Job · chapter 7 · verse 14
Job 7:14 in Hindi
तब तब तू मुझे स्वप्नों से घबरा देता, और दर्शनों से भयभीत कर देता है;
Tab tab too mujhe svapnom se ghabaraa detaa, aur darshanom se bhayabheet kar detaa hai;
Job 7:14 in English
- King James Version (KJV)
- Then thou scarest me with dreams, and terrifiest me through visions:
- World English Bible (WEB)
- then you scare me with dreams and terrify me through visions,
- American Standard Version (ASV)
- Then thou scarest me with dreams, And terrifiest me through visions:
- Bible in Basic English (BBE)
- Then you send dreams to me, and visions of fear;
- Darby Translation (DBY)
- Then thou scarest me with dreams, and terrifiest me through visions;
- Webster's Bible (WBS)
- Then thou scarest me with dreams, and terrifiest me through visions:
- Young's Literal Translation (YLT)
- And thou hast affrighted me with dreams, And from visions thou terrifiest me,
Read in context
- 12क्या मैं समुद्र हूँ, वा मगरमच्छ हूँ, कि तू मुझ पर पहरा बैठाता है?
- 13जब जब मैं सोचता हूं कि मुझे खाट पर शान्ति मिलेगी, और बिछौने पर मेरा खेद कुछ हलका होगा;
- 14तब तब तू मुझे स्वप्नों से घबरा देता, और दर्शनों से भयभीत कर देता है;
- 15यहां तक कि मेरा जी फांसी को, और जीवन से मृत्यु को अधिक चाहता है।
- 16मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। मेरा जीवनकाल सांस सा है, इसलिये मुझे छोड़ दे।
Cross references
- Daniel 2:1 दानिय्येल 2:1अपने राज्य के दूसरे वर्ष में नबूकदनेस्सर ने ऐसा स्वप्न देखा जिस से उसका मन बहुत ही व्याकुल हो गया और उसको नींद न आई।
- Genesis 40:5–7 उत्पत्ति 40:5–7और मि के राजा का पिलानेहारा और पकानेहारा, जो बन्दीगृह में बन्द थे, उन दोनों ने एक ही रात में, अपने अपने होनहार के अनुसार, स्वप्न देखा। बिहान को जब यूसुफ उनके पास अन्दर गया, तब उन पर उस ने जो दृष्टि की, तो क्या देखता है, कि वे उदास हैं। सो उस ने फिरौन के उन हाकिमों से, जो उसके साथ उसके स्वामी के घर के बन्दीगृह में थे, पूछा, कि आज तुम्हारे मुंह क्यों उदास हैं?
- Genesis 41:8 उत्पत्ति 41:8भोर को फिरौन का मन व्याकुल हुआ; और उस ने मि के सब ज्योतिषियों, और पण्डितों को बुलवा भेजा; और उनको अपने स्वप्न बताएं; पर उन में से कोई भी उनका फल फिरौन से न कह सहा।
- Matthew 27:19 मत्ती 27:19जब वह न्याय की गद्दी पर बैठा हुआ था तो उस की पत्नी ने उसे कहला भेजा, कि तू उस धर्मी के मामले में हाथ न डालना; क्योंकि मैं ने आज स्वप्न में उसके कारण बहुत दुख उठाया है।
- Judges 7:13–14 न्यायियों 7:13–14जब गिदोन वहां आया, तब एक जन अपने किसी संगी से अपना स्वप्न यों कह रहा था, कि सुन, मैं ने स्वप्न में क्या देखा है कि जौ की एक रोटी लुढ़कते लुढ़कते मिद्यान की छावनी में आई, और डेरे को ऐसा टक्कर मारा कि वह गिर गया, और उसको ऐसा उलट दिया, कि डेरा गिरा पड़ा रहा। उसके संगी ने उत्तर दिया, यह योआश के पुत्रा गिदोन नाम एक इस्राएली पुरूष की तलवार को छोड़ कुछ नहीं है; उसी के हाथ में परमेश्वर ने मिद्यान को सारी छावनी समेत कर दिया है।।