Isaiah · chapter 59 · verse 17
Isaiah 59:17 in Hindi
उस ने धर्म को झिलम की नाई पहिन लिया, और उसके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उस ने पलटा लेने का वस्त्रा धारण किया, और जलजलाहट को बागे की नाई पहिन लिया है।
Us ne dharm ko jhilam kee naaee pahin liyaa, aur usake sir par uddhaar kaa top rakhaa gayaa; us ne palataa lene kaa vastraa dhaaran kiyaa, aur jalajalaahat ko baage kee naaee pahin liyaa hai.
Isaiah 59:17 in English
- King James Version (KJV)
- For he put on righteousness as a breastplate, and an helmet of salvation upon his head; and he put on the garments of vengeance [for] clothing, and was clad with zeal as a cloke.
- World English Bible (WEB)
- He put on righteousness as a breastplate, and a helmet of salvation on his head. He put on garments of vengeance for clothing, and was clad with zeal as a mantle.
- American Standard Version (ASV)
- And he put on righteousness as a breastplate, and a helmet of salvation upon his head; and he put on garments of vengeance for clothing, and was clad with zeal as a mantle.
- Bible in Basic English (BBE)
- Yes, he put on righteousness as a breastplate, and salvation as a head-dress; and he put on punishment as clothing, and wrath as a robe.
- Darby Translation (DBY)
- And he put on righteousness as a breastplate, and a helmet of salvation upon his head; and he put on garments of vengeance [for] clothing, and was clad with zeal as a cloak.
- Webster's Bible (WBS)
- For he put on righteousness as a breast-plate, and a helmet of salvation upon his head; and he put on the garments of vengeance [for] clothing, and was clad with zeal as a cloke.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And He putteth on righteousness as a breastplate, And an helmet of salvation on His head, And He putteth on garments of vengeance [for] clothing, And is covered, as [with] an upper-robe, [with] zeal.
Read in context
- 15हां, सच्चाई खोई, और जो बुराई से भागता है सो शिकार हो जाता है।। यह देखकर यहोवा ने बुरा माना, क्योंकि न्याय जाता रहा,
- 16उस ने देखा कि कोई भी पुरूष नहीं, और इस से अचम्भा किया कि कोई बिनती करनेवाला नहीं; तब उस ने अपने ही भुजबल से उद्धार किया, और अपने धर्मी होने के कारण वह सम्भल गया।
- 17उस ने धर्म को झिलम की नाई पहिन लिया, और उसके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उस ने पलटा लेने का वस्त्रा धारण किया, और जलजलाहट को बागे की नाई पहिन लिया है।
- 18उनके कर्मों के अनुसार वह उनको फल देगा, अपने द्रोहियों पर वह अपना क्रोध भड़काएगा और अपने शत्रुओं को उनकी कमाई देगा; वह द्वीपवासियों को भी उनकी कमाई भर देगा।
- 19तब पश्चिम की ओर लोग यहोवा के नाम का, और पूर्व की ओर उसकी महिमा का भय मानेंगे; क्योंकि जब शत्रु महानद की नाईं चढ़ाई करेंगे तब यहोवा का आत्मा उसके विरूद्ध झण्डा खड़ा करेगा।।
Cross references
- Ephesians 6:17 इफिसियों 6:17और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।
- Ephesians 6:14 इफिसियों 6:14सो सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मीकता की झिलम पहिन कर।
- 1 Thessalonians 5:8 1 थिस्सलुनीकियों 5:8पर हम तो दिन के हैं, विश्वास और प्रेम की झिलम पहिनकर और उद्धार की टोप पहिनकर सावधान रहें।
- Romans 13:12–14 रोमियों 13:12–14रात बहुत बीन गई है, और दिन निकलने पर है; इसलिये हम अन्धकार के कामों को तज कर ज्योति के हथियार बान्ध लें। जैसा दिन को सोहता है, वैसा ही हम सीधी चाल चलें; न कि लीला क्रीड़ा, और पियक्कड़पन, न व्यभिचार, और लुचपन में, और न झगड़े और डाह में। बरन प्रभु यीशु मसीह को पहिन लो, और शरीर के अभिलाषों को पूरा करने का उपाय न करो।।
- Isaiah 11:5 यशायाह 11:5उसकी कटि का फेंटा धर्म और उसकी कमर का फेंटा सच्चाई होगी।।
- Hebrews 10:30 इब्रानियों 10:30क्योंकि हम उसे जानते हैं, जिस ने कहा, कि पलटा लेना मेरा काम है, मैं ही बदला दूंगा: और फिर यह, कि प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा।
- Job 29:14 अय्यूब 29:14मैं धर्म को पहिने रहा, और वह मुझे ढांके रहा; मेरा न्याय का काम मेरे लिये बागे और सुन्दर पगड़ी का काम देता था।
- Isaiah 51:9 यशायाह 51:9हे यहोवा की भुजा, जाग! जाग और बल धारण कर; जैसे प्राचीनकाल में और बीते हुए पीढ़ियों में, वैसे ही अब भी जाग। क्या तू वही नहीं है जिस ने रहब को टुकड़े टुकड़े किया और मगरमच्छ को छेदा?
- John 2:17 यूहन्ना 2:17तब उसके चेलों को स्मरण आया कि लिखा है, `तेरे घर की धुन मुझे खा जाएगी'।
- Isaiah 9:7 यशायाह 9:7उसकी प्रभुता सर्वदा बढ़ती रहेगी, और उसकी शान्ति का अन्त न होगा, इसलिये वि उसको दाऊद की राजगद्दीपर इस समय से लेकर सर्वदा के लिये न्याय और धर्म के द्वारा स्थिर किए ओर संभाले रहेगा। सेनाओं के यहोवा की धुन के द्वारा यह हो जाएगा।।
- Revelation 19:11 प्रकाशितवाक्य 19:11फिर मैं ने स्वर्ग को खुला हुआ देखा; और देखता हूं कि एक श्वेत घोड़ा है; और उस पर एक सवार है, जो विश्वास योग्य, और सत्य कहलाता है; और वह धर्म के साथ न्याय और लड़ाई करता है।
- Deuteronomy 32:35–43 व्यवस्थाविवरण 32:35–43पलटा लेना और बदला देना मेरा ही काम है, यह उनके पांव फिसलने के समय प्रगट होगा; क्योंकि उनकी विपत्ति का दिन निकट है, और जो दुख उन पर पड़नेवाले है वे शीघ्र आ रहे हैं।। क्योंकि जब यहोवा देखेगा कि मेरी प्रजा की शक्ति जाती रही, और क्या बन्धुआ और क्या स्वाधीन, उन में कोई बचा नहीं रहा, तब यहोवा अपने लोगों का न्याय करेगा, और अपने दासों के विषय में तरस खाएगा।। तब वह कहेगा, उनके देवता कहां हैं, अर्थात वह चट्टान कहां जिस पर उनका भरोसा था, जो उनके बलिदानों की चर्बी खाते, और उनके तपावनों का दाखमधु पीते थे? वे ही उठकर तुम्हारी सहायता करें, और तुम्हारी आड़ हों! इसलिये अब तुम देख लो कि मैं ही वह हूं, और मेरे संग कोई देवता नहीं; मैं ही मार डालता, और मैं जिलाता भी हूं; मैं ही घायल करता, और मैं ही चंगा भी करता हूं; और मेरे हाथ से कोई नहीं छुड़ा सकता।। क्योंकि मैं अपना हाथ स्वर्ग की ओर उठाकर कहता हूं, क्योंकि मैं अनन्त काल के लिये जीवित हूं, सो यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊं, और न्याय को अपने हाथ में ले लूं, तो अपने द्रोहियों से बदला लूंगा, और अपने बैरियों को बदला दूंगा।। मैं अपने तीरों को लोहू से मतवाला करूंगा, और मेरी तलवार मांस खाएगी वह लोहू, मारे हुओं और बन्धुओं का, और वह मांस, शत्रुओं के प्रधानों के शीश का होगा।। हे अन्यजातियों, उसकी प्रजा के साथ आनन्द मनाओ; क्योंकि वह अपने दासों के लोहू का पलटा लेगा, और अपने द्रोहियों को बदला देगा, और अपने देश और अपनी प्रजा के पाप के लिये प्रायश्चित देगा।
Original words (Hebrew)
- on · H3847לָבַשׁ lâbash
- righteousness · H6666צְדָקָה tsᵉdâqâh
- breastplate · H8302שִׁרְיוֹן shiryôwn
- helmet · H3553כּוֹבַע kôwbaʻ
- salvation · H3444יְשׁוּעָה yᵉshûwʻâh
- head · H7218רֹאשׁ rôʼsh
- on · H3847לָבַשׁ lâbash
- garments · H899בֶּגֶד beged
- vengeance · H5359נָקָם nâqâm
- clothing · H8516תַּלְבֹּשֶׁת talbôsheth
- clad · H5844עָטָה ʻâṭâh
- zeal · H7068קִנְאָה qinʼâh
- cloke · H4598מְעִיל mᵉʻîyl