Jeremiah · chapter 7 · verse 12
Jeremiah 7:12 in Hindi
मेरा जो स्थान शीलो में था, जहां मैं ने पहिले अपने नाम का निवास ठहराया था, वहां जाकर देखो कि मैं ने अपनी प्रजा इस्राएल की बुराई के कारण उसकी क्या दशा कर दी है?
Meraa jo sthaan sheelo mem thaa, jahaam maim ne pahile apane naam kaa nivaas thaharaayaa thaa, vahaam jaakar dekho ki maim ne apanee prajaa israael kee buraaee ke kaaran usakee kyaa dashaa kar dee hai?
Jeremiah 7:12 in English
- King James Version (KJV)
- But go ye now unto my place which [was] in Shiloh, where I set my name at the first, and see what I did to it for the wickedness of my people Israel.
- World English Bible (WEB)
- “But go now to my place which was in Shiloh, where I caused my name to dwell at the first, and see what I did to it for the wickedness of my people Israel.
- American Standard Version (ASV)
- But go ye now unto my place which was in Shiloh, where I caused my name to dwell at the first, and see what I did to it for the wickedness of my people Israel.
- Bible in Basic English (BBE)
- But go now to my place which was in Shiloh, where I put my name at first, and see what I did to it because of the evil-doing of my people Israel.
- Darby Translation (DBY)
- For go now unto my place which was in Shiloh, where I caused my name to dwell at the first, and see what I did to it, for the wickedness of my people Israel.
- Webster's Bible (WBS)
- But go ye now to my place which [was] in Shiloh, where I set my name at the first, and see what I did to it for the wickedness of my people Israel.
- Young's Literal Translation (YLT)
- But go ye, I pray you, Unto My place that [is] in Shiloh, Where I caused My name to dwell at first, And see that which I have done to it, For the wickedness of My people Israel.
Read in context
- 10तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे साम्हने खड़े होकर यह कहो कि हम इसलिये छूट गए हैं कि ये सब घृणित काम करें?
- 11क्या यह भवन जो मेरा कहलाता है, तुम्हारी दृष्टि में डाकुओं की गुफ़ा हो गया है? मैं ने स्वयं यह देखा है, यहोवा की यह वाणी है।
- 12मेरा जो स्थान शीलो में था, जहां मैं ने पहिले अपने नाम का निवास ठहराया था, वहां जाकर देखो कि मैं ने अपनी प्रजा इस्राएल की बुराई के कारण उसकी क्या दशा कर दी है?
- 13अब यहोवा की यह वाणी है, कि तुम जो ये सब काम करते आए हो, और यद्यपि मैं तुम से बड़े यत्न से बातें करता रहा हूँ, तौभी तुम ने नहीं सुना, और तुम्हें बुलाता आया परन्तु तुम नहीं बोले,
- 14इसलिये यह भवन जो मेरा कहलाता है, जिस पर तुम भरोसा रखते हो, और यह स्थान जो मैं ने तुम को और तुम्हारे पूर्वजों को दिया था, इसकी दशा मैं शीलोे की सी कर दूंगा।
Cross references
- Joshua 18:1 यहोशू 18:1फिर इस्राएलियों को सारी मण्डली ने शीलो में इकट्ठी होकर वहां मिलापवाले तम्बू को खड़ा किया; क्योंकि देश उनके वश में आ गया था।
- Jeremiah 26:6 यिर्मयाह 26:6तो मैं इस भवन को शीलो के समान उजाड़ दूंगा, और इस नगर का ऐसा सत्यानाश कर दूंगा कि पृथ्वी की सारी जातियों के लोग उसकी उपमा दे देकर शाप दिया करेंगे।
- 1 Samuel 4:10–11 1 शमूएल 4:10–11तब पलिश्ती लड़ाई के मैदान में टूट पड़े, और इस्राएली हारकर अपने अपने डेरे को भागने लगे; और ऐसा अत्यन्त संहार हुआ, कि तीस हजार इस्राएली पैदल खेत आए। और परमेश्वर का सन्दूक छीन लिया गया; और एली के दोनो पुत्रा, होप्नी और पीनहास, भी मारे गए।
- Judges 18:31 न्यायियों 18:31और जब तक परमेश्वर का भवन शीलो में बना रहा, तब तक वे मीका की खुदवाई हुई मूरत को स्थापित किए रहे॥
- Psalm 78:60–64 भजन संहिता 78:60–64उस ने शीलो के निवास, अर्थात् उस तम्बु को जो उस ने मनुष्यों के बीच खडा किया था, त्याग दिया, और अपनी सामर्थ को बन्धुआई में जाने दिया, और अपनी शोभा को द्रोही के वश में कर दिया। उस ने अपनी प्रजा को तलवार से मरवा दिया, और अपने निज भाग के लोगों पर रोष से भर गया। उन के जवान आग से भस्म हुए, और उनकी कुमारियों के विवाह के गीत न गाए गए। उनके याजक तलवार से मारे गए, और उनकी विधवाएं रोने न पाई।
- 1 Samuel 4:22 1 शमूएल 4:22फिर उस ने कहा, इस्राएल में से महिमा उठ गई है, क्योंकि परमेश्वर का सन्दूक छीन लिया गया है।।
- Deuteronomy 12:11 व्यवस्थाविवरण 12:11और तुम निडर रहने पाओ, तब जो स्थान तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसी में तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुईं भेंटें, और मन्नतों की सब उत्तम उत्तम वस्तुएं जो तुम यहोवा के लिये संकल्प करोगे, निदान जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूं उन सभों को वहीं ले जाया करना।
- 1 Samuel 1:3 1 शमूएल 1:3वह पुरूष प्रति वर्ष अपने नगर से सेनाओं के यहोवा को दण्डवत् करने और मेलबलि चढ़ाने के लिये शीलो में जाता था; और वहां होप्नी और पीनहास नाम एली के दोनों पुत्रा रहते थे, जो यहोवा के याजक थे।
- 1 Samuel 4:3–4 1 शमूएल 4:3–4और जब वे लोग छावनी में लौट आए, तब इस्राएल के वृद्ध लोग कहने लगे, कि यहोवा ने आज हमें पलिश्तियों से क्यों हरवा दिया है? आओ, हम यहोवा की वाचा का सन्दूक शीलो से मांग ले आएं, कि वह हमारे बीच में आकर हमें शत्रुओं के हाथ से बचाए। तब उन लोगों ने शीलों में भेजकर वहां से करूबों के ऊपर विराजनेवाले सेनाओं के यहोवा की वाचा का सन्दूक मंगा लिया; और परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के साथ एली के दोनों पुत्रा, होप्नी और पिनहास भी वहां थे।
- Deuteronomy 12:5 व्यवस्थाविवरण 12:5किन्तु जो स्थान तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारे सब गोत्रों में से चुन लेगा, कि वहां अपना नाम बनाए रखे, उसके उसी निवासस्थान के पास जाया करना;
Original words (Hebrew)
- go · H3212יָלַךְ yâlak
- place · H4725מָקוֹם mâqôwm
- Shiloh · H7887שִׁילֹה Shîylôh
- set · H7931שָׁכַן shâkan
- name · H8034שֵׁם shêm
- first · H7223רִאשׁוֹן riʼshôwn
- see · H7200רָאָה râʼâh
- did · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- for · H6440פָּנִים pânîym
- wickedness · H7451רַע raʻ
- people · H5971עַם ʻam
- Israel · H3478יִשְׂרָאֵל Yisrâʼêl