Nehemiah · chapter 9 · verse 25
Nehemiah 9:25 in Hindi
और उन्हों ने गढ़वाले नगर और उपजाऊ भूमि ले ली, और सब भांति की अच्छी वस्तुओं से भरे हुए घरों के, और खुदे हुए हौदों के, और दाख और जलपाई बारियों के, और खाने के फलवाले बहुत से वृक्षों के अधिकारी हो गए; वे उसे खा खाकर तृप्त हुए, और हृष्ट- पुष्ट हो गए, और तेरी बड़ी भलाई के कारण सुख भोगते रहे।
Aur unhom ne gadhavaale nagar aur upajaaoo bhoomi le lee, aur sab bhaanti kee achchhee vastuom se bhare hue gharom ke, aur khude hue haudom ke, aur daakh aur jalapaaee baariyom ke, aur khaane ke phalavaale bahut se vrukshom ke adhikaaree ho gae; ve use khaa khaakar trupt hue, aur hrushta- pusht ho gae, aur teree badee bhalaaee ke kaaran sukh bhogate rahe.
Nehemiah 9:25 in English
- King James Version (KJV)
- And they took strong cities, and a fat land, and possessed houses full of all goods, wells digged, vineyards, and oliveyards, and fruit trees in abundance: so they did eat, and were filled, and became fat, and delighted themselves in thy great goodness.
- World English Bible (WEB)
- They took fortified cities and a rich land, and possessed houses full of all good things, cisterns dug out, vineyards, olive groves, and fruit trees in abundance. So they ate, were filled, became fat, and delighted themselves in your great goodness.
- American Standard Version (ASV)
- And they took fortified cities, and a fat land, and possessed houses full of all good things, cisterns hewn out, vineyards, and oliveyards, and fruit-trees in abundance: so they did eat, and were filled, and became fat, and delighted themselves in thy great goodness.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they took walled towns and a fat land, and became the owners of houses full of all good things, water-holes cut in the rock, vine-gardens and olive-gardens and a wealth of fruit-trees: so they had food enough and became fat, and had joy in the good you gave them.
- Darby Translation (DBY)
- And they took strong cities, and a fat land, and possessed houses full of all good things, wells digged, vineyards and olive-gardens, and fruit trees in abundance. And they did eat and were filled, and became fat, and delighted themselves in thy great goodness.
- Webster's Bible (WBS)
- And they took strong cities, and a fat land, and possessed houses full of all goods, wells digged, vineyards and olive-yards, and fruit trees in abundance: so they ate and were filled, and became fat, and delighted themselves in thy great goodness.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And they capture fenced cities, and fat ground, and possess houses full of all good, digged-wells, vineyards, and olive-yards, and fruit-trees in abundance, and they eat, and are satisfied, and become fat, and delight themselves in Thy great goodness.
Read in context
- 23फिर तू ने उनकी सन्तान को आकाश के तारों के समान बढ़ाकर उन्हें उस देश में पहुंचा दिया, जिसके विषय तू ने उनके पूर्वजों से कहा था; कि वे उस में जाकर उसके अधिकारी हो जाएंगे।
- 24सो यह सन्तान जाकर उसकी अधिकारिन हो गई, और तू ने उनके द्वारा देश के निवासी कनानियों को दबाया, और राजाओं और देश के लोगों समेत उनको, उनके हाथ में कर दिया, कि वे उन से जो चाहें सो करें।
- 25और उन्हों ने गढ़वाले नगर और उपजाऊ भूमि ले ली, और सब भांति की अच्छी वस्तुओं से भरे हुए घरों के, और खुदे हुए हौदों के, और दाख और जलपाई बारियों के, और खाने के फलवाले बहुत से वृक्षों के अधिकारी हो गए; वे उसे खा खाकर तृप्त हुए, और हृष्ट- पुष्ट हो गए, और तेरी बड़ी भलाई के कारण सुख भोगते रहे।
- 26परन्तु वे तुझ से फिरकर बलवा करनेवाले बन गए और तेरी व्यवस्था को त्याग दिया, और तेरे जो नबी तेरी ओर उन्हें फेरने के लिये उनको चिताते रहे उनको उन्हों ने घात किया, और तेरा बहुत तिरस्कार किया।
- 27इस कारण तू ने उनको उनके शत्रुओं के हाथ में कर दिया, और उन्हों ने उनको संकट में डाल दिया; तौभी जब जब वे संकट में पड़कर तेरी दोहाई देते रहे तब तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता रहा; और तू जो अतिदयालु है, इसलिये उनके छुड़ानेवाले को भेजता रहा जो उनको शत्रुओं के हाथ से छुड़ाते थे।
Cross references
- Deuteronomy 32:15 व्यवस्थाविवरण 32:15परन्तु यशूरून मोटा होकर लात मारने लगा; तू मोटा और हृष्ट- पुष्ट हो गया, और चर्बी से छा गया है; तब उस ने अपने सृजनहार ईश्वर को तज दिया, और अपने उद्धारमूल चट्टान को तुच्छ जाना।।
- Nehemiah 9:35 नहेमायाह 9:35उन्हों ने अपने राज्य में, और उस बड़े कल्याण के समय जो तू ने उन्हें दिया था, और इस लम्बे चौड़े और उपजाऊ देश में तेरी सेवा नहीं की; और न अपने बुरे कामों से पश्चाताप किया।
- Deuteronomy 3:5 व्यवस्थाविवरण 3:5ये सब नगर गढ़वाले थे, और उनके ऊंची ऊंची शहरपनाह, और फाटक, और बेड़े थे, और इनको छोड़ बिना शहरपनाह के भी बहुत से नगर थे।
- Psalm 65:11 भजन संहिता 65:11अपनी भलाई से भरे हुए वर्ष पर तू ने मानो मुकुट धर दिया है; तेरे मार्गों में उत्तम उत्तम पदार्थ पाए जाते हैं।
- 1 Kings 8:66 1 राजा 8:66और वे राजा को धन्य, धन्य, कहकर उस सब भलाई के कारण जो यहोवा ने अपने दास दाऊद और अपनी प्रजा इस्राएल से की थी, आनन्दित और मगन होकर अपने अपने डेरे को चले गए।
- Ezekiel 20:6 यहेजकेल 20:6उसी दिन मैं ने उन से यह भी शपथ खाई, कि मैं तुम को मिस्र देश से निकालकर एक देश में पहुंचाऊंगा, जिसे मैं ने तुम्हारे लिये चुन लिया है; वह सब देशों का शिरोमणि है, और उस में दूध और मधु की धराएं बहती हैं।
- Deuteronomy 32:13 व्यवस्थाविवरण 32:13उस ने उसको पृथ्वी के ऊंचे ऊंचे स्थानों पर सवार कराया, और उसको खेतों की उपज खिलाई; उस ने उसे चट्टान में से मधु और चकमक की चट्ठान में से तेल चुसाया।।
- Deuteronomy 6:10–12 व्यवस्थाविवरण 6:10–12और जब तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे उस देश में पहुंचाए जिसके विषय में उस ने इब्राहीम, इसहाक, और याकूब नाम, तेरे पूर्वजों से तुझे देने की शपथ खाई, और जब वह तुझ को बड़े बड़े और अच्छे नगर, जो तू ने नहीं बनाए, और अच्छे अच्छे पदार्थों से भरे हुए घर, जो तू ने नहीं भरे, और खुदे हुए कुंए, जो तू ने नहीं खोदे, और दाख की बारियां और जलपाई के वक्षृ, जो तू ने नहीं लगाए, ये सब वस्तुएं जब वह दे, और तू खाके तृप्त हो, तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू यहोवा को भूल जाए, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात् मि देश से निकाल लाया है।
- Hosea 3:5 होशे 3:5उसके बाद वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद को फिर ढूंढ़ने लगेंगे, और अन्त के दिनों में यहोवा के पास, और उसी उत्तम वस्तुओं के लिये थरथराते हुए आएंगे।।
- Deuteronomy 9:1–3 व्यवस्थाविवरण 9:1–3हे इस्राएल, सुन, आज तू यरदन पार इसलिये जानेवाला है, कि ऐसी जातियों को जो तुझ से बड़ी और सामर्थी हैं, और ऐसे बड़े नगरों को जिनकी श्हरपनाह आकाश से बातें करती हैं, अपने अधिकार में ले ले। उन में बड़े बड़े और लम्बे लम्बे लोग, अर्थात् अनाकवंशी रहते हैं, जिनका हाल तू जानता है, और उनके विषय में तू ने यह सुना है, कि अनाकवशियों के साम्हने कौन ठहर सकता है? इसलिये आज तू यह जान ले, कि जो तेरे आगे भस्म करनेवाली आग की नाई पार जानेवाला है वह तेरा परमेश्वर यहोवा है; और वह उनका सत्यानाश करेगा, और वह उनको तेरे साम्हने दबा देगा; और तू यहोवा के वचन के अनुसार उनको उस देश से निकालकर शीघ्र ही नष्ट कर डालेगा।
- Deuteronomy 8:7–10 व्यवस्थाविवरण 8:7–10क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे एक उत्तम देश में लिये जा रहा है, जो जल की नदियों का, और तराइयों और पहाड़ों से निकले हुए गहिरे गहिरे सोतों का देश है। फिर वह गेहूं, जौ, दाखलताओं, अंजीरों, और अनरों का देश है; और तेलवाली जलपाई और मधु का भी देश है। उस देश में अन्न की महंगी न होगी, और न उस में तुझे किसी पदार्थ की घटी होगी; वहां के पत्थर लोहे के हैं, और वहां के पहाड़ों में से तू तांबा खोदकर निकाल सकेगा। और तू पेट भर खाएगा, और उस उत्तम देश के कारण जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देगा उसका धन्य मानेगा।
- Hosea 13:6 होशे 13:6परन्तु जब इस्राएली चराए जाते थे और वे तृप्त हो गए, तब तृप्त होने पर उनका मन घमण्ड से भर गया; इस कारण वे मुझ को भूल गए।
Original words (Hebrew)
- took · H3920לָכַד lâkad
- strong · H1219בָּצַר bâtsar
- cities · H5892עִיר ʻîyr
- fat · H8082שָׁמֵן shâmên
- land · H127אֲדָמָה ʼădâmâh
- possessed · H3423יָרַשׁ yârash
- houses · H1004בַּיִת bayith
- full · H4392מָלֵא mâlêʼ
- goods · H2898טוּב ṭûwb
- wells · H953בּוֹר bôwr
- digged · H2672חָצַב châtsab
- vineyards · H3754כֶּרֶם kerem
- oliveyards · H2132זַיִת zayith
- fruit · H3978מַאֲכָל maʼăkâl
- trees · H6086עֵץ ʻêts
- abundance · H7230רֹב rôb
- eat · H398אָכַל ʼâkal
- filled · H7646שָׂבַע sâbaʻ
- fat · H8080שָׁמַן shâman
- delighted · H5727עָדַן ʻâdan
- great · H1419גָּדוֹל gâdôwl
- goodness · H2898טוּב ṭûwb