Joshua · chapter 10 · verse 16
Joshua 10:16 in Hindi
और वे पांचों राजा भागकर मक्केदा के पास की गुफा में जा छिपे।
Aur ve paanchom raajaa bhaagakar makkedaa ke paas kee guphaa mem jaa chhipe.
Joshua 10:16 in English
- King James Version (KJV)
- But these five kings fled, and hid themselves in a cave at Makkedah.
- World English Bible (WEB)
- These five kings fled, and hid themselves in the cave at Makkedah.
- American Standard Version (ASV)
- And these five kings fled, and hid themselves in the cave at Makkedah.
- Bible in Basic English (BBE)
- But these five kings went in flight secretly to a hole in the rock at Makkedah.
- Darby Translation (DBY)
- And these five kings fled, and hid themselves in the cave at Makkedah.
- Webster's Bible (WBS)
- But these five kings fled, and hid themselves in a cave at Makkedah.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And these five kings flee, and are hidden in a cave at Makkedah,
Read in context
- 14न तो उस से पहिले कोई ऐसा दिन हुआ और न उसके बाद, जिस में यहोवा ने किसी पुरूष की सुनी हो; क्योंकि यहोवा तो इस्राएल की ओर से लड़ता था।।
- 15तब यहोशू सारे इस्राएलियों समेत गिलगाल की छावनी को लौट गया।।
- 16और वे पांचों राजा भागकर मक्केदा के पास की गुफा में जा छिपे।
- 17तब यहोशू को यह समाचार मिला, कि पांचों राजा मक्केदा के पास की गुफा में छिपे हुए हमें मिले हैं।
- 18यहोशू ने कहा, गुफा के मुंह पर बड़े बड़े पत्थर लुढ़काकर उनकी देख भाल के लिये मनुष्यों को उसके पास बैठा दो;
Cross references
- Isaiah 2:10–12 यशायाह 2:10–12यहोवा के भय के कारण और उसके प्रताप के मारे चट्टान में घुस जा, और मिट्टी में छिप जा। क्योंकि आदमियों की घमण्ड भरी आंखें नीची की जाएंगी और मनुष्यों का घमण्ड दूर किया जाएगा; और उस दिन केवल यहोवा ही ऊंचे पर विराजमान रहेगा।। क्योंकि सेनाओं के यहोवा का दिन सब घमण्डियों और ऊंची गर्दनवालों पर और उन्नति से फूलनेवालोंपर आएगा; और वे झुकाए जाएंगे;
- Amos 9:2 आमोस 9:2क्योंकि चाहे वे खोदकर अधोलोक में उतर जाएं, तो वहां से मैं हाथ बढ़ाकर उन्हें लाऊंगा; चाहे वे आकाश पर चढ़ जाएं, तो वहां से मैं उन्हें उतार लाऊंगा।
- Revelation 6:15 प्रकाशितवाक्य 6:15और पृथ्वी के राजा, और प्रधान, और सरदार, और धनवान और सामर्थी लोग, और हर एक दास, और हर एक स्वतंत्रा, पहाड़ों की खोहों में, और चटानों में जा छिपे।
- Psalm 48:4–6 भजन संहिता 48:4–6क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए। उन्हों ने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए। वहां कपकपी ने उनको आ पकड़ा, और जच्चा की सी पीड़ाएं उन्हें होने लगीं।
- Isaiah 24:21–22 यशायाह 24:21–22उस समय ऐसा होगा कि यहोवा आकाश की सेना को आकाश में और पृथ्वी के राजाओं को पृथ्वी ही पर दण्ड देगा। वे बंधुओं की नाई गड़हे में इकट्ठे किए जाएंगे और बन्दीगृह में बन्द किए जाएंगे; और बहुत दिनों के बाद उनकी सुधि ली जाएगी।
- Psalm 139:7–10 भजन संहिता 139:7–10मैं तेरे आत्मा से भागकर किधर जाऊं? वा तेरे साम्हने से किधर भागूं? यदि मैं आकाश पर चढूं, तो तू वहां है! यदि मैं अपना बिछौना अधोलोक में बिछाऊं तो वहां भी तू है! यदि मैं भोर की किरणों पर चढ़कर समुद्र के पार जा बसूं, तो वहां भी तू अपने हाथ से मेरी अगुवाई करेगा, और अपने दहिने हाथ से मुझे पकड़े रहेगा।
- Judges 6:2 न्यायियों 6:2और मिद्यानी इस्राएलियों पर प्रबल हो गए। मिद्यानियों के डर के मारे इस्राएलियों ने पहाड़ों के गहिरे खड्डों, और गुफाओं, और किलों को अपने निवास बना लिए।
- 1 Samuel 13:6 1 शमूएल 13:6जब इस्राएली पुरूषों ने देखा कि हम सकेती में पड़े हैं (और सचमुच लोग संकट में पड़े थे), तब वे लोग गुफाओं, झाड़ियों, चट्टानों, गढ़ियों, और गढ़हों में जा छिपे।
- Micah 7:17 मीका 7:17वे सर्प की नाईं मिट्टी चाटेंगी, और भूमि पर रेंगनेवाले जन्तुओं की भांति अपने बिलों में से कांपती हुई निकलेंगी; हे हमारे परमेश्वर यहोवा के पास थरथराती हुई आएंगी, और वे तुझ से डरेंगी।।
- 1 Samuel 24:8 1 शमूएल 24:8उसके पीछे दाऊद भी उठकर गुफा से निकला और शाऊल को पीछे से पुकार के बोला, हे मेरे प्रभु, हे राजा। जब शाऊल ने फिर के देखा, तब दाऊद ने भूमि की ओर सिर झुकाकर दण्डवत् की।
- 1 Samuel 24:3 1 शमूएल 24:3जब वह मार्ग पर के भेड़शालों के पास पहुंचा जहां एक गुफा थी, तब शाऊल दिशा फिरने को उसके भीतर गया। और उसी गुफा के कोनों में दाऊद और उसके जन बैठे हुए थे।
- Isaiah 2:19–22 यशायाह 2:19–22और जब यहोवा पृथ्वी के कम्पित करने के लिये उठेगा, तब उसके भय के कारण और उसके प्रताप के मारे लोग चट्टानों की गुुफाओं और भूमि के बिलों में जा घुसेंगे।। उस दिन लोग अपनी चान्दी- सोने की मूरतों को जिन्हें उन्हों ने दण्डवत् करने के लिये बनाया था, छछून्दरों और चमगीदड़ों के आगे फेंकेंगे, और जब यहोवा पृथ्वी को कम्पित करने के लिये उठेगा तब वे उसके भय के कारण और उसके प्रताप के मारे चट्टानों की दरारों ओर पहाड़ियों के छेदों में घुसेंगे। सो तुम मनुष्य से परे रहो जिसकी श्वास उसके नथनों में है, क्योंकि उसका मूल्य है ही क्या?