Isaiah · chapter 41 · verse 4
Isaiah 41:4 in Hindi
कि ने यह काम किया है और आदि से पीढ़ियों को बुलाता आया है? मैं यहोवा, जो सब से पहिला, और अन्त के समय रहूंगा; मैं वहीं हूं।।
Ki ne yah kaam kiyaa hai aur aadi se peedhiyom ko bulaataa aayaa hai? Maim yahovaa, jo sab se pahilaa, aur ant ke samay rahoongaa; maim vaheem hoon..
Isaiah 41:4 in English
- King James Version (KJV)
- Who hath wrought and done [it], calling the generations from the beginning? I the LORD, the first, and with the last; I [am] he.
- World English Bible (WEB)
- Who has worked and done it, calling the generations from the beginning? I, the LORD, the first, and with the last, I am he.”
- American Standard Version (ASV)
- Who hath wrought and done it, calling the generations from the beginning? I, Jehovah, the first, and with the last, I am he.
- Bible in Basic English (BBE)
- Whose purpose and work was it? His who sent out the generations from the start. I the Lord, the first, and with the last, I am he.
- Darby Translation (DBY)
- Who hath wrought and done [it], calling the generations from the beginning? I, Jehovah, the first; and with the last, I [am] HE.
- Webster's Bible (WBS)
- Who hath wrought and done [it] , calling the generations from the beginning? I the LORD, the first, and with the last; I [am] he.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Who hath wrought and done, Calling the generations from the first? I, Jehovah, the first, and with the last I [am] He.
Read in context
- 2किस ने पूर्व दिशा से एक को उभारा है, जिसे वह धर्म के साथ अपने पांव के पास बुलाता है? वह जातियों को उसके वश में कर देता और उसको राजाओं पर अधिकारी ठहराता है; उसकी तलवार वह उन्हें धूल के समान, और उसके धनुष से उड़ाए हुए भूसे के समान कर देता है।
- 3वह उन्हें खदेड़ता और ऐसे मार्ग से, जिस पर वह कभी न चला था, बिना रोक टोक आगे बढ़ता है।
- 4कि ने यह काम किया है और आदि से पीढ़ियों को बुलाता आया है? मैं यहोवा, जो सब से पहिला, और अन्त के समय रहूंगा; मैं वहीं हूं।।
- 5द्वीप देखकर डरते हैं, पृथ्वी के दूर देश कांप उठे और निकट आ गए हैं।
- 6वे एक दूसरे की सहायता करते हैं और उन में से एक अपने भाई से कहता है, हियाव बान्ध!
Cross references
- Isaiah 48:12 यशायाह 48:12हे याकूब, हे मेरे बुलाए हुए इस्राएल, मेरी ओर कान लगाकर सुन! मैं वही हूं, मैं ही आदि और मैं ही अन्त हूं।
- Revelation 22:13 प्रकाशितवाक्य 22:13मैं अलफा और ओमिगा, पहिला और पिछला, आदि और अन्त हूं।
- Revelation 1:17 प्रकाशितवाक्य 1:17जब मै ने उसे देखा, तो उसके पैरों पर मुर्दा सा गिर पड़ा और उस ने मुझ पर अपना दहिना हाथ रखकर यह कहा, कि मत डर; मैं प्रथम और अन्तिम और जीवता हूं।
- Isaiah 46:10 यशायाह 46:10मै तो अन्त की बात आदि से और प्राचीनकाल से उस बात को बताता आया हूं जो अब तक नहीं हुई। मैं कहता हूं, मेरी युक्ति स्थिर रहेगी और मैं अपनी इच्छा को पूरी करूंगा।
- Isaiah 44:6–7 यशायाह 44:6–7यहोवा, जो इस्राएल का राजा है, अर्थात् सेनाओं का यहोवा जो उसका छुड़ानेवाला है, वह यों कहता है, मैं सब से पहिला हूं, और मैं ही अन्त तक रहूंगा; मुझे छोड़ कोई परमेश्वर है ही नहीं। और जब से मैं ने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरी नाईं उसको प्रचार करे, वा बताए वा मेरे लिये रचे अथवा होनहार बातें पहिले ही से प्रगट करे?
- Revelation 1:8 प्रकाशितवाक्य 1:8प्रभु परमेश्वर वह जो है, और जो था, और जो आनेवाला है; जो सर्वशक्तिमान है: यह कहता है, कि मैं ही अल्फा और ओमिगा हूं।।
- Isaiah 41:26 यशायाह 41:26किस ने इस बात को पहिले से बताया था, जिस से हम यह जानते? किस ने पूर्वकाल से यह प्रगट किया जिस से हम कहें कि वह सच्चा है? कोई भी बतानेवाला नहीं, कोई भी सुनानेवाला नहीं, तुम्हारी बातों का कोई भी सुनानेवाला नहीं है।
- Isaiah 43:10 यशायाह 43:10यहोवा की वाणी है कि तुम मेरे साक्षी हो और मेरे दास हो, जिन्हें मैं ने इसलिये चुना है कि समझकर मेरी प्रतीति करो और यह जान लो कि मैं वही हूं। मुझ से पहिले कोई ईश्वर न हुआ और न मेरे बाद कोई होगा।
- Deuteronomy 32:7–8 व्यवस्थाविवरण 32:7–8प्राचीनकाल के दिनों को स्मरण करो, पीढ़ी पीढ़ी के वर्षों को विचारो; अपने बाप से पूछो, और वह तुम को बताएगा; अपने वृद्ध लोगों से प्रश्न करो, और वे तुझ से कह देंगे।। जब परमप्रधान ने एक एक जाति को निज निज भाग बांट दिया, और आदमियों को अलग अलग बसाया, तब उस ने देश देश के लोगों के सिवाने इस्राएलियों की गिनती के अनुसार ठहराए।।
- Acts 17:26 प्रेरितों के काम 17:26उस ने एक ही मूल से मनुष्यों की सब जातियां सारी पृथ्वी पर रहने के लिये बनाई हैं; और उन के ठहराए हुए समय, और निवास के सिवानों को इसलिये बान्धा है।
- Revelation 2:8 प्रकाशितवाक्य 2:8और स्मुरना की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, जो प्रथम और अन्तिम है; जो मर गया था और अब जीवित हो गया है, वह यह कहता है कि।
- Isaiah 42:24 यशायाह 42:24किस ने याकूब को लुटवाया और इस्राएल को लुटेरों के वश में कर दिया? क्या यहोवा ने यह नहीं किया जिसके विरूद्ध हम ने पाप किया, जिसके मार्गों पर उन्हों ने चलना न चाहा और न उसकी व्यवस्था को माना?