Proverbs · chapter 10 · verse 9
Proverbs 10:9 in Hindi
जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है।
Jo kharaaee se chalataa hai vah nidar chalataa hai, parantu jo tedhee chaal chalataa hai usakee chaal pragat ho jaatee hai.
Proverbs 10:9 in English
- King James Version (KJV)
- He that walketh uprightly walketh surely: but he that perverteth his ways shall be known.
- World English Bible (WEB)
- He who walks blamelessly walks surely, but he who perverts his ways will be found out.
- American Standard Version (ASV)
- He that walketh uprightly walketh surely; But he that perverteth his ways shall be known.
- Bible in Basic English (BBE)
- He whose ways are upright will go safely, but he whose ways are twisted will be made low.
- Darby Translation (DBY)
- He that walketh in integrity walketh securely; but he that perverteth his ways shall be known.
- Webster's Bible (WBS)
- He that walketh uprightly walketh surely: but he that perverteth his ways shall be known.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Whoso is walking in integrity walketh confidently, And whoso is perverting his ways is known.
Read in context
- 7धर्मी को स्मरण करके लोग आशीर्वाद देते हैं, परन्तु दुष्टों का नाम मिट जाता है।
- 8जो बुद्धिमान है, वह आज्ञाओं को स्वीकार करता है, परन्तु जो बकवादी और मूढ़ है, वह पछाड़ खाता है।
- 9जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है।
- 10जो नैन से सैन करता है उस से औरों को दुख मिलता है, और जो बकवादी और मूढ़ है, वह पछाड़ खाता है।
- 11धर्मी का मुंह तो जीवन का सोता है, परन्तु उपद्रव दुष्टों का मुंह छा लेता है।
Cross references
- Proverbs 28:18 नीतिवचन 28:18जो सीधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है।
- Matthew 10:26 मत्ती 10:26सो उन से मत डरना, क्योंकि कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।
- Psalm 26:11–12 भजन संहिता 26:11–12परन्तु मैं तो खराई से चलता रहूंगा। तू मुझे छुड़ा ले, और मुझ पर अनुग्रह कर। मेरे पांव चौरस स्थान में स्थिर है; सभाओं में मैं यहोवा को धन्य कहा करूंगा।।
- Isaiah 33:15–16 यशायाह 33:15–16जो धर्म से चलता और सीधी बातें बोलता; जो अन्धेर के लाभ से घृणा करता, जो घूस नही लेता; जो खून की बात सुनने से कान बन्द करता, और बुराई देखने से आंख मूंद लेता है। वही ऊंचे स्थानों में निवास करेगा। वह चट्टानों के गढ़ों में शरण लिए हुए रहेगा; उसको रोटी मिलेगी और पानी की घटी कभी न होगी।।
- 1 Corinthians 4:5 1 कुरिन्थियों 4:5सो जब तक प्रभु न आए, समय से पहिले किसी बात का न्याय न करो: वही तो अन्धकार की छिपी बातें ज्योति में दिखाएगा, और मनों की मतियों को प्रगट करेगा, तब परमेश्वर की ओर से हर एक की प्रशंसा होगी।।
- Luke 12:1–2 लूका 12:1–2इतने में जब हजारों की भीड़ लग गई, यहां तक कि एक दूसरे पर गिरे पड़ते थे, तो वह सब से पहिले अपने चेलों से कहने लगा, कि फरीसियों के कपटरूपी खमीर से चौकस रहना। कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।
- 1 Timothy 5:25 1 तीमुथियुस 5:25वैसे ही कितने भले काम भी प्रगट होते हैं, और जो ऐसे नहीं होते, वे भी छिप नहीं सकते।।
- Psalm 84:11 भजन संहिता 84:11क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह करेगा, और महिमा देगा; और जो लोग खरी चाल चलते हैं; उन से वह कोई अच्छा पदार्थ रख न छोड़ेगा।
- Psalm 25:21 भजन संहिता 25:21खराई और सीधाई मुझे सुरक्षित रखें, क्योंकि मुझे तेरे ही आशा है।।
- Proverbs 3:23 नीतिवचन 3:23और तू अपने मार्ग पर निडर चलेगा, और तेरे पांव में ठेस न लगेगी।
- Psalm 23:4 भजन संहिता 23:4चाहे मैं घोर अन्धकार से भरी हुई तराई में होकर चलूं, तौभी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।।
- Proverbs 17:20 नीतिवचन 17:20जो मन का टेढ़ा है, उसका कल्याण नहीं होता, और उलट- फेर की बात करनेवाला विपत्ति में पड़ता है।