Job · chapter 7 · verse 16
Job 7:16 in Hindi
मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। मेरा जीवनकाल सांस सा है, इसलिये मुझे छोड़ दे।
Mujhe apane jeevan se ghrunaa aatee hai; maim sarvadaa jeevit rahanaa naheem chaahataa. Meraa jeevanakaal saans saa hai, isaliye mujhe chhod de.
Job 7:16 in English
- King James Version (KJV)
- I loathe [it;] I would not live alway: let me alone; for my days [are] vanity.
- World English Bible (WEB)
- I loathe my life. I don’t want to live forever. Leave me alone, for my days are but a breath.
- American Standard Version (ASV)
- I loathe [my life]; I would not live alway: Let me alone; for my days are vanity.
- Bible in Basic English (BBE)
- I have no desire for life, I would not be living for ever! Keep away from me, for my days are as a breath.
- Darby Translation (DBY)
- I loathe it; I shall not live always: let me alone, for my days are a breath.
- Webster's Bible (WBS)
- I lothe [it] ; I would not live always: let me alone; for my days [are] vanity.
- Young's Literal Translation (YLT)
- I have wasted away — not to the age do I live. Cease from me, for my days [are] vanity.
Read in context
- 14तब तब तू मुझे स्वप्नों से घबरा देता, और दर्शनों से भयभीत कर देता है;
- 15यहां तक कि मेरा जी फांसी को, और जीवन से मृत्यु को अधिक चाहता है।
- 16मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। मेरा जीवनकाल सांस सा है, इसलिये मुझे छोड़ दे।
- 17मनुष्य क्या है, कि तू उसे महत्व दे, और अपना मन उस पर लगाए,
- 18और प्रति भोर को उसकी सुधि ले, और प्रति क्षण उसे जांचता रहे?
Cross references
- Job 10:1 अय्यूब 10:1मेरा प्राण जीवित रहने से उकताता है; मैं स्वतंत्राता पूर्वक कुड़कुड़ाऊंगा; और मैं अपने मन की कड़वाहट के मारे बातें करूंगा।
- 1 Kings 19:4 1 राजा 19:4और आप जंगल में एक दिन के मार्ग पर जाकर एक झाऊ के पेड़ के तले बैठ गया, वहां उस ने यह कह कर अपनी मृत्यु मांगी कि हे यहोवा बस है, अब मेरा प्राण ले ले, क्योंकि मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ।
- Job 9:21 अय्यूब 9:21मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृण आती है।
- Job 14:6 अय्यूब 14:6इस कारण उस से अपना मुंह फेर ले, कि वह आराम करे, जब तक कि वह मजदूर की नाई अपना दिन पूरा न कर ले।
- Job 6:9 अय्यूब 6:9कि ईश्वर प्रसन्न होकर मुझे कुचल डालता, और हाथ बढ़ाकर मुझे काट डालता!
- Psalm 62:9 भजन संहिता 62:9सचमुच नीच लोग तो अस्थाई, और बड़े लोग मिथ्या ही हैं; तौल में वे हलके निकलते हैं; वे सब के सब सांस से भी हलके हैं।
- Jonah 4:8 योना 4:8जब सूर्य उगा, तब परमेश्वर ने पुरवाई बहाकर लू चलाई, और घाम योना के सिर पर ऐसा लगा कि वह मूर्च्छा खाने लगा; और उस ने यह कहकर मृत्यु मांगी, मेरे लिये जीवित रहने से मरना ही अच्छा है।
- Psalm 39:13 भजन संहिता 39:13आह! इस से पहिले कि मैं यहां से चला जाऊं और न रह जाऊं, मुझे बचा ले जिस से मैं प्रदीप्त जीवन प्राप्त करूं!
- Job 10:20 अय्यूब 10:20क्या मेरे दिन थोड़े नहीं? मुझे छोड़ दे, और मेरी ओर से मुंह फेर ले, कि मेरा मन थोड़ा शान्त हो जाए
- Job 3:20–22 अय्यूब 3:20–22दु:खियों को उजियाला, और उदास मनवालों को जीवन क्यों दिया जाता है? वे मृत्यु की बाट जोहते हैं पर वह आती नहीं; और गड़े हुए धन से अधिक उसकी खोज करते हैं; वे क़ब्र को पहुंचकर आनन्दित और अत्यन्त मगन होते हैं।
- Jonah 4:3 योना 4:3सो अब हे यहोवा, मेरा प्राण ले ले; क्योंकि मेरे लिये जीवित रहने से मरना ही भला है।
- Ecclesiastes 6:11–12 सभोपदेशक 6:11–12बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके कारण जीवन और भी व्यर्थ होता है तो फिर मनुष्य को क्या लाभ? क्योंकि मनुष्य के क्षणिक व्यर्थ जीवन में जो वह परछाई की नाई बिताता है कौन जानता है कि उसके लिये अच्छा क्या है? क्योंकि मनुष्य को कौन बता सकता है कि उसके बाद दुनिया में क्या होगा?