Obadiah · chapter 1 · verse 4
Obadiah 1:4 in Hindi
कौन मुझे भूमि पर उतार देगा? परन्तु चाहे तू उकाब की नाईं ऊंचा उड़ता हो, वरन तारागण के बीच अपना घोंसला बनाए हो, तौभी मैं तुझे वहां से नीचे गिराऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।।
Kaun mujhe bhoomi par utaar degaa? Parantu chaahe too ukaab kee naaeem oonchaa udataa ho, varan taaraagan ke beech apanaa ghonsalaa banaae ho, taubhee maim tujhe vahaam se neeche giraaoongaa, yahovaa kee yahee vaanee hai..
Obadiah 1:4 in English
- King James Version (KJV)
- Though thou exalt [thyself] as the eagle, and though thou set thy nest among the stars, thence will I bring thee down, saith the LORD.
- World English Bible (WEB)
- Though you mount on high as the eagle, and though your nest is set among the stars, I will bring you down from there,” says the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- Though thou mount on high as the eagle, and though thy nest be set among the stars, I will bring thee down from thence, saith Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- Though you go up on high like an eagle, though your house is placed among the stars, I will make you come down from there, says the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- Though thou exalt thyself as the eagle, and though thou set thy nest among the stars, thence will I bring thee down, saith Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- Though thou shalt exalt [thyself] as the eagle, and though thou shalt set thy nest among the stars, thence will I bring thee down, saith the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- If thou dost go up high as an eagle, And if between stars thou dost set thy nest, From thence I bring thee down, An affirmation of Jehovah.
Read in context
- 2उठो! हम उस से लड़ने को उठें! मैं तुझे जातियों में छोटा कर दूंगा, तू बहुत तुच्छ गिना जाएगा।
- 3हे पहाड़ों की दरारों में बसनेवाले, हे ऊंचे स्थान में रहनेवाले, तेरे अभिमान ने तुझे धोखा दिया है; तू मन में कहता है,
- 4कौन मुझे भूमि पर उतार देगा? परन्तु चाहे तू उकाब की नाईं ऊंचा उड़ता हो, वरन तारागण के बीच अपना घोंसला बनाए हो, तौभी मैं तुझे वहां से नीचे गिराऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।।
- 5यदि चोर- डाकू रात को तेरे पास आते, (हाय, तू कैसे मिटा दिया गया है!) तो क्या वे चुराए हुए धन से तृप्त होकर चले न जाते? और यदि दाख के तोड़नेवाले तेरे पास आते, तो क्या वे कहीं कहीं दाख न छोड़ जाते?
- 6परन्तु एसाव का धन कैसे खोजकर लूटा गया है, उसका गुप्त धन कैसे पता लगा लगाकर निकाला गया है!
Cross references
- Amos 9:2 आमोस 9:2क्योंकि चाहे वे खोदकर अधोलोक में उतर जाएं, तो वहां से मैं हाथ बढ़ाकर उन्हें लाऊंगा; चाहे वे आकाश पर चढ़ जाएं, तो वहां से मैं उन्हें उतार लाऊंगा।
- Habakkuk 2:9 हबक्कूक 2:9हाय उस पर, जो अपने धर के लिये अन्याय के लाभ का लोभी है ताकि वह अपना घोंसला ऊंचे स्थान में बनाकर विपत्ति से बचे।
- Isaiah 14:12–15 यशायाह 14:12–15हे भोर के चमकनेवाले तारे तू क्योंकर आकाश से गिर पड़ा है? तू जो जाति जाति को हरा देता था, तू अब कैसे काटकर भूमि पर गिराया गया है? तू मन में कहता तो था कि मैं स्वर्ग पर चढूंगा; मैं अपने सिंहासन को ईश्वर के तारागण से अधिक ऊंचा करूंगा; और उत्तर दिशा की छोर पर सभा के पर्वत पर बिराजूंगा; मैं मेघों से भी ऊंचे ऊंचे स्थानों के ऊपर चढूंगा, मैं परमप्रधान के तुल्य हो जाऊंगा। परन्तु तू अधोलोक में उस गड़हे की तह तक उतारा जाएगा।
- Job 20:6–7 अय्यूब 20:6–7चाहे ऐसे मनुष्य का माहात्म्य आकाश तक पहुंच जाए, और उसका सिर बादलों तक पहुंचे, तौभी वह अपनी विष्ठा की नाई सदा के लिये नाश हो जाएगा; और जो उसको देखते थे वे पूछेंगे कि वह कहां रहा?
- Jeremiah 51:53 यिर्मयाह 51:53चाहे बाबुल ऐसा ऊंचा बन जाए कि आकाश से बातें करे और उसके ऊंचे गढ़ और भी दृढ़ किए जाएं, तौभी मैं उसे नाश करने के लिये, लोगों को भेजूंगा, यहोवा की यह बाणी है।
- Jeremiah 49:16 यिर्मयाह 49:16हे चट्टान की दरारों में बसे हुए, हे पहाड़ी की चोटी पर किला बनानेवाले! तेरे भयानक रूप और मन के अभिमान ने तुझे धोखा दिया है। चाहे तू उकाब की नाई। अपना बसेरा ऊंचे स्थान पर बनाए, तौभी मैं वहां से तुझे उतार लाऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।
- Job 39:27–28 अय्यूब 39:27–28क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊंचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है? वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़स्थान पर बसेरा करता है।