Leviticus · chapter 11 · verse 13
Leviticus 11:13 in Hindi
फिर पक्षियों में से इनको अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएं, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर,
Phir pakshiyom mem se inako ashuddh jaananaa, ye ashuddh hone ke kaaran khaae na jaaem, arthaat ukaab, hadaphod, kurar,
Leviticus 11:13 in English
- King James Version (KJV)
- And these [are they which] ye shall have in abomination among the fowls; they shall not be eaten, they [are] an abomination: the eagle, and the ossifrage, and the ospray,
- World English Bible (WEB)
- “‘You shall detest these among the birds; they shall not be eaten because they are an abomination: the eagle, the vulture, the black vulture,
- American Standard Version (ASV)
- And these ye shall have in abomination among the birds; they shall not be eaten, they are an abomination: the eagle, and the gier-eagle, and the ospray,
- Bible in Basic English (BBE)
- And among birds these are to be disgusting to you, and not to be used for food: the eagle and the gier-eagle and the ospray;
- Darby Translation (DBY)
- And these shall ye have in abomination of the fowls; they shall not be eaten; an abomination shall they be: the eagle, and the ossifrage, and the sea-eagle,
- Webster's Bible (WBS)
- And these [are they which] ye shall have in abomination among the fowls; they shall not be eaten, they [are] an abomination: the eagle, and the ossifrage, and the ospray,
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And these ye do abominate of the fowl; they are not eaten, an abomination they [are]: the eagle, and the ossifrage, and the ospray,
Read in context
- 11वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना।
- 12जल में जिस किसी जन्तु के पंख और चोंयेटे नहीं होते वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है।।
- 13फिर पक्षियों में से इनको अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएं, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर,
- 14शाही, और भांति भांति की चील,
- 15और भांति भांति के सब काग,
Cross references
- Job 39:27–30 अय्यूब 39:27–30क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊंचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है? वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़स्थान पर बसेरा करता है। वह अपनी आंखों से दूर तक देखता है, वहां से वह अपने अहेर को ताक लेता है। उसके बच्चे भी लोहू चूसते हैं; और जहां घात किए हुए लोग होते वहां वह भी होता है।
- Habakkuk 1:8 हबक्कूक 1:8उनके घोड़े चीतों से भी अधिक वेग चलनेवाले हैं, और सांझ को आहेर करनेवाले हुंडारों से भी अधिक क्रूर हैं; उनके सवार दूर दूर कूदते- फांदते आते हैं। हां, वे दूर से चले आते हैं; और आहेर पर झपटनेवाले उकाब की नाई झपट्टा मारते हैं।
- Jeremiah 4:22 यिर्मयाह 4:22क्योंकि मेरी प्रजा मूढ़ है, वे मुझे नहीं जानते; वे ऐसे मूर्ख लड़के हैं जिन में कुछ भी समझ नहीं। बुराई करने को तो वे बुध्दिमान हैं, परन्तु भलाई करना वे नहीं जानते।
- Titus 3:3 तीतुस 3:3क्योंकि हम भी पहिले, निर्बुद्धि, और आज्ञा न माननेवाले, और भ्रम में पड़े हुए, और रंग रंग के अभिलाषाओं और सुखविलास के दासत्व में थे, और बैरभाव, और डाह करने में जीवन निर्वाह करते थे, और घृणित थे, और एक दूसरे से बैर रखते थे।
- Matthew 24:28 मत्ती 24:28जहां लोथ हो, वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे॥
- Jeremiah 4:13 यिर्मयाह 4:13देखो, वह बादलों की नाई चढ़ाई करके आ रहा है, उसके रथ बवण्डर के समान और उसके घोड़े उकाबों से भी अधिक वेग से चलते हैं। हम पर हाय, हम नाश हुए!
- Lamentations 4:19 विलापगीत 4:19हमारे खदेड़नेवाले आकाश के उकाबों से भी अधिक वेग से चलते थे; वे पहाड़ों पर हमारे पीछे पड़ गए और जंगल में हमारे लिये घात लगाकर बैठ गए।
- Romans 3:13–17 रोमियों 3:13–17उन का गला खुली हुई कब्र है: उन्हीं ने अपनी जीभों से छल किया है: उन के होठों में सापों का विष है। और उन का मुंह श्राप और कड़वाहट से भरा है। उन के पांव लोहू बहाने को फुर्तीले हैं। उन के मार्गों में नाश और क्लेश है। उन्हों ने कुशल का मार्ग नहीं जाना।
- Hosea 8:1 होशे 8:1अपने मुंह में नरसिंगा लगा। वह उकाब की नाईं यहोवा के घर पर झपटेगा, क्योंकि मेरे घर के लोगों ने मेरी वाचा तोड़ी, और मेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया है।
- Deuteronomy 14:12–20 व्यवस्थाविवरण 14:12–20परन्तु इनका मांस न खाना, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर; गरूड़, चील और भांति भांति के शाही; और भांति भांति के सब काग; शुतर्मुर्ग, तहमास, जलकुक्कट, और भांति भांति के बाज; छोटा और बड़ा दोनों जाति का उल्लू, और घुग्घू; धनेश, गिद्ध, हाड़गील; सारस, भांति भांति के बगुले, नौवा, और चमगीदड़। और जितने रेंगनेवाले पखेरू हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; वे खाए न जाएं। परन्तु सब शुद्ध पंखवालों का मांस तुम खा सकते हो।।
- Job 28:7 अय्यूब 28:7उसका मार्ग कोई मांसाहारी पक्षी नहीं जानता, और किसी गिठ्ठ की दृष्टि उस पर नहीं पड़ी।
- Romans 1:28–32 रोमियों 1:28–32और जब उन्हों ने परमेश्वर को पहिचानना न चाहा, इसलिये परमेश्वर ने भी उन्हें उन के निकम्मे मन पर छोड़ दिया; कि वे अनुचित काम करें। सो वे सब प्रकार के अधर्म, और दुष्टता, और लोभ, और बैरभाव, से भर गए; और डाह, और हत्या, और झगड़े, और छल, और ईर्षा से भरपूर हो गए, और चुगलखोर। बदनाम करनेवाले, परमेश्वर के देखने में घृणित, औरों का अनादर करनेवाले, अभिमानी, डींगमार, बुरी बुरी बातों के बनानेवाले, माता पिता की आज्ञा न माननेवाले। निर्बुद्धि, विश्वासघाती, मयारहित और निर्दय हो गए। वे तो परमेश्वर की यह विधि जानते हैं, कि ऐसे ऐसे काम करनेवाले मुत्यु के दण्ड के योग्य हैं, तौभी न केवल आप ही ऐसे काम करते हैं, बरन करनेवालों से प्रसन्न भी होते हैं।।