Judges · chapter 1 · verse 22
Judges 1:22 in Hindi
फिर यूसुफ के घराने ने बेतेल पर चढ़ाई की; और यहोवा उनके संग था।
Phir yoosuph ke gharaane ne betel par chadhaaee kee; aur yahovaa unake sang thaa.
Judges 1:22 in English
- King James Version (KJV)
- And the house of Joseph, they also went up against Beth-el: and the LORD [was] with them.
- World English Bible (WEB)
- The house of Joseph also went up against Bethel, and the LORD was with them.
- American Standard Version (ASV)
- And the house of Joseph, they also went up against Beth-el; and Jehovah was with them.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the family of Joseph went up against Beth-el, and the Lord was with them.
- Darby Translation (DBY)
- And the house of Joseph, they also went up against Bethel; and Jehovah was with them.
- Webster's Bible (WBS)
- And the house of Joseph, they also went up against Beth-el: and the LORD [was] with them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the house of Joseph go up — even they — to Beth-El, and Jehovah [is] with them;
Read in context
- 20और उन्हों ने मूसा के कहने के अनुसार हेब्रोन कालेब को दे दिया: और उस ने वहां से अनाक के तीनों पुत्रों को निकाल दिया।
- 21और यरूशलेम में रहनेवाले यबूसियों को बिन्यामीनियों ने न निकाला; इसलिये यबूसी आज के दिन तक यरूशलेम में बिन्यामीनियों के संग रहते हैं।।
- 22फिर यूसुफ के घराने ने बेतेल पर चढ़ाई की; और यहोवा उनके संग था।
- 23और यूसुफ के घराने ने बेतेल का भेद लेने को लोग भेजे। (और उस नगर का नाम पूर्वकाल में लूज था।)
- 24और पहरूओं ने एक मनुष्य को उस नगर से निकलते हुए देखा, और उस से कहा, नगर में जाने का मार्ग हमें दिखा, और हम तुझ पर दया करेंगे।
Cross references
- Judges 1:19 न्यायियों 1:19और यहोवा यहूदा के साथ रहा, इसलिये उस ने पहाड़ी देश के निवासियों को निकाल दिया; परन्तु तराई के निवासियों के पास लोहे के रथ थे, इसलिये वह उन्हें न निकाल सका।
- Revelation 7:8 प्रकाशितवाक्य 7:8जबूलून के गोत्रा में से बारह हजार पर; यूसुफ के गोत्रा में से बारह हजार पर और बिन्यामीन के गोत्रा में से बारह हजार पर मुहर दी गई।
- 2 Kings 18:7 2 राजा 18:7इसलिये यहोवा उसके संग रहा; और जहां कहीं वह जाता था, वहां उसका काम सफल होता था। और उस ने अश्शूर के राजा से बलवा करके, उसकी अधीनता छोड़ दी।
- Joshua 16:1–4 यहोशू 16:1–4फिर यूसुफ की सन्तान का भाग चिट्ठी डालने से ठहराया गया, उनका सिवाना यरीहो के पास की यरदन नदी से, अर्थात् पूर्ब की ओर यरीहो के जल से आरम्भ होकर उस पहाड़ी देश से होते हुए, जो जंगल में हैं, बेतेल को पहुंचा; वहां से वह लूज तक पहुंचा, और एरेकियों के सिवाने होते हुए अतारोत पर जा निकला; और पश्चिम की ओर यपलेतियों के सिवाने से उतरकर फिर नीचेवाले बेथोरोन के सिवाने से होकर गेजेर को पहुंचा, और समुद्र पर निकला। तब मनश्शे और एप्रैम नाम यूसुफ के दोनों पुत्रों की सन्तान ने अपना अपना भाग लिया।
- Numbers 1:10 गिनती 1:10यूसुफवंशियों में से ये हैं, अर्थात् एर्पैम के गोत्रा में से अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा, ओर मनश्शे के गोत्रा में से पदासूर का पुत्रा गम्लीएल;
- 1 Chronicles 7:29 1 इतिहास 7:29और मनश्शेइयों के सिवाने के पास अपने अपने गांवों समेत बेतशान, तानाक, मगिद्दॊ और दोर। इन में इस्राएल के पुत्रा युसुफ की सन्तान के लोग रहते थे।
- Genesis 49:24 उत्पत्ति 49:24पर उसका धनुष दृढ़ रहा, और उसकी बांह और हाथ याकूब के उसी शक्तिमान ईश्वर के हाथों के द्वारा फुर्तीले हुए, जिसके पास से वह चरवाहा आएगा, जो इस्राएल का पत्थर भी ठहरेगा।।
- Numbers 1:32 गिनती 1:32और यूसुफ के वंश में से एप्रैम के वंश के जितने पुरूष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष वा उस से अधिक अवस्था के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने अपने नाम से गिने गए:
- Joshua 14:4 यहोशू 14:4यूसुफ के वंश के तो दो गोत्रा हो गए थे, अर्थात् मनश्शे और एप्रैम; और उस देश में लेवियों को कुछ भाग न दिया गया, केवल रहने के नगर, और पशु आदि धन रखने को और चराइयां उनको मिलीं।