अनुसार सारी मण्डली के लोगों ने उसको छावनी से बाहर ले जाकर पत्थरवाह किया, और वह मर गया।
- Hebrews 10:29 इब्रानियों 10:29तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिस ने परमेश्वर के पुत्रा को पांवों से रौंदा, और वाचा के लोहू को जिस के द्वारा वह पवित्रा ठहराया गया था, अपवित्रा जाना हैं, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया।
- John 17:19 यूहन्ना 17:19और उन के लिये मैं अपने आप को पवित्रा करता हूं ताकि वे भी सत्य के द्वारा पवित्रा किए जाएं।
- Joshua 7:24 यहोशू 7:24तब सब इस्राएलियों समेत यहोशू जेरहवंशी आकान को, और उस चांदी और ओढ़ने और सोने की ईंट को, और उसके बेटे- बेटियों को, और उसके बैलों, गदहों और भेड़- बकरियों को, और उसके डेरे को, निदान जो कुछ उसका था उन सब को आकोर नाम तराई में ले गया।