Matthew · chapter 5 · verse 39
Matthew 5:39 in Hindi
परन्तु मैं तुम से यह कहता हूं, कि बुरे का सामना न करता; परन्तु जो कोई तेरे दहिने गाल पर थप्पड़ मारे, उस की ओर दूसरा भी फेर दे।
Parantu maim tum se yah kahataa hoom, ki bure kaa saamanaa na karataa; parantu jo koee tere dahine gaal par thappad maare, us kee or doosaraa bhee pher de.
Matthew 5:39 in English
- King James Version (KJV)
- But I say unto you, That ye resist not evil: but whosoever shall smite thee on thy right cheek, turn to him the other also.
- World English Bible (WEB)
- But I tell you, don’t resist him who is evil; but whoever strikes you on your right cheek, turn to him the other also.
- American Standard Version (ASV)
- but I say unto you, Resist not him that is evil: but whosoever smiteth thee on thy right cheek, turn to him the other also.
- Bible in Basic English (BBE)
- But I say to you, Do not make use of force against an evil man; but to him who gives you a blow on the right side of your face let the left be turned.
- Darby Translation (DBY)
- But I say unto you, not to resist evil; but whoever shall strike thee on thy right cheek, turn to him also the other;
- Webster's Bible (WBS)
- But I say to you, That ye resist not evil: but whoever shall strike thee on thy right cheek, turn to him the other also.
- Young's Literal Translation (YLT)
- but I — I say to you, not to resist the evil, but whoever shall slap thee on thy right cheek, turn to him also the other;
Read in context
- 37परन्तु तुम्हारी बात हां की हां, या नहीं की नहीं हो; क्योंकि जो कुछ इस से अधिक होता है वह बुराई से होता है।।
- 38तुम सुन चुके हो, कि कहा गया था, कि आंख के बदले आंख, और दांत के बदले दांत।
- 39परन्तु मैं तुम से यह कहता हूं, कि बुरे का सामना न करता; परन्तु जो कोई तेरे दहिने गाल पर थप्पड़ मारे, उस की ओर दूसरा भी फेर दे।
- 40और यदि कोई तुझ पर नालिश करके तेरा कुरता लेना चाहे, तो उसे दोहर भी ले लेने दे।
- 41और जो कोई तुझे कोस भर बेगार में ले जाए तो उसके साथ दो कोस चला जा।
Cross references
- 1 Thessalonians 5:15 1 थिस्सलुनीकियों 5:15सावधान! कोई किसी से बुराई के बदले बुराई न करे; पर सदा भलाई करने पर तत्पर रहो आपस में और सब से भी भलाई ही की चेष्टा करो।
- 1 Peter 3:9 1 पतरस 3:9बुराई के बदले बुराई मत करो; और न गाली के बदले गाली दो; पर इस के विपरीत आशीष ही दो: क्योंकि तुम आशीष के वारिस होने के लिये बुलाए गए हो।
- Romans 12:17–19 रोमियों 12:17–19बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उन की चिन्ता किया करो। जहां तक हो सके, तुम अपने भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो। हे प्रियो अपना पलटा न लेना; परन्तु क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है, पलटा लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूंगा।
- Proverbs 20:22 नीतिवचन 20:22मत कह, कि मैं बुराई का पलटा लूंगा; वरन यहोवा की बाट जोहता रह, वह तुझ को छुड़ाएगा।
- Luke 6:29–30 लूका 6:29–30जो तेरे एक गाल पर थप्पड़ मारे उस की ओर दूसरा भी फेर दे; और जो तेरी दोहर छीन ले, उस को कुरता लेने से भी न रोक। जो कोई तुझ से मांगे, उसे दे; और जो तेरी वस्तु छीन ले, उस से न मांग।
- 1 Peter 2:20–23 1 पतरस 2:20–23क्योंकि यदि तुम ने अपराध करके घूसे खाए और धीरज धरा, तो उस में क्या बड़ाई की बात है? पर यदि भला काम करके दुख उठाते हो और धीरज धरते हो, तो यह परमेश्वर को भाता है। और तुम इसी के लिये बुलाए भी गए हो क्योंकि मसीह भी तुम्हारे लिये दुख उठाकर, तुम्हें एक आदर्श दे गया है, कि तुम भी उसके चिन्ह पर चलो। न तो उस ने पाप किया, और न उसके मुंह से छल की कोई बात निकली। वह गाली सुनकर गाली नहीं देता था, और दुख उठाकर किसी को भी धमकी नहीं देता था, पर अपने आप को सच्चे न्यायी के हाथ में सौपता था।
- Leviticus 19:18 लैव्यव्यवस्था 19:18पलटा न लेना, और न अपने जाति भाइयों से बैर रखना, परन्तु एक दूसरे से अपने समान प्रेम रखना; मैं यहोवा हूं।
- Lamentations 3:30 विलापगीत 3:30वह अपना गाल अपने मारनेवाले की ओर फेरे, और नामधराई सहता रहे।
- Proverbs 24:29 नीतिवचन 24:29मत कह, कि जैसा उस ने मेरे साथ किया वैसा ही मैं भी उसके साथ करूंगा; और उसको उसके काम के अनुसा पलटा दूंगा।।
- Isaiah 50:6 यशायाह 50:6मैं ने मारनेवालों को अपनी पीठ और गलमोछ नोचनेवालों की ओर अपने गाल किए; अपमानित होने और थूकने से मैं ने मुंह न छिपाया।।
- 1 Corinthians 6:7 1 कुरिन्थियों 6:7परन्तु सचमुच तुम में बड़ा दोष तो यह है, कि आपस में मुक मा करते हो: बरन अन्याय क्यों नहीं सहते? अपनी हानि क्यों नहीं सहते?
- 1 Samuel 26:8–10 1 शमूएल 26:8–10तब अबीशै ने दाऊद से कहा, परमेश्वर ने आज तेरे शत्रु को तेरे हाथ में कर दिया है; इसलिये अब मैं उसकेा एक बार ऐसा मारूं कि भाला उसे बेधता हुआ भूमि में धंस जाए, और मुझ को उसे दूसरी बार मारना न पड़ेगा। दाऊद ने अबीशै से कहा, उसे नाश न कर; क्योंकि यहोवा के अभिषिक्त पर हाथ चलाकर कौन निर्दोष ठहर सकता है। फिर दाऊद ने कहा, यहोवा के जीवन की शपथ यहोवा ही उसको मारेगा; वा वह अपनी मृत्यु से मरेगा; वा वह लड़ाई में जाकर मर जाएगा।