Isaiah · chapter 66 · verse 23
Isaiah 66:23 in Hindi
फिर ऐसा होगा कि एक नये चांद से दूसरे नये चांद के दिन तक और एक विश्राम दिन से दूसरे विश्राम दिन तक समस्त प्राणी मेरे साम्हने दण्डवत करने को आया करेंगे; यहोवा का यही वचन है॥
Phir aisaa hogaa ki ek naye chaand se doosare naye chaand ke din tak aur ek vishraam din se doosare vishraam din tak samast praanee mere saamhane dandavat karane ko aayaa karenge; yahovaa kaa yahee vachan hai
Isaiah 66:23 in English
- King James Version (KJV)
- And it shall come to pass, [that] from one new moon to another, and from one sabbath to another, shall all flesh come to worship before me, saith the LORD.
- World English Bible (WEB)
- It shall happen that from one new moon to another, and from one Sabbath to another, all flesh will come to worship before me,” says the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- And it shall come to pass, that from one new moon to another, and from one sabbath to another, shall all flesh come to worship before me, saith Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- And it will be, that from new moon to new moon, and from Sabbath to Sabbath, all flesh will come to give worship before me, says the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- And it shall come to pass from new moon to new moon, and from sabbath to sabbath, all flesh shall come to worship before me, saith Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- And it shall come to pass, [that] from one new moon to another, and from one sabbath to another, shall all flesh come to worship before me, saith the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And it hath been from month to month, And from sabbath to sabbath, Come do all flesh to bow themselves before Me, Said Jehovah.
Read in context
- 21और उन में से मैं कितने लोगों को याजक और लेवीय पद के लिये भी चुन लूंगा॥
- 22क्योंकि जिस प्रकार नया आकाश और नई पृथ्वी, जो मैं बनाने पर हूं, मेरे सम्मुख बनी रहेगी, उसी प्रकार तुम्हारा वंश और तुम्हारा नाम भी बना रहेगा; यहोवा की यही वाणी है।
- 23फिर ऐसा होगा कि एक नये चांद से दूसरे नये चांद के दिन तक और एक विश्राम दिन से दूसरे विश्राम दिन तक समस्त प्राणी मेरे साम्हने दण्डवत करने को आया करेंगे; यहोवा का यही वचन है॥
- 24तब वे निकल कर उन लोगों की लोथों पर जिन्होंने मुझ से बलवा किया दृष्टि डालेंगे; क्योंकि उन में पड़े हुए कीड़े कभी न मरेंगे, उनकी आस कभी न बुझेगी, और सारे मनुष्यों को उन से अत्यन्त घृणा होगी॥
Cross references
- Ezekiel 46:1 यहेजकेल 46:1परमेश्वर यहोवा यों कहता है, भीतरी आंगन का पूर्वमुखी फाटक काम काज के छअो़ं दिन बन्द रहे, परन्तु विश्रामदिन को खुला रहे। और नये चांद के दिन भी खुला रहे।
- Psalm 86:9 भजन संहिता 86:9हे प्रभु जितनी जातियों को तू ने बनाया है, सब आकर तेरे साम्हने दणडवत् करेंगी, और तेरे नाम की महिमा करेंगी।
- Colossians 2:16–17 कुलुस्सियों 2:16–17इसलिये खाने पीने या पर्ब्ब या नए चान्द, या सब्तों के विषय में तुम्हारा कोई फैसला न करे। क्योंकि ये सब आनेवाली बातों की छाया हैं, पर मूल वस्तुएं मसीह की हैं।
- Ezekiel 46:6 यहेजकेल 46:6और नये चांद के दिन वह एक निदष बछड़ा और भेड़ के छे बच्चे और एक मेढ़ा चढ़ाए; ये सब निदष हों।
- Zechariah 14:16 जकर्याह 14:16तब जिने लोग यरूशलेम पर चढ़नेवाली सब जातियों में से बचे रहेंगे, वे प्रति वर्ष राजा को अर्थात् सेनाओं के यहोवा को दण्डवत् करने, और झोपड़ियों का पर्व मानने के लिये यरूशलेम को जाया करेंगे।
- Revelation 15:4 प्रकाशितवाक्य 15:4हे प्रभु, कौन तुझ से न डरेगा? और तेरे नाम की महिमा न करेगा? क्योंकि केवल तू ही पवित्रा है, और सारी जातियां आकर तेरे साम्हने दण्डवत् करेंगी, क्योंकि तेरे न्याय के काम प्रगट हो गए हैं।।
- Malachi 1:11 मलाकी 1:11क्योंकि उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक अन्यजातियों में मेरा नाम महान है, और हर कहीं मेरे नाम पर धूप और शुद्ध भेंट चढ़ाई जाती है; क्योंकि अन्यजातियों में मेरा नाम महान है, सेनाओं का यही वचन है।
- Isaiah 1:13–14 यशायाह 1:13–14व्यर्थ अन्नबलि फिर मत लाओ; धूप से मुझे घृणा है। नये चांद और विश्रामदिन का मानना, और सभाओं का प्रचार करना, यह मुझे बुरा लगता है। महासभा के साथ ही साथ अनर्थ काम करना मुझ से सहा नहीं जाता। तुम्हारे नये चांदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूं; वे सब मुझे बोझ से जान पड़ते हैं, मैं उनको सहते सहते उकता गया हूं।
- Zechariah 8:20–23 जकर्याह 8:20–23सेनाओं का यहोवा यों कहता है, ऐसा समय आनेवाला है कि देश देश के लोग और बहुत नगरों के रहनेवाले आएंगे। और एक नगर के रहनेवाले दूसरे नगर के रहनेवालों के पास जाकर कहेंगे, यहोवा से बिनती करने और सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने के लिये चलो; मैं भी चलूंगा। बहुत से देशों के वरन सामर्थी जातियों के लोग यरूशलेम में सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने और यहोवा से बिनती करने के लिये आएंगे। सेनाओं का यहोवा यों कहता है: उस दिनों में भांति भांति की भाषा बोलनेवाली सब जातियों में से दस मनुष्य, एक यहूदी पुरूष के वस्त्रा की छोर को यह कहकर पकड़ लेंगे, कि, हम तुम्हारे संग चलेंगे, क्योंकि हम ने सुना है कि परमेश्वर तुम्हारे साथ है।।
- Psalm 65:2 भजन संहिता 65:2हे प्रार्थना के सुननेवाले! सब प्राणी तेरे ही पास आएंगे।
- Zechariah 14:14 जकर्याह 14:14यहूदा भी यरूशलेम में लड़ेगा, और सोना, चान्दी, वस्त्रा आदि चारों ओर की सब जातियों की धन सम्पत्ति उस में बटोरी जाएगी।
- Psalm 81:3–4 भजन संहिता 81:3–4नये चाँद के दिन, और पूणमासी को हमारे पर्व के दिन नरसिंगा फुको। क्योंकि यह इस्त्राएल के लिये विधि, और याकूब के परमेश्वर का ठहराया हुआ नियम है।