Isaiah · chapter 26 · verse 13
Isaiah 26:13 in Hindi
हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तेरे सिवाय और स्वामी भी हम पर प्रभुता करते थे, परन्तु तेरी कृपा से हम केवल तेरे ही नाम का गुणानुवाद करेंगे।
He hamaare parameshvar yahovaa, tere sivaay aur svaamee bhee ham par prabhutaa karate the, parantu teree krupaa se ham keval tere hee naam kaa gunaanuvaad karenge.
Isaiah 26:13 in English
- King James Version (KJV)
- O LORD our God, [other] lords beside thee have had dominion over us: [but] by thee only will we make mention of thy name.
- World English Bible (WEB)
- LORD our God, other lords besides you have had dominion over us, but we will only acknowledge your name.
- American Standard Version (ASV)
- O Jehovah our God, other lords besides thee have had dominion over us; but by thee only will we make mention of thy name.
- Bible in Basic English (BBE)
- O Lord, our God, other lords than you have had rule over us; but in you only is our salvation, and no other name will we take on our lips.
- Darby Translation (DBY)
- Jehovah our God, other lords than thee have had dominion over us; by thee only will we make mention of thy name.
- Webster's Bible (WBS)
- O LORD our God, [other] lords beside thee have had dominion over us; [but] by thee only will we make mention of thy name.
- Young's Literal Translation (YLT)
- O Jehovah our God, lords have ruled us besides Thee, Only, by Thee we make mention of Thy name.
Read in context
- 11हे यहोवा, तेरा हाथ बढ़ा हुआ है, पर वे नहीं देखते। परन्तु वे जानेंगे कि तुझे प्रजा के लिये कैसी जलन है, और लजाएंगे।
- 12तेरे बैरी आग से भस्म होंगे। हे यहोवा, तू हमारे लिये शान्ति ठहराएगा, हम ने जो कुछ किया है उसे तू ही ने हमारे लिये किया है।
- 13हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तेरे सिवाय और स्वामी भी हम पर प्रभुता करते थे, परन्तु तेरी कृपा से हम केवल तेरे ही नाम का गुणानुवाद करेंगे।
- 14वे मर गए हैं, फिर कभी जीवित नहीं होंगे; उनको मरे बहुत दिन हुए, वे फिर नहीं उठने के; तू ने उनका विचार करके उनको ऐसा नाश किया कि वे फिर स्मरण में न आएंगे।
- 15परन्तु तू ने जाति को बढ़ाया; हे यहोवा, तू ने जाति को बढ़ाया है; तू ने अपनी महिमा दिखाई है और उस देश के सब सिवानों को तू ने बढ़ाया है।।
Cross references
- Isaiah 63:7 यशायाह 63:7जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करूणा करके उस ने हम से जितनी भलाई, कि उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करूणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूंगा।
- Isaiah 2:8 यशायाह 2:8उनका देश मूरतों से भरा है; वे अपने हाथों की बनाई हुई वस्तुओं को जिन्हें उनहों ने अपनी उंगलियों से संवारा है, दण्डवत् करते हैं।
- Hebrews 13:15 इब्रानियों 13:15इसलिये हम उसके द्वारा स्तुतिरूपी बलिदान, अर्थात् उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं, परमेश्वर के लिये सर्वदा चढ़ाया करें।
- Isaiah 51:22 यशायाह 51:22तेरा प्रभु यहोवा जो अपनी प्रजा का मुक मा लड़नेवाला तेरा परमेश्वर है, वह यों कहता है, सुन मैं लड़खड़ा देनेवाले मद के कटोरे को अर्थात् अपनी जलजलाहट के कटोरे को तेरे हाथ से ले लेता हूं; तुझे उस में से फिर कभी पीना न पड़ेगा।
- Joshua 23:7 यहोशू 23:7ये जो जातियां तुम्हारे बीच रह गई हैं इनके बीच न जाना, और न इनके देवताओं के नामों की चर्चा करना, और न उनकी शपथ खिलाना, और न उनकी उपासना करना, और न उनको दण्डवत् करना,
- Romans 6:22 रोमियों 6:22क्योंकि उन का अन्त तो मृत्यु है परन्तु अब पाप से स्वतंत्रा होकर और परमेश्वर के दास बनकर तुम को फल मिला जिस से पवित्राता प्राप्त होती है, और उसका अन्त अनन्त जीवन है।
- Isaiah 12:4 यशायाह 12:4और उस दिन तुम कहोगे, यहोवा की स्तुति करो, उस से प्रार्थना करो; सब जातियों में उसके बड़े कामों का प्रचार करो, और कहो कि उसका नाम महान है।।
- Isaiah 10:11 यशायाह 10:11क्या उसी प्रकार मैं यरूशलेम से और उसकी मूरतों से भी न करूं?
- Amos 6:10 आमोस 6:10और जब किसी का चचा, जो उसका जलानेवाला हो, उसकी हडि्डयों को घर के निकालने के लिये उठाएगा, और जो घर के कोने में हो उस से कहेगा, क्या तेरे पास कोई और है? तब वह कहेगा, कोई नहीं; तब वह कहेगा, चुप रहे! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिए।।
- 2 Chronicles 12:8 2 इतिहास 12:8तौभी वे उसके अधीन तो रहेंगे, ताकि वे मेरी और देश देश के राज्यों की भी सेवा जान लें।
- John 8:32 यूहन्ना 8:32और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्रा करेगा।
- 1 Corinthians 4:7 1 कुरिन्थियों 4:7क्योंकि तुझ में और दूसरे में कौन भेद करता है? और तेरे पास क्या है जो तू ने (दूसरे से) नहीं पाया: और जब कि तु ने (दूसरे से) पाया है, तो ऐसा घमण्ड क्यों करता है, कि मानों नही पाया?