Obadiah · chapter 1 · verse 2
Obadiah 1:2 in Hindi
उठो! हम उस से लड़ने को उठें! मैं तुझे जातियों में छोटा कर दूंगा, तू बहुत तुच्छ गिना जाएगा।
Utho! Ham us se ladane ko uthem! Maim tujhe jaatiyom mem chhotaa kar doongaa, too bahut tuchchh ginaa jaaegaa.
Obadiah 1:2 in English
- King James Version (KJV)
- Behold, I have made thee small among the heathen: thou art greatly despised.
- World English Bible (WEB)
- Behold, I have made you small among the nations. You are greatly despised.
- American Standard Version (ASV)
- Behold, I have made thee small among the nations: thou art greatly despised.
- Bible in Basic English (BBE)
- See, I have made you small among the nations: you are much looked down on.
- Darby Translation (DBY)
- Behold, I have made thee small among the nations; thou art greatly despised.
- Webster's Bible (WBS)
- Behold, I have made thee small among the heathen: thou art greatly despised.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Lo, little I have made thee among nations, Despised [art] thou exceedingly.
Read in context
- 1ओबद्याह का दर्शन।। हम लोगों ने यहोवा की ओर से समाचार सुना है, और एक दूत अन्यजातियों में यह कहने को भेजा गया है:
- 2उठो! हम उस से लड़ने को उठें! मैं तुझे जातियों में छोटा कर दूंगा, तू बहुत तुच्छ गिना जाएगा।
- 3हे पहाड़ों की दरारों में बसनेवाले, हे ऊंचे स्थान में रहनेवाले, तेरे अभिमान ने तुझे धोखा दिया है; तू मन में कहता है,
- 4कौन मुझे भूमि पर उतार देगा? परन्तु चाहे तू उकाब की नाईं ऊंचा उड़ता हो, वरन तारागण के बीच अपना घोंसला बनाए हो, तौभी मैं तुझे वहां से नीचे गिराऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।।
Cross references
- Isaiah 23:9 यशायाह 23:9सेनाओं के यहोवा ही ने ऐसी युक्ति की है कि समस्त गौरव के घमण्ड को तुच्छ कर दे और पृथ्वी के प्रतिष्ठितों का अपमान करवाए।
- Numbers 24:18 गिनती 24:18तब एदोम और सेईर भी, जो उसके शत्रु हैं, दोनों उसके वश में पड़ेंगे, और इस्त्राएल वीरता दिखाता जाएगा।
- Luke 1:51–52 लूका 1:51–52उस ने अपना भुजबल दिखाया, और जो अपने आप को बड़ा समझते थे, उन्हें तित्तर- बित्तर किया। उस ने बलवानों को सिंहासनों से गिरा दिया; और दीनों को ऊंचा किया।
- Job 34:25–29 अय्यूब 34:25–29इसलिये कि वह उनके कामों को भली भांति जानता है, वह उन्हें रात में ऐसा उलट देता है कि वे चूर चूर हो जाते हैं। वह उन्हें दुष्ट जानकर सभों के देखते मारता है, क्योंकि उन्हों ने उसके पीछे चलना छोड़ दिया है, और उसके किसी मार्ग पर चित्त न लगाया, यहां तक कि उनके कारण कंगालों की दोहाई उस तक पहुंची और उस ने दीन लोगों की दोहाई सुनी। जब वह चैन देता तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? और जब वह मुंह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है
- Micah 7:10 मीका 7:10तब मेरी बैरिन जो मुझ से यह कहती है कि तेरा परमेश्वर यहोवा कहां रहा, वह भी उसे देखेगी और लज्जा से मुंह ढांपेगी। मैं अपनी आंखों से उसे देखूंगा; तब वह सड़कों की कीच की नाईं लताड़ी जाएगी।।
- Ezekiel 29:15 यहेजकेल 29:15वह सब राज्यों में से छोटा होगा, और फिर अपना सिर और जातियों के ऊपर न उठाएगा; क्योंकि मैं मिस्रियों को ऐसा घटाऊंगा कि वे अन्यजातियों पर फिर प्रभुता न करने पाएंगे।
- Psalm 107:39–40 भजन संहिता 107:39–40फिर अन्धेर, विपत्ति और शोक के कारण, वे घटते और दब जाते हैं। और वह हाकिमों को अपमान से लादकर मार्ग रहित जंगल में भटकाता है;
- 1 Samuel 2:7–8 1 शमूएल 2:7–8यहोवा निर्धन करता है और धनी भी बनाता है, वही नीचा करता और ऊंचा भी करता है। वह कंगाल को धूलि में से उठाता; और दरिद्र को घूरे में से निकाल खड़ा करता है, ताकि उनको अधिपतियों के संग बिठाए, और महिमायुक्त सिंहासन के अधिकारी बनाए। क्योंकि पृथ्वी के खम्भे यहोवा के हैं, और उस ने उन पर जगत को धरा है।