Lamentations · chapter 5 · verse 1
Lamentations 5:1 in Hindi
हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या क्या बीता है; हमारी ओर दृष्टि करके हमारी नामधराई को देख!
He yahovaa, smaran kar ki ham par kyaa kyaa beetaa hai; hamaaree or drushti karake hamaaree naamadharaaee ko dekh!
Lamentations 5:1 in English
- King James Version (KJV)
- Remember, O LORD, what is come upon us: consider, and behold our reproach.
- World English Bible (WEB)
- Remember, LORD, what has come on us. Look, and see our reproach.
- American Standard Version (ASV)
- Remember, O Jehovah, what is come upon us: Behold, and see our reproach.
- Bible in Basic English (BBE)
- Keep in mind, O Lord, what has come to us: take note and see our shame.
- Darby Translation (DBY)
- Remember, O Jehovah, what is come upon us; consider, and see our reproach.
- Webster's Bible (WBS)
- Remember, O LORD, what is come upon us: consider, and behold our reproach.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Remember, O Jehovah, what hath befallen us, Look attentively, and see our reproach.
Read in context
- 1हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या क्या बीता है; हमारी ओर दृष्टि करके हमारी नामधराई को देख!
- 2हमारा भाग परदेशियों का हो गया ओर हमारे घर परायों के हो गए हैं।
- 3हम अनाथ और पिताहीन हो गए; हमारी माताएं विधवा सी हो गई हैं।
Cross references
- Psalm 44:13–16 भजन संहिता 44:13–16तू हमारे पड़ोसियों से हमारी नामधराई कराता है, और हमारे चारों ओर से रहनेवाले हम से हंसी ठट्ठा करते हैं। तू हम को अन्यजातियों के बीच में उपमा ठहराता है, और देश देश के लेग हमारे कारण सिर हिलाते हैं। दिन भर हमें तिरस्कार सहना पड़ता है, और कलंक लगाने और निन्दा करनेवाले के बोल से, और शत्रु और बदला लेनेवालों के कारण, बुरा- भला कहनेवालों और निन्दा करनेवालों के कारण।
- Psalm 89:50–51 भजन संहिता 89:50–51हे प्रभु अपने दासों की नामधराई की सुधि कर; मैं तो सब सामर्थी जातियों का बोझ लिए रहता हूं। तेरे उन शत्रुओं ने तो हे यहोवा तेरे अभिषिक्त के पीछे पड़कर उसकी नामधराई की है।।
- Psalm 74:10–11 भजन संहिता 74:10–11हे परमेश्वर द्रोही कब तक नामधराई करता रहेगा? क्या शत्रु, तेरे नाम की निन्दा सदा करता रहेगा? तू अपना दहिना हाथ क्यों रोके रहता है? उसे अपने पांजर से निकाल कर उनका अन्त कर दे।।
- Jeremiah 15:15 यिर्मयाह 15:15हे यहोवा, तू तो जानता है; मुझे स्मरण कर और मेरी सुधि लेकर मेरे सतानेवालों से मेरा पलटा ले। तू धीरज के साथ क्रोध करनेवाला है, इसलिये मुझे न उठा ले; तेरे ही निमित्त मेरी नामधराई हुई है।
- Psalm 79:12 भजन संहिता 79:12और हे प्रभु, हमारे पड़ोसियों ने जो तेरी निन्दा की है, उसका सातगुणा बदला उनको दे!
- Habakkuk 3:2 हबक्कूक 3:2हे यहेावा, मैं तेरी कीर्त्ति सुनकर डर गया। हे यहोवा, वर्तमान युग में अपने काम को पूरा कर; इसी युग में तू उसको प्रकट कर; क्रोध करते हुए भी दया करना स्मरण कर।।
- Psalm 123:3–4 भजन संहिता 123:3–4हम पर अनुग्रह कर, हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर, क्योंकि हम अपमान से बहुत ही भर गए हैं। हमारा जीव सुखी लोगों के ठट्ठों से, और अहंकारियों के अपमान से बहुत ही भर गया है।।
- Nehemiah 4:4 नहेमायाह 4:4हे हमारे परमेश्वर सुन ले, कि हमारा अपमान हो रहा है; और उनका किया हुआ अपमान उन्हीं के सिर पर लौटा दे, और उन्हें बन्धुआई के देश में लुटवा दे।
- Lamentations 3:19 विलापगीत 3:19मेरा दु:ख और मारा मारा फिरना, मेरा नागदौने और- और विष का पीना स्मरण कर!
- Psalm 79:4 भजन संहिता 79:4पड़ोसियों के बीच हमारी नामधराई हुई; चारों ओर के रहनेवाले हम पर हंसते, और ठट्ठा करते हैं।।
- Lamentations 3:61 विलापगीत 3:61हे यहोवा, जो कल्पनाएं और निन्दा वे मेरे विरूद्ध करते हैं, वे भी तू ने सुनी हैं।
- Lamentations 2:15 विलापगीत 2:15सब बटोही तुझ पर ताली बजाते हैं; वे यरूशलेम की पुत्री पर यह कहकर ताली बजाते और सिर हिलाते हैं, क्या यह वही नगरी है जिसे परमसुन्दरी और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण कहते थे?