Lamentations · chapter 3 · verse 40
Lamentations 3:40 in Hindi
हम अपने चालचलन को ध्यान से परखें, और यहोवा की ओर फिरें!
Ham apane chaalachalan ko dhyaan se parakhem, aur yahovaa kee or phirem!
Lamentations 3:40 in English
- King James Version (KJV)
- Let us search and try our ways, and turn again to the LORD.
- World English Bible (WEB)
- Let us search and try our ways, and turn again to the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- Let us search and try our ways, and turn again to Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- Let us make search and put our ways to the test, turning again to the Lord;
- Darby Translation (DBY)
- Let us search and try our ways, and turn again to Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- Let us search and try our ways, and turn again to the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- We search our ways, and investigate, And turn back unto Jehovah.
Read in context
- 38विपत्ति और कल्याण, क्या दोनों परमप्रधान की आज्ञा से नहीं होते?
- 39सो जीवित मनुष्य क्यों कुड़कुड़ाए? और पुरूष अपने पाप के दण्ड को क्यों बुरा माने?
- 40हम अपने चालचलन को ध्यान से परखें, और यहोवा की ओर फिरें!
- 41हम स्वर्गवासी परमेश्वर की ओर मन लगाएं और हाथ फैलाएं और कहेंे
- 42हम ने तो अपराध और बलवा किया है, और तू ने क्ष्मा नहीं किया।
Cross references
- 2 Corinthians 13:5 2 कुरिन्थियों 13:5अपने प्राण को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आप को जांचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।
- Psalm 139:23–24 भजन संहिता 139:23–24हे ईश्वर, मुझे जांचकर जान ले! मुझे परखकर मेरी चिन्ताओं को जान ले! और देख कि मुझ में कोई बुरी चाल है कि नहीं, और अनन्त के मार्ग में मेरी अगुवाई कर!
- Joel 2:12–13 योएल 2:12–13तौभी यहोवा की यह वाणी है, अभी भी सुनो, उपवास के साथ रोते- पीटते अपने पूरे मन से फिरकर मेरे पास आओ। अपने वस्त्रा नहीं, अपने मन ही को फाड़कर अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिरो; क्योंकि वह अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से क्रोध करनेवाला, करूणानिधान और दु:ख देकर पछतानेहारा है।
- Isaiah 55:7 यशायाह 55:7दुष्ट अपनी चालचलन और अनर्थकारी अपने सोच विचार छोड़कर यहोवा ही की ओर फिरे, वह उस पर दया करेगा, वह हमारे परमेश्वर की ओर फिरे और वह पूरी रीति से उसको क्षमा करेगा।
- Psalm 4:4 भजन संहिता 4:4कांपते रहो और पाप मत करो; अपने अपने बिछौने पर मन ही मन सोचो और चुपचाप रहो।
- Psalm 119:59 भजन संहिता 119:59मैं ने अपनी चालचलन को सोचा, और तेरी चितौनियों का मार्ग लिया।
- Haggai 1:5–9 हाग्गै 1:5–9इसलिये अब सेनाओं का यहोवा यों कहता है, अपनी अपनी चाल- चलन पर ध्यान करो। तुम ने बहुत बोया परन्तु थोड़ा काटा; तुम खाते हो, परन्तु पेट नहीं भरता; तुम पीते हो, परन्तु प्यास नहीं बुझती; तुम कपड़े पहिनते हो, परन्तु गरमाते नहीं; और जो मजदूरी कमाता है, वह अपनी मजदूरी की कमाई को छेदवाली थैली में रखता है।। सेनाओ का यहोवा तुम से यों कहता हे, अपने अपने चालचलन पर सोचो। पहाड़ पर चढ़ जाओ और लकड़ी ले आओ और इस भवन को बनाओ; और मैं उसको देखकर प्रसन्न हूंगा, और मेरी महिमा होगी, यहोवा का यही वचन है। तुम ने बहुत उपज की आशा रखी, परन्तु देखो थेड़ी ही है; और जब तुम उसे घर ले आए, तब मैं ने उसको उड़ा दिया। सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, ऐसा क्यों हुआ? क्या इसलिये नहीं, कि मेरा भवन उजाड़ पड़ा है और तुम में से प्रत्येक अपने अपने घर को दौड़ा चला जाता है?
- Hosea 6:1 होशे 6:1चलो, हम यहोवा की ओर फिरें; क्योंकि उसी ने फाड़ा, और वही चंगा भी करेगा; उसी ने मारा, और वही हमारे घावों पर पट्टी बान्धेगा।
- Hosea 14:1–3 होशे 14:1–3हे इस्राएल, अपने परमेश्वर यहोवा के पास लौट आ, क्योंकि तू ने अपने अधर्म के कारण ठोकर खाई है। बातें सीखकर और यहोवा की ओर फिरकर, उस से कह, सब अधर्म दूर कर; अनुग्रह से हम को ग्रहण कर; तब हम धन्यवाद रूपी बलि चढ़ाएंगे। अश्शूर हमारा उद्धार न करेगा, हम घोड़ों पर सवार न होंगे; और न हम फिर अपनी बनाई हुई वस्तुओं से कहेंगे, तुम हमारे ईश्वर हो; क्योंकि अनाथ पर तू ही दया करता है।।
- 1 Corinthians 11:28 1 कुरिन्थियों 11:28इसलिये मनुष्य अपने आप को जांच ले और इसी रीति से इस रोटी में से खाए, और इस कटोरे में से पीए।
- 2 Chronicles 30:9 2 इतिहास 30:9यदि तुम यहोवा की ओर फिरोगे तो जो तुम्हारे भाइयों और लड़केबालों को बन्धुआ बनाके ले गए हैं, वे उन पर दया करेंगे, और वे इस देश में लौट सकेंगे क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु है, और यदि तुम उसकी ओर फिरोगे तो वह अपना मुंह तुम से न मोड़ेगा।
- 1 Corinthians 11:31 1 कुरिन्थियों 11:31यदि हम अपने आप में जांचते, तो दण्ड न पाते।