Matthew · chapter 24 · verse 27
Matthew 24:27 in Hindi
क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती जाती है, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा।
Kyonki jaise bijalee poorv se nikalakar pashchim tak chamakatee jaatee hai, vaisaa hee manushy ke putr kaa bhee aanaa hogaa.
Matthew 24:27 in English
- King James Version (KJV)
- For as the lightning cometh out of the east, and shineth even unto the west; so shall also the coming of the Son of man be.
- World English Bible (WEB)
- For as the lightning flashes from the east, and is seen even to the west, so will the coming of the Son of Man be.
- American Standard Version (ASV)
- For as the lightning cometh forth from the east, and is seen even unto the west; so shall be the coming of the Son of man.
- Bible in Basic English (BBE)
- Because as in a thunderstorm the bright light coming from the east is seen even in the west; so will be the coming of the Son of man.
- Darby Translation (DBY)
- For as the lightning goes forth from the east and shines to the west, so shall be the coming of the Son of man.
- Webster's Bible (WBS)
- For as the lightning cometh out of the east, and shineth even to the west; so shall also the coming of the Son of man be.
- Young's Literal Translation (YLT)
- for as the lightning doth come forth from the east, and doth appear unto the west, so shall be also the presence of the Son of Man;
Read in context
- 25देखो, मैं ने पहिले से तुम से यह सब कुछ कह दिया है।
- 26इसलिये यदि वे तुम से कहें, देखो, वह जंगल में है, तो बाहर न निकल जाना; देखो, वह को ठिरयों में हैं, तो प्रतीति न करना।
- 27क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती जाती है, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा।
- 28जहां लोथ हो, वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे॥
- 29उन दिनों के क्लेश के बाद तुरन्त सूर्य अन्धियारा हो जाएगा, और चान्द का प्रकाश जाता रहेगा, और तारे आकाश से गिर पड़ेंगे और आकाश की शक्तियां हिलाई जाएंगी।
Cross references
- Luke 17:24–37 लूका 17:24–37क्योंकि जैसे बिजली आकाश की एक ओर से कौन्धकर आकाश की दूसरी ओर चमकती है, वैसे ही मनुष्य का पुत्रा भी अपने दिन में प्रगट होगा। परन्तु पहिले अवश्य है, कि वह बहुत दुख उठाए, और इस युग के लोग उसे तुच्छ ठहराएं। जैसा नूह के दिनों में हुआ था, वैसा ही मनुष्य के पुत्रा के दिनों में भी होगा। जिस दिन तक नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते- पीते थे, और उन में ब्याह- शादी होती थीे; तब जल- प्रलय ने आकर उन सब को नाश किया। और जैसा लूत के दिनों में हुआ था, कि लोग खाते- पीते लेन- देन करते, पेड़ लगाते और घर बनाते थे। परन्तु जिस दिन लूत सदोम से निकला, उस दिन आग और गन्धक आकाश से बरसी और सब को नाश कर दिया। मनुष्य के पुत्रा के प्रगट होने के दिन भी ऐसा ही होगा। उस दिन जो कोठे पर हो; और उसका सामान घर में हो, वह उसे लेने को न उतरे, और वैसे ही जो खेत में हो वह पीछे न लौटे। लूत की पत्नी को स्मरण रखो। जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, और जो कोई उसे खोए वह उसे जीवित रखेगा। मैं तुम से कहता हूं, उस रात को मनुष्य एक खाट पर होंगे, एक ले लिया जाएगा, और दूसरा छोड़ दिया जाएगा। दो स्त्रियां एक साथ चक्की पीसती होंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी। दो जन खेत में होंगे एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ा जाएगा। यह सुन उन्हों ने उस से पूछा, हे प्रभु यह कहां होगा? उस ने उन से कहा, जहां लोथ हैं, वहां गिद्ध इकट्ठे होंगे।।
- Zechariah 9:14 जकर्याह 9:14तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली की नाईं छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूंककर दक्खिन देश की सी आंधी में होके चलेगा।
- Malachi 3:2 मलाकी 3:2परन्तु उसके आने के दिन की कौन सह सकेगा? और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सोनार की आग और धोबी के साबुन के समान है।
- James 5:8 याकूब 5:8तुम भी धीरज धरो, और अपने हृदय को दृढ़ करो, क्योंकि प्रभु का शुभागमन निकट है।
- Isaiah 30:30 यशायाह 30:30और यहोवा अपनी प्रतापीवाणी सुनाएगा, और अपना क्रोध भड़काता और आग की लौ से भस्म करता हुआ, और प्रचण्ड आन्धी और अति वर्षा और ओलों के साथ अपना भुजबल दिखाएगा।
- Job 37:3 अय्यूब 37:3वह उसको सारे आकाश के तले, और अपनी बिजली को पृथ्वी की छोर तक भेजता है।
- 2 Peter 3:4 2 पतरस 3:4और कहेंगे, उसके आने की प्रतिज्ञा कहां गई? क्योंकि जब से बाप- दादे सो गए हैं, सब कुछ वैसा ही है, जैसा सृष्टि के आरम्भ से था?
- Malachi 4:5 मलाकी 4:5देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहिले, मैं तुम्हारे पास एलिरयाह नबी को भेजूंगा।
- Matthew 24:37 मत्ती 24:37जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।
- Job 38:35 अय्यूब 38:35क्या तू बिजली को आज्ञा दे सकता है, कि वह जाए, और तुझ से कहे, मैं उपस्थित हूँ?
- Matthew 24:39 मत्ती 24:39और जब तक जल-प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया, तब तक उन को कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।
- Matthew 16:28 मत्ती 16:28मैं तुम से सच कहता हूं, कि जो यहां खड़े हैं, उन में से कितने ऐसे हैं; कि जब तक मनुष्य के पुत्रा को उसके राज्य में आते हुए न देख लेंगे, तब तक मृत्यु का स्वाद कभी न चखेंगे।