Isaiah · chapter 35 · verse 3
Isaiah 35:3 in Hindi
ढीले हाथों को दृढ़ करो और थरथराते हुए घुटनों को स्थिर करो।
Dheele haathom ko drudh karo aur tharatharaate hue ghutanom ko sthir karo.
Isaiah 35:3 in English
- King James Version (KJV)
- Strengthen ye the weak hands, and confirm the feeble knees.
- World English Bible (WEB)
- Strengthen the weak hands, and make the feeble knees firm.
- American Standard Version (ASV)
- Strengthen ye the weak hands, and confirm the feeble knees.
- Bible in Basic English (BBE)
- Make strong the feeble hands, give support to the shaking knees.
- Darby Translation (DBY)
- Strengthen the weak hands and confirm the tottering knees.
- Webster's Bible (WBS)
- Strengthen ye the weak hands, and confirm the feeble knees.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Strengthen ye the feeble hands, Yea, the stumbling knees strengthen.
Read in context
- 1जंगल और निर्जल देश प्रफुल्लित होंगे, मरूभूमि मगन होकर केसर की नाईं फूलेगी;
- 2वह अत्यन्त प्रभुल्लित होगी और आनन्द के साथ जयजयकार करेगी। उसकी शोभा लबानोन की सी होगी और वह कर्मेल और शारोन के तुल्य तेजोमय हो जाएगी। वे यहोवा की शोभा और हमारे परमेश्वर का तेज देखेंगे।।
- 3ढीले हाथों को दृढ़ करो और थरथराते हुए घुटनों को स्थिर करो।
- 4घबरानेवालों से कहो, हियाव बान्धो, मत डरो! देखो, तुम्हारा परमेश्वर पलटा लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हां, परमेश्वर आकर तुम्हारा उद्धार करेगा।।
- 5तब अन्धों की आंखे खोली जाएंगी और बहिरों के कान भी खोले जाएंगे;
Cross references
- Hebrews 12:12 इब्रानियों 12:12इसलिये ढीले हाथों और निर्बल घुटनों को सीधे करो।
- Job 4:3–4 अय्यूब 4:3–4सुन, तू ने बहुतों को शिक्षा दी है, और निर्बल लोगों को बलवन्त किया है। गिरते हुओं को तू ने अपनी बातों से सम्भाल लिया, और लड़खड़ाते हुए लोगों को तू ने बलवन्त किया।
- Luke 22:32 लूका 22:32परन्तु मैं ने तेरे लिये बिनती की, कि तेरा विश्वास जाता न रहे: और जब तू फिरे, तो अपने भाइयों को स्थिर करना।
- Isaiah 57:14–16 यशायाह 57:14–16और यह कहा जाएगा, पांति बान्ध बान्धकर राजमार्ग बनाओ, मेरी प्रजा के मार्ग में से हर एक ठोकर दूर करो। क्योंकि जो महान और उत्तम और सदैव स्थिर रहता, और जिसका नाम पवित्रा है, वह यों कहता है, मैं ऊंचे पर और पवित्रा स्थान में निवास करता हूं, और उसके संग भी रहता हूं, जो खेदित और नम्र हैं, कि, नम्र लोगों के हृदय और खेदित लोगों के मन को हर्षित करूं। मैं सदा मुक मा न लड़ता रहूंगा, न सर्वदा क्रोधित रहूंगा; क्योंकि आत्मा मेरे बनाए हुए हैं और जीव मेरे साम्हने मूर्च्छित हो जाते हैं।
- Job 16:5 अय्यूब 16:5वरन मैं अपने वचनों से तुम को हियाव दिलाता, और बातों से शान्ति देकर तुम्हारा शोक घटा देता।
- Luke 22:43 लूका 22:43तब स्वर्ग से एक दूत उस को दिखाई दिया जो उसे सामर्थ देता था।
- Acts 18:23 प्रेरितों के काम 18:23फिर कुछ दिन रहकर वहां से चला गया, और एक ओर से गलतिया और फ्रूगिया में सब चेलों को स्थिर करता फिरा।।
- Judges 7:11 न्यायियों 7:11कि वे क्या कह रहे है; उसके बाद तुझे उस छावनी पर चढ़ाई करने का हियाव होगा। तब वह अपने सेवक फूरा को संग ले उन हथियार- बन्दों के पास जो छावनी की छोर पर थे उतर गया।
- Isaiah 52:1–2 यशायाह 52:1–2हे सिरयोन, जाग, जाग! अपना बल धारण कर; हे पवित्रा नगर यरूशलेम, अपने शोभायमान वस्त्रा पहिन ले; क्योंकि तेरे बीच खतनारहित और अशुद्ध लोग फिर कभी प्रवेश न करने पाएंगे। अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिरयोन की बन्दी बेटी अपने गले के बन्धन को खोल दे।।
- Isaiah 40:1–2 यशायाह 40:1–2तुम्हारा परमेश्वर यह कहता है, मेरी प्रजा को शान्ति दो, शान्ति! यरूशलेम से शान्ति की बातें कहो; और उस से पुकारकर कहो कि तेरी कठिन सेवा पूरी हुई है, तेरे अधर्म का दण्ड अंगीकार किया गया है: यहोवा के हाथ से तू अपने सब पापों का दूना दण्ड पा चुका है।।