Nehemiah · chapter 5 · verse 13
Nehemiah 5:13 in Hindi
फिर मैं ने अपने कपड़े की छोर झाड़कर कहा, इसी रीति से जो कोई इस वचन को पूरा न करे, उसको परमेश्वर झाड़कर, उसका घर और कमाई उस से छुड़ाए, और इसी रीति से वह झाड़ा जाए, और छूछा हो जाए। तब सारी सभा ने कहा, आमेन! और यहोवा की स्तुति की। और लोगों ने इस वचन के अनुसार काम किया।
Phir maim ne apane kapade kee chhor jhaadakar kahaa, isee reeti se jo koee is vachan ko pooraa na kare, usako parameshvar jhaadakar, usakaa ghar aur kamaaee us se chhudaae, aur isee reeti se vah jhaadaa jaae, aur chhoochhaa ho jaae. Tab saaree sabhaa ne kahaa, aamen! Aur yahovaa kee stuti kee. Aur logom ne is vachan ke anusaar kaam kiyaa.
Nehemiah 5:13 in English
- King James Version (KJV)
- Also I shook my lap, and said, So God shake out every man from his house, and from his labour, that performeth not this promise, even thus be he shaken out, and emptied. And all the congregation said, Amen, and praised the LORD. And the people did according to this promise.
- World English Bible (WEB)
- Also I shook out my lap, and said, “So may God shake out every man from his house, and from his labor, that doesn’t perform this promise; even may he be shaken out and emptied like this.” All the assembly said, “Amen,” and praised the LORD. The people did according to this promise.
- American Standard Version (ASV)
- Also I shook out my lap, and said, So God shake out every man from his house, and from his labor, that performeth not this promise; even thus be he shaken out, and emptied. And all the assembly said, Amen, and praised Jehovah. And the people did according to this promise.
- Bible in Basic English (BBE)
- And shaking out the folds of my robe, I said, So may God send out from his house and his work every man who does not keep this agreement; even so let him be sent out and made as nothing. And all the meeting of the people said, So be it, and gave praise to the Lord. And the people did as they had said.
- Darby Translation (DBY)
- Also I shook my lap, and said, So God shake out every man from his house and from his earnings, that performeth not this promise: even thus be he shaken out and emptied! And all the congregation said, Amen! And they praised Jehovah. And the people did according to this promise.
- Webster's Bible (WBS)
- Also I shook my lap, and said, So God shake out every man from his house, and from his labor, that performeth not this promise, even thus be he shaken out, and emptied. And all the congregation said, Amen, and praised the LORD. And the people did according to this promise.
- Young's Literal Translation (YLT)
- also, my lap I have shaken, and I say, 'Thus doth God shake out every man, who doth not perform this thing, from his house, and from his labour; yea, thus is he shaken out and empty;' and all the assembly say, 'Amen,' and praise Jehovah; and the people do according to this thing.
Read in context
- 11आज ही अनको उनके खेत, और दाख, और जलपाई की बारियां, और घर फेर दो; और जो रूपया, अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल तुम उन से ले लेते हो, उसका सौवां भाग फेर दो?
- 12अन्हों ने कहा, हम उन्हें फेर देंगे, और उन से कुछ न लेंगे; जैसा तू कहता है, वैसा ही हम करेंगे। तब मैं ने याजकों को बुलाकर उन लोगों को यह शपथ खिलाई, कि वे इसी वचन के अनुसार करेंगे।
- 13फिर मैं ने अपने कपड़े की छोर झाड़कर कहा, इसी रीति से जो कोई इस वचन को पूरा न करे, उसको परमेश्वर झाड़कर, उसका घर और कमाई उस से छुड़ाए, और इसी रीति से वह झाड़ा जाए, और छूछा हो जाए। तब सारी सभा ने कहा, आमेन! और यहोवा की स्तुति की। और लोगों ने इस वचन के अनुसार काम किया।
- 14फिर जब से मैं यहूदा देश में उनका अधिपति ठहराया गया, अर्थात् राजा अर्तक्षत्रा के बीसवें वर्ष से ले उसके बत्तीसवें वर्ष तक, अर्थात् बारह वर्ष तक मैं और मेरे भाई अधिपति के हक का भोजन खाते रहे।
- 15परन्तु पहिले अधिपति जो मुझ से आगे थे, वह प्रजा पर भार डालते थे, और उन से रोटी, और दाखमधु, और इस से अधिक चालीस शेकेल चान्दी लेते थे, वरन उनके सेवक भी प्रजा के ऊपर अधिकार जताते थे; परन्तु मैं ऐसा नहीं करता था, क्योंकि मैं यहोवा का भय मानता था।
Cross references
- Acts 18:6 प्रेरितों के काम 18:6परन्तु जब वे विरोध और निन्दा करने लगे, तो उस ने अपने कपड़े झाड़कर उन से कहा; तुम्हारा लोहू तुम्हारी गर्दन पर रहे: मैं निदौष हूं: अब ऐ मैं अन्यजातियों के पास जाऊंगा।
- Matthew 10:14 मत्ती 10:14और जो कोई तुम्हें ग्रहण न करे, और तुम्हारी बातें न सुने, उस घर या उस नगर से निकलते हुए अपने पांवों की धूल झाड़ डालो।
- 1 Chronicles 16:36 1 इतिहास 16:36अनादिकाल से अनन्तकाल तक इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है। तब सब प्रजा ने आमीन कहा: और यहोवा की स्तुति की।
- Zechariah 5:3–4 जकर्याह 5:3–4तब उस ने मुझ से कहा, यह वह शाप है जो इस सारे देश पर पड़नेवाला है; क्योंकि जो कोई चोरी करता है, वह उसकी एक ओर लिखे हुए के अनुसार मैल की नाईं निकाल दिया जाएगा; और जो कोई शपथ खाता है, वह उसकी दूसरी ओर लिखे हुए के अनुसार मैल की नाईं निकाल दिया जाएगा। सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है, मैं उसको ऐसा चलाऊंगा कि वह चोर के घर में और मेरे नाम की झूठी शपथ खानेवाले के घर में घुसकर ठहरेगा, और उसको लकड़ी और पत्थरों समेत नाश कर देगा।।
- 1 Kings 11:29–31 1 राजा 11:29–31उन्हीं दिनों में यारोबाम यरूशलेम से निकलकर जा रहा था, कि शीलोबासी अहिरयाह नबी, नई च र ओढ़े हुए मार्ग पर उस से मिला; और केवल वे ही दोनों मैदान में थे। अपैर अहिरयाह ने अपनी उस नई च र को ले लिया, और उसे फाड़कर बारह टुकड़े कर दिए। तब उस ने यारोबाम से कहा, दस टुकड़े ले ले; क्योंकि, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि सुन, मैं राज्य को सुलैमान के हाथ से छीन कर दस गोत्रा तेरे हाथ में कर दूंगा।
- 2 Kings 23:3 2 राजा 23:3तब राजा ने खम्भे के पास खड़ा होकर यहोवा से इस आशय की वाचा बान्धी, कि मैं यहोवा के पीछे पीछे चलूंगा, और अपने सारे मन और सारे प्राण से उसकी आज्ञाएं, चितौनियां और विधियों का नित पालन किया करूंगा? और इस वाचा की बातों को जो इस पुस्तक में लिखी है पूरी करूंगा। और सब प्रजा वाचा में सम्भागी हुई।
- Numbers 5:22 गिनती 5:22अर्थात् वह जल जो शाप का कारण होता है तेरी अंतड़ियों में जाकर तेरे पेट को फुलाए, और तेरी जांघ को सड़ा दे। तब वह स्त्री कहे, आमीन, आमीन।
- Acts 13:51 प्रेरितों के काम 13:51तब वे उन के साम्हने अपने पांवों की धूल झाड़कर इकुनियुम को गए।
- Nehemiah 8:6 नहेमायाह 8:6तब एज्रा ने महान परमेश्वर यहोवा को धन्य कहा; और सब लोगों ने अपने अपने हाथ उठाकर आमेन, आमेन, कहा; और सिर झुकाकर अपना अपना माथा भूमि पर टेक कर यहोवा को दणडवत किया।
- Deuteronomy 27:14–26 व्यवस्थाविवरण 27:14–26तब लेवीय लोग सब इस्राएली पुरूषों से पुकारके कहें, कि शापित हो वह मनुष्य जो कोई मूर्त्ति कारीगर से खुदवाकर वा ढलवाकर निराले स्थान में स्थापन करे, क्योंकि इस से यहोवा को घृणा लगती है। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अपने पिता वा माता को तुच्छ जाने। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो किसी दूसरे के सिवाने को हटाए। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अन्धे को मार्ग से भटका दे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो परेदशी, अनाथ, वा विधवा का न्याय बिगाड़े। तब सब लोग कहें आमीन।। शापित हो वह जो अपनी सौतेली माता से कुकर्म करे, क्योंकि वह अपने पिता का ओढ़ना उघारता है। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो किसी प्रकार के पशु से कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अपनी बहिन, चाहे सगी हो चाहे सौतेली, उस से कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो अपनी सास के संग कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो किसी को छिपकर मारे। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो निर्दोष जन के मार डालने के लिये धन ले। तब सब लोग कहें, आमीन।। शापित हो वह जो इस व्यवस्था के वचनों को मानकर पूरा न करे। तब सब लोग कहें, आमीन।।
- Psalm 119:106 भजन संहिता 119:106मैं ने शपथ खाई, और ठाना भी है कि मैं तेरे धर्मपय नियमों के अनुसार चलूंगा।
- 1 Samuel 15:28 1 शमूएल 15:28तब शमूएल ने उस से कहा आज यहोवा ने इस्राएल के राज्य को फाड़कर तुझ से छीन लिया, और तेरे एक पड़ोसी को जो तुझ से अच्छा है दे दिया है।
Original words (Hebrew)
- shook · H5287נָעַר nâʻar
- lap · H2684חֹצֶן chôtsen
- said · H559אָמַר ʼâmar
- God · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- out · H5287נָעַר nâʻar
- man · H376אִישׁ ʼîysh
- house · H1004בַּיִת bayith
- labour · H3018יְגִיעַ yᵉgîyaʻ
- performeth · H6965קוּם qûwm
- promise · H1697דָּבָר dâbâr
- out · H5287נָעַר nâʻar
- emptied · H7386רֵיק rêyq
- congregation · H6951קָהָל qâhâl
- said · H559אָמַר ʼâmar
- Amen · H543אָמֵן ʼâmên
- praised · H1984הָלַל hâlal
- people · H5971עַם ʻam
- did · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- promise · H1697דָּבָר dâbâr