Mark · chapter 1 · verse 41
Mark 1:41 in Hindi
उस ने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा; मैं चाहता हूं तू शुद्ध हो जा।
Us ne us par taras khaakar haath badhaayaa, aur use chhookar kahaa; maim chaahataa hoom too shuddh ho jaa.
Mark 1:41 in English
- King James Version (KJV)
- And Jesus, moved with compassion, put forth [his] hand, and touched him, and saith unto him, I will; be thou clean.
- World English Bible (WEB)
- Being moved with compassion, he stretched out his hand, and touched him, and said to him, “I want to. Be made clean.”
- American Standard Version (ASV)
- And being moved with compassion, he stretched forth his hand, and touched him, and saith unto him, I will; be thou made clean.
- Bible in Basic English (BBE)
- And being moved with pity, he put out his hand, and touching him said to him, It is my pleasure; be made clean.
- Darby Translation (DBY)
- But Jesus, moved with compassion, having stretched out his hand, touched him, and says to him, I will, be thou cleansed.
- Webster's Bible (WBS)
- And Jesus, moved with compassion, put forth [his] hand, and touched him, and saith to him, I will; be thou clean.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jesus having been moved with compassion, having stretched forth the hand, touched him, and saith to him, 'I will; be thou cleansed;'
Read in context
- 39सो वह सारे गलील में उन की सभाओं में जा जाकर प्रचार करता और दुष्टात्माओं को निकालता रहा।।
- 40और एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उस से बिनती की, और उसके साम्हने घुटने टेककर, उस से कहा; यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।
- 41उस ने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा; मैं चाहता हूं तू शुद्ध हो जा।
- 42और तुरन्त उसका कोढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया।
- 43तब उस ने उसे चिताकर तुरन्त विदा किया।
Cross references
- Matthew 9:36 मत्ती 9:36जब उस ने भीड़ को देखा तो उस को लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे उन भेड़ों की नाई जिनका कोई रखवाला न हो, व्याकुल और भटके हुए से थे।
- Mark 5:41 मरकुस 5:41और लड़की का हाथ पकड़कर उस से कहा, `तलीता कूमी'; जिस का अर्थ यह है कि `हे लड़की, मैं तुझ से कहता हूं, उठ'।
- Hebrews 4:15 इब्रानियों 4:15क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुखी न हो सके; बरन वह सब बातों में हमारी नाई परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला।
- Luke 7:12–13 लूका 7:12–13जब वह नगर के फाटक के पास पहुंचा, तो देखो, लोग एक मुरदे को बाहर लिए जा रहे थे; जो अपनी मां का एकलौता पुत्रा था, और वह विधवा थी: और नगर के बहुत से लोग उसके साथ थे। उसे देख कर प्रभु को तरस आया, और उस ने कहा; मत रो।
- Hebrews 2:17 इब्रानियों 2:17इस कारण उस को चाहिए था, कि सब बातों में अपने भाइयों के समान बने; जिस से वह उन बातों में जो परमेश्वर से सम्बन्ध रखती हैं, एक दयालु और विश्वास योग्य महायाजक बने ताकि लोगों के पापों के लिये प्रायश्चित्त करे।
- Mark 4:39 मरकुस 4:39तब उस ने उठकर आन्धी को डांटा, और पानी से कहा; "शान्त रह, थम जा": और आन्धी थम गई और बड़ा चैन हो गया।
- Mark 6:34 मरकुस 6:34उस ने निकलकर बड़ी भीड़ देखी, और उन पर तरस खाया, क्योंकि वे उन भेड़ों के समान थे, जिन का कोई रखवाला न हो; और वह उन्हें बहुत सी बातें सिखाने लगा।
- Psalm 33:9 भजन संहिता 33:9क्योंकि जब उस ने कहा, तब हो गया; जब उस ने आज्ञा दी, तब वास्तव में वैसा ही हो गया।।
- Genesis 1:3 उत्पत्ति 1:3तब परमेश्वर ने कहा, उजियाला हो: तो उजियाला हो गया।
- Hebrews 1:3 इब्रानियों 1:3वह उस की महिमा का प्रकाश, और उसके तत्व की छाप है, और सब वस्तुओं को अपनी सामर्थ के वचन से संभालता है: वह पापों को धोकर ऊंचे स्थानों पर महामहिमन के दहिने जा बैठा।