Malachi · chapter 2 · verse 15
Malachi 2:15 in Hindi
क्या उस ने एक ही को नहीं बनाया जब कि और आत्माएं उसके पास थीं? ओर एक ही को क्यों बनाया? इसलिये कि वह परमेश्वर के योग्य सन्तान चाहता है। इसलिये तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो, और तुम में से कोई अपनेी जवानी की स्त्री से विश्वासघात न करे।
Kyaa us ne ek hee ko naheem banaayaa jab ki aur aatmaaem usake paas theem? Or ek hee ko kyom banaayaa? Isaliye ki vah parameshvar ke yogy santaan chaahataa hai. Isaliye tum apanee aatmaa ke vishay mem chaukas raho, aur tum mem se koee apaneీ javaanee kee stree se vishvaasaghaat na kare.
Malachi 2:15 in English
- King James Version (KJV)
- And did not he make one? Yet had he the residue of the spirit. And wherefore one? That he might seek a godly seed. Therefore take heed to your spirit, and let none deal treacherously against the wife of his youth.
- World English Bible (WEB)
- Did he not make you one, although he had the residue of the Spirit? Why one? He sought godly offspring. Therefore take heed to your spirit, and let no one deal treacherously against the wife of his youth.
- American Standard Version (ASV)
- And did he not make one, although he had the residue of the Spirit? And wherefore one? He sought a godly seed. Therefore take heed to your spirit, and let none deal treacherously against the wife of his youth.
- Bible in Basic English (BBE)
- ... So give thought to your spirit, and let no one be false to the wife of his early years.
- Darby Translation (DBY)
- And did not one make [them]? and the remnant of the Spirit was his. And wherefore the one? He sought a seed of God. Take heed then to your spirit, and let none deal unfaithfully against the wife of his youth,
- Webster's Bible (WBS)
- And did he not make one? Yet had he the residue of the spirit. And why one? That he might seek a godly seed. Therefore take heed to your spirit, and let none deal treacherously against the wife of his youth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And He did not make one [only], And He hath the remnant of the Spirit. And what [is] the one [alone]! He is seeking a godly seed. And ye have been watchful over your spirit, And with the wife of thy youth, None doth deal treacherously.
Read in context
- 13फिर तुम ने यह दूसरा काम किया है कि तुम ने यहोवा की वेदी को रोनेवालों और आहें भरनेवालों के आंसुओं से भिगो दिया है, यहां तक कि वह तुम्हारी भेंट की ओर दृष्टि तक नहीं करता, और न प्रसन्न होकर उसको तुम्हारे हाथ से ग्रहण करता है। तुम पूछते हो, ऐसा क्यों?
- 14इसलिये, क्योंकि यहोवा तेरे और तेरी उस जवानी की संगिनी और ब्याही हुई स्त्री के बीच साक्षी हुआ था जिस का तू ने विश्वासघात किया है।
- 15क्या उस ने एक ही को नहीं बनाया जब कि और आत्माएं उसके पास थीं? ओर एक ही को क्यों बनाया? इसलिये कि वह परमेश्वर के योग्य सन्तान चाहता है। इसलिये तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो, और तुम में से कोई अपनेी जवानी की स्त्री से विश्वासघात न करे।
- 16क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, कि मैं स्त्री- त्याग से घृणा करता हूं, और उस से भी जो अपने वस्त्रा को उपद्रव से ढांपता है। इसलिये तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो और विश्वासघात मत करो, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।।
- 17तुम लोगों ने अपनी बातों से यहोवा को उकता दिया है। तौभी पूछते हो, कि हम ने किस बाते में उसे उकता दिया? इस में, कि तुम कहते हो कि जो कोई बुरा करता है, वह यहोवा की दृष्टि में अच्छा लगता है, और वह ऐसे लोगों से प्रसन्न रहता है, और यह, कि न्यायी परमेश्वर कहां है?
Cross references
- Matthew 19:4–6 मत्ती 19:4–6उस ने उत्तर दिया, क्या तुम ने नहीं पढ़ा, कि जिस ने उन्हें बनाया, उस ने आरम्भ से नर और नारी बनाकर कहा। कि इस कारण मनुष्य अपने माता पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा और वे दोनों एक तन होंगे? सो व अब दो नहीं, परन्तु एक तन हैं: इसलिये जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।
- Malachi 2:14 मलाकी 2:14इसलिये, क्योंकि यहोवा तेरे और तेरी उस जवानी की संगिनी और ब्याही हुई स्त्री के बीच साक्षी हुआ था जिस का तू ने विश्वासघात किया है।
- Mark 10:6–8 मरकुस 10:6–8पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उन को बनाया है। इस कारण मनुष्य अपने माता- पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे। इसलिये वे अब दो नहीं पर एक तन हैं।
- Genesis 1:27 उत्पत्ति 1:27तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न किया, नर और नारी करके उस ने मनुष्यों की सृष्टि की।
- Genesis 2:20–24 उत्पत्ति 2:20–24सो आदम ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के बनैले पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिये कोई ऐसा सहायक न मिला जो उस से मेल खा सके। तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को भारी नीन्द में डाल दिया, और जब वह सो गया तब उस ने उसकी एक पसुली निकालकर उसकी सन्ती मांस भर दिया। और यहोवा परमेश्वर ने उस पसुली को जो उस ने आदम में से निकाली थी, स्त्री बना दिया; और उसको आदम के पास ले आया। और आदम ने कहा अब यह मेरी हडि्डयों में की हड्डी और मेरे मांस में का मांस है: सो इसका नाम नारी होगा, क्योंकि यह नर में से निकाली गई है। इस कारण पुरूष अपने माता पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा और वे एक तन बनें रहेंगे।
- 1 Timothy 3:11–12 1 तीमुथियुस 3:11–12इसी प्रकार से स्त्रियों को भी गम्भीर होना चाहिए; दोष लगानेवाली न हों, पर सचेत और सब बातों में विश्वासयोग्य हों। सेवक एक ही पत्नी के पति हों और लड़केबालों और अपने घरों का अच्छा प्रबन्ध करना जानते हों।
- 2 Corinthians 6:18 2 कुरिन्थियों 6:18और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है।।
- 1 Corinthians 7:14 1 कुरिन्थियों 7:14क्योंकि ऐसा पति जो विश्वास न रखता हो, वह पत्नी के कारण पवित्रा ठहरता है, और ऐसी पत्नी जो विश्वास नहीं रखती, पति के कारण पवित्रा ठहरती है; नहीं तो तुम्हारे लड़केबालें अशुद्ध होते, परन्तु अब तो पवित्रा हैं।
- 1 Timothy 3:4–5 1 तीमुथियुस 3:4–5अपने घर का अच्छा प्रबन्ध करता हो, और लड़के- बालों को सारी गम्भीरता से आधीन रखता हो। (जब कोई अपने घर ही का प्रबन्ध करना न जानता हो, तो परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली क्योंकर करेगा)।
- Hosea 1:10 होशे 1:10तौभी इस्राएलियों की गिनती समुद्र की बालू की सी हो जाएगी, जिनका मापना- गिनना अनहोना है; और जिस स्थान में उन से यह कहा जाता था कि तुम मेरी प्रजा नहीं हो, उसी स्थान में वे जीवित परमेश्वर के पुत्रा कहलाएंगे।
- Titus 1:6 तीतुस 1:6जो निर्दोष और एक ही पत्नी के पति हों, जिन के लड़केबाले विश्वासी हो, और जिन्हें लुचपन और निरंकुशता का दोष नहीं।
- Job 27:3 अय्यूब 27:3क्योंकि अब तक मेरी सांस बराबर आती है, और ईश्वर का आत्मा मेरे नथुनों में बना है।
Original words (Hebrew)
- make · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- one · H259אֶחָד ʼechâd
- residue · H7605שְׁאָר shᵉʼâr
- spirit · H7307רוּחַ rûwach
- one · H259אֶחָד ʼechâd
- seek · H1245בָּקַשׁ bâqash
- godly · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- seed · H2233זֶרַע zeraʻ
- heed · H8104שָׁמַר shâmar
- spirit · H7307רוּחַ rûwach
- treacherously · H898בָּגַד bâgad
- wife · H802אִשָּׁה ʼishshâh
- youth · H5271נָעוּר nâʻûwr