Nahum · chapter 2 · verse 10
Nahum 2:10 in Hindi
वह खाली, छूछीं और सूनी हो गई है! मन कच्चा हो गया, और पांव कांपते हैं; और उन सभों कि कटियों में बड़ी पीड़ा उठी, और सभों के मुख का रंग उड़ गया है!
Vah khaalee, chhoochheem aur soonee ho gaee hai! Man kachchaa ho gayaa, aur paanv kaampate haim; aur un sabhom ki katiyom mem badee peedaa uthee, aur sabhom ke mukh kaa rang ud gayaa hai!
Nahum 2:10 in English
- King James Version (KJV)
- She is empty, and void, and waste: and the heart melteth, and the knees smite together, and much pain [is] in all loins, and the faces of them all gather blackness.
- World English Bible (WEB)
- She is empty, void, and waste. The heart melts, the knees knock together, their bodies and faces have grown pale.
- American Standard Version (ASV)
- She is empty, and void, and waste; and the heart melteth, and the knees smite together, and anguish is in all loins, and the faces of them all are waxed pale.
- Bible in Basic English (BBE)
- Everything has been taken from her, all is gone, she has nothing more: the heart is turned to water, the knees are shaking, all are twisted in pain, and colour has gone from all faces.
- Darby Translation (DBY)
- She is empty, and void, and waste; and the heart melteth, and the knees smite together, and writhing pain is in all loins, and all their faces grow pale.
- Webster's Bible (WBS)
- She is empty, and void, and waste: and the heart melteth, and the knees smite together, and much pain [is] in all loins, and the faces of them all gather blackness.
- Young's Literal Translation (YLT)
- She is empty, yea, emptiness and waste, And the heart hath melted, And the knees have smitten together, And great pain [is] in all loins, And the faces of all of them have gathered paleness.
Read in context
- 8नीनवे जब से बनी है, तब से तालाब के समान है, तौभी वे भागे जाते हैं, और "खड़े हो; खड़े हो", ऐसा पुकारे जाने पर भी कोई मुंह नहीं फेरता।
- 9चांदी को लूटो, सोने को लूटो, उसके रखे हुए धन की बहुतायत, और विभव की सब प्रकार की मनभावनी सामग्री का कुछ परिमाण नहीं।।
- 10वह खाली, छूछीं और सूनी हो गई है! मन कच्चा हो गया, और पांव कांपते हैं; और उन सभों कि कटियों में बड़ी पीड़ा उठी, और सभों के मुख का रंग उड़ गया है!
- 11सिंहों की वह मांद, और जवान सिंह के आखेट का वह स्थान कहां रहा जिस में सिंह और सिंहनी अपने बच्चों समेत बेखटके फिरते थे?
- 12सिंह तो अपने डांवरूओं के लिये बहुत आहेर को फाड़ता था, और अपनी सिंहनियों के लिये आहेर का गला घोंट घोंटकर ले जाता था, और अपनी गुफाओं और मांदों को आहेर से भर लेता था।।
Cross references
- Psalm 22:14 भजन संहिता 22:14मैं जल की नाईं बह गया, और मेरी सब हडि्डयों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया।
- Joel 2:6 योएल 2:6उनके सामने जाति जाति के लोग पीड़ित होते हैं, सब के मुख मलीन होते हैं।
- Daniel 5:6 दानिय्येल 5:6उसे देखकर राजा भयभीत हो गया, और वह अपने सोच में घबरा गया, और उसकी कटि के जोड़ ढ़ीले हो गए, और कांपते कांपते उसके घुटने एक दूसरे से लगने लगे।
- Isaiah 13:7–8 यशायाह 13:7–8इस कारण सब के हाथ ढ़ीले पड़ेंगे, और हर एक मनुष्य का हृदय पिघल जाएगा, और वे घबरा जाएगें। उनको पीड़ा और शोक होगा; उनको जच्चा की सी पीड़ाएं उठेंगी। वे चकित होकर एक दूसरे को ताकेंगे; उनके मुंह जल जायेंगे।।
- Jeremiah 30:6 यिर्मयाह 30:6पूछो तो भला, और देखो, क्या पुरूष को भी कहीं जनने की पीड़ा उठती है? फिर क्या कारण है कि सब पुरूष ज़च्चा की नाई अपनी अपनी कमर अपने हाथों से दबाए हुए देख पड़ते हैं? क्यों सब के मुख फीके रंग के हो गए हैं?
- Isaiah 21:3 यशायाह 21:3इस कारण मेरी कटि में कठिन पीड़ा है; मुझ को मानो जच्चा पीडें हो रही है; मैं ऐसे संकट में पडत्र गया हूं कि कुछ सुनाई नहीं देता, मैं एसा घबरा गया हूं कि कुछ दिखाई नहीं दंता।
- Zephaniah 2:13–15 सपन्याह 2:13–15वह अपना हाथ उत्तर दिशा की ओर बढ़ाकर अश्शूर को नाश करेगा, और नीनवे को उजाड़ कर जंगल के समान निर्जल कर देगा। उसके बीच में सब जाति के वनपशु झुंड के झुंड बैठेंगे; उसके खम्भों की कंगनियों पर धनेश और साही दोनों रात को बसेरा करेंगे और उसकी खिड़कियों में बोला करेंगे; उसकी डेवढ़ियां सूनी पड़ी रहेंगी, और देवदार की लकड़ी उघारी जाएगी। यह वही नगरी है, जो मगन रहती और निडर बैठी रहती थी, औश्र सोचती थी कि मैं ही हूं, और मुझे छोड़ कोई है ही नहीं। परन्तु अब यह उजाड़ और वनपशुओं के बैठने का स्थान बन गया है, यहां तक कि जो कोई इसके पास होकर चले, वह ताली बजाएगा और हाथ हिलाएगा।
- Isaiah 24:1 यशायाह 24:1सुनों, यहोवा पृथ्वी को निर्जन और सुनसान करने पर है, वह उसको उलटकर उसके रहनेवालों को तितर बितर करेग।
- Isaiah 13:19–22 यशायाह 13:19–22और बाबुल जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और अमोरा, जब परमेश्वर ने उन्हें उलट दिया था। वह फिर कभी न बसेगा और युग युग उस में कोई वास न करेगा; अरबी लोग भी उस में डेरा खड़ा न करेंगे, और न चरवाहे उस में अपने पशु बैठाएंगे। वहां जंगली जन्तु बैठेंगे, और उल्लू उनके घरों में भरे रहेंगे; वहां शुतुर्मुर्ग बसेंगे, और छगलमानस वहां नाचेंगे। उस नगर के राज- भवनों में हुंडार, और उसके सुख- विलास के मन्दिरों में गीदड़ बोला करेंगे; उसके नाश होने का समय निकट आ गया है, और उसके दिन अब बहुत नहीं रहे।।
- Jeremiah 4:23–26 यिर्मयाह 4:23–26मैं ने पृथ्वी पर देखा, वह सूनी और सुनसान पड़ी थी; और आकाश को, और उस में कोई ज्योति नहीं थी। मैं ने पहाड़ों को देखा, मे हिल रहे थे, और सब पहाड़ियों को कि वे डोल रही थीं। फिर मैं ने क्या देखा कि कोई पनुष्य भी न था और सब पक्षी भी उड़ गए थे। फिर मैं क्या देखता हूँ कि यहोवा के प्रताप और उस भड़के हुए प्रकोप के कारण उपजाऊ देश जंगल, और उसके सारे नगर खण्डहर हो गए थे।
- Joshua 2:11 यहोशू 2:11और यह सुनते ही हमारा मन पिघल गया, और तुम्हारे कारण किसी के जी में जी न रहा; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का और नीचे की पृथ्वी का परमेश्वर है।
- Jeremiah 51:62 यिर्मयाह 51:62और यह कहना, हे यहोवा तू ने तो इस स्थान के विषय में यह कहा है कि मैं इसे ऐसा मिटा दूंगा कि इस में क्या मनुष्य, क्या पशु, कोई भी न रहेगा, वरन यह सदा उजाड़ पड़ा रहेगा।
Original words (Hebrew)
- empty · H950בּוּקָה bûwqâh
- void · H4003מְבוּקָה mᵉbûwqâh
- waste · H1110בָּלַק bâlaq
- heart · H3820לֵב lêb
- melteth · H4549מָסַס mâçaç
- knees · H1290בֶּרֶךְ berek
- together · H6375פִּיק pîyq
- pain · H2479חַלְחָלָה chalchâlâh
- loins · H4975מֹתֶן môthen
- faces · H6440פָּנִים pânîym
- gather · H6908קָבַץ qâbats
- blackness · H6289פָּארוּר pâʼrûwr