Hosea · chapter 2 · verse 18
Hosea 2:18 in Hindi
और उस समय मैं उनके लिये वन- पशुओं और आकाश के पक्षियों और भूमि पर के रेंगनेवाले जन्तुओं के साथ वाचा बान्धूंगा, और धनुष और तलवार तोड़कर युद्ध को उनके देश से दूर कर दूंगा; और ऐसा करूंगा कि वे लोग निडर सोया करेंगे।
Aur us samay maim unake liye vana- pashuom aur aakaash ke pakshiyom aur bhoomi par ke renganevaale jantuom ke saath vaachaa baandhoongaa, aur dhanush aur talavaar todakar yuddh ko unake desh se door kar doongaa; aur aisaa karoongaa ki ve log nidar soyaa karenge.
Hosea 2:18 in English
- King James Version (KJV)
- And in that day will I make a covenant for them with the beasts of the field, and with the fowls of heaven, and [with] the creeping things of the ground: and I will break the bow and the sword and the battle out of the earth, and will make them to lie down safely.
- World English Bible (WEB)
- In that day I will make a covenant for them with the animals of the field, and with the birds of the sky, and with the creeping things of the ground. I will break the bow, the sword, and the battle out of the land, and will make them lie down safely.
- American Standard Version (ASV)
- And in that day will I make a covenant for them with the beasts of the field, and with the birds of the heavens, and with the creeping things of the ground: and I will break the bow and the sword and the battle out of the land, and will make them to lie down safely.
- Bible in Basic English (BBE)
- And in that day I will make an agreement for them with the beasts of the field and the birds of heaven and the things which go low on the earth; I will put an end to the bow and the sword and war in all the land, and will make them take their rest in peace.
- Darby Translation (DBY)
- And I will make a covenant for them in that day with the beasts of the field, and with the fowl of the heavens, and the creeping things of the ground; and I will break bow and sword and battle out of the land; and I will make them to lie down safely.
- Webster's Bible (WBS)
- And in that day will I make a covenant for them with the beasts of the field, and with the fowls of heaven, and [with] the creeping animals of the ground: and I will break the bow and the sword and the battle out of the earth, and will make them to lie down in safety.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And I have made to them a covenant in that day, with the beast of the field, And with the fowl of the heavens, And the creeping thing of the ground, And bow, and sword, and war I break from off the land, And have caused them to lie down confidently.
Read in context
- 16और यहोवा की यह वाणी है कि उस समय तू मुझे ईशी कहेगी और फिर बाली न कहेगी।
- 17क्योंकि भविष्य में मैं उसे बाल देवताओं के नाम न लेने दूंग; और न उनके नाम फिर स्मरण में रहेंगे।
- 18और उस समय मैं उनके लिये वन- पशुओं और आकाश के पक्षियों और भूमि पर के रेंगनेवाले जन्तुओं के साथ वाचा बान्धूंगा, और धनुष और तलवार तोड़कर युद्ध को उनके देश से दूर कर दूंगा; और ऐसा करूंगा कि वे लोग निडर सोया करेंगे।
- 19और मैं सदा के लिये तुझे अपनी स्त्री करने की प्रतिज्ञा करूंगा, और यह प्रतिज्ञा धर्म, और न्याय, और करूंणा, और दया के साथ करूंगा।
- 20और यह सच्चाई के साथ की जाएगी, और तू यहोवा को जान लेगी।।
Cross references
- Ezekiel 34:25 यहेजकेल 34:25मैं उनके साथ शान्ति की वाचा बान्धूंगा, और दुष्ट जन्तुओं को देश में न रहने दूंगा; सो वे जंगल में निडर रहेंगे, और वन में सोएंगे।
- Ezekiel 39:9–10 यहेजकेल 39:9–10तब इस्राएल के नगरों के रहनेवाले निकलेंगे और हथियारों में आग लगाकर जला देंगे, ढाल, और फरी, धनुष, और तीर, लाठी, बछ, सब को वे सात वर्ष तक जलाते रहेंगे। और इसके कारण वे मैदान में लकड़ी न बीनेंगे, न जंगल में काटेंगे, क्योंकि वे हथियारों ही को जलाया करेंगे; वे अपने लूटनेवाले को लूटेंगे, और अपने छीननेवालों से छीनेंगे, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
- Psalm 46:9 भजन संहिता 46:9वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है; वह धनुष को तोड़ता, और भाले को दो टुकड़े कर डालता है, और रथों को आग में झोंक देता है!
- Isaiah 11:6–9 यशायाह 11:6–9तब भेड़िया भेड़ के बच्चे के संग रहा करेगा, और चीता बकरी के बच्चे के साथ बैठा रहेगा, और बछड़ा और जवान सिंह और पाला पोसा हुआ बैल तीनों इकट्ठे रहेंगे, और एक छोटा लड़का उनकी अगुवाई करेगा। गाय और रीछनी मिलकर चरेंगी, और उनके बच्चे इकट्ठे बैठेंगे; और सिंह बैल की नाईं भूसा खाया करेगा। दूधपिउवा बच्चा करैत के बिल पर खेलेगा, और दूध छुड़ाया हुआ लड़का नाग के बिल में हाथ डालेगा। मेरे सारे पवित्रा पर्वत पर न तो कोई दु:ख देगा और न हानि करेगा; क्योंकि पृथ्वी यहोवा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसा जल समुद्र में भरा रहता है।।
- Isaiah 65:25 यशायाह 65:25भेड़िया और मेम्ना एक संग चरा करेंगे, और सिंह बैल की नाई भूसा खाएगा; और सर्प का आहार मिट्टी ही रहेगा। मेरे सारे पवित्रा पर्वत पर न तो कोई किसी को दु:ख देगा और न कोई किसी की हानि करेगा, यहोवा का यही वचन है।।
- Jeremiah 23:6 यिर्मयाह 23:6उसके दिनों में यहूदी लोग बचे रहेंगे, और इस्राएली लोग निडर बसे रहेंगे: और यहोवा उसका नाम यहोवा "हमारी धार्मिकता" रखेगा।
- Isaiah 2:4 यशायाह 2:4वह जाति जाति का न्याय करेगा, और देश देश के लोगों के झगड़ों को मिटाएगा; और वे अपनी तलवारें पीटकर हल के फाल और अपने भालों को हंसिया बनाएंगे; तब एक जाति दूसरी जाति के विरूद्ध फिर तलवार न चलाएगी, न लोग भविष्य में युद्ध की विद्या सीखेंगे।।
- Job 5:23 अय्यूब 5:23वरन मैदान के पत्थर भी तुझ से वाचा बान्धे रहेंगे, और वनपशु तुझ से मेल रखेंगे।
- Zechariah 14:9 जकर्याह 14:9तब यहोवा सारी पृथ्वी का राजा होगा; और उस समय एक ही यहोवा और उसका नाम भी एक ही माना जाएगा।।
- Micah 4:3–4 मीका 4:3–4वह बहुत देखों के लोगों का न्याय करेगा, और दूर दूर तक की सामर्थी जातयों के झगड़ों को मिटाएगा; सो वे अपनी तलवारें पीटकर हल के फाल, और अपने भालों से हंसिया बनाएंगे; तब एक जाति दूसरी जाति के विरूद्ध तलवार फिर न चलाएगी; और लोग आगे को युद्ध विद्या न सीखेंगे। परन्तु वे अपनी अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष तले बैठा करेंगे, और कोई उनको न डराएगा; सेनाओं के यहोवा ने यही वचन दिया है।।
- Psalm 91:1–13 भजन संहिता 91:1–13जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा। मैं यहोवा के विषय कहूंगा, कि वह मेरा शरणस्थान और गढ़ है; वह मेरा परमेश्वर है, मैं उस पर भरोसा रखूंगा। वह तो मुझे बहेलिये के जाल से, और महामारी से बचाएगा; वह तुझे अपने पंखों की आड़ में ले लेगा, और तू उसके पैरों के नीचे शरण पाएगा; उसकी सच्चाई तेरे लिये ढाल और झिलम ठहरेगी। तू न रात के भय से डरेगा, और न उस तीर से जो दिन को उड़ता है, न उस मरी से जो अन्धेरे में फैलती है, और न उस महारोग से जो दिन दुपहरी में उजाड़ता है।। तेरे निकट हजार, और तेरी दहिनी ओर दस हजार गिरेंगे; परन्तु वह तेरे पास न आएगा। परनतु तू अपनी आंखों की दृष्टि करेगा और दुष्टों के अन्त को देखेगा।। हे यहोवा, तू मेरा शरणस्थान ठहरा है। तू ने जो परमप्रधान को अपना धाम मान लिया है, इसलिये कोई विपत्ति तुझ पर न पड़ेगी, न कोई दु:ख तेरे डेरे के निकट आएगा।। क्योंकि वह अपने दूतों को तेरे निमित्त आज्ञा देगा, कि जहां कहीं तू जाए वे तेरी रक्षा करें। वे तुझ को हाथों हाथ उठा लेंगे, ऐसा न हो कि तेरे पांवों में पत्थर से ठेस लगे। तू सिंह और नाग को कुचलेगा, तू जवान सिंह और अजगर को लताड़ेगा।
- Psalm 23:2 भजन संहिता 23:2वह मुझे हरी हरी चराइयों में बैठाता है; वह मुझे सुखदाई जल के झरने के पास ले चलता है;
Original words (Hebrew)
- day · H3117יוֹם yôwm
- make · H3772כָּרַת kârath
- covenant · H1285בְּרִית bᵉrîyth
- beasts · H2416חַי chay
- field · H7704שָׂדֶה sâdeh
- fowls · H5775עוֹף ʻôwph
- heaven · H8064שָׁמַיִם shâmayim
- things · H7431רֶמֶשׂ remes
- ground · H127אֲדָמָה ʼădâmâh
- break · H7665שָׁבַר shâbar
- bow · H7198קֶשֶׁת qesheth
- sword · H2719חֶרֶב chereb
- battle · H4421מִלְחָמָה milchâmâh
- earth · H776אֶרֶץ ʼerets
- down · H7901שָׁכַב shâkab
- safely · H983בֶּטַח beṭach