Proverbs · chapter 16 · verse 17
Proverbs 16:17 in Hindi
बुराई से हटना सीधे लोगों के लिये राजमार्ग है, जो अपने चालचलन की चौकसी करता, वह अपने प्राण की भी रक्षा करता है।
Buraaee se hatanaa seedhe logom ke liye raajamaarg hai, jo apane chaalachalan kee chaukasee karataa, vah apane praan kee bhee rakshaa karataa hai.
Proverbs 16:17 in English
- King James Version (KJV)
- The highway of the upright [is] to depart from evil: he that keepeth his way preserveth his soul.
- World English Bible (WEB)
- The highway of the upright is to depart from evil. He who keeps his way preserves his soul.
- American Standard Version (ASV)
- The highway of the upright is to depart from evil: He that keepeth his way preserveth his soul.
- Bible in Basic English (BBE)
- The highway of the upright is to be turned away from evil: he who takes care of his way will keep his soul.
- Darby Translation (DBY)
- The highway of the upright is to depart from evil: he that taketh heed to his way keepeth his soul.
- Webster's Bible (WBS)
- The highway of the upright [is] to depart from evil: he that keepeth his way preserveth his soul.
- Young's Literal Translation (YLT)
- A highway of the upright [is], 'Turn from evil,' Whoso is preserving his soul is watching his way.
Read in context
- 15राजा के मुख की चमक में जीवन रहता है, और उसकी प्रसन्नता बरसात के अन्त की घटा के समान होती है।
- 16बुद्धि की प्राप्ति चोखे सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चान्दी से अति योग्य है।
- 17बुराई से हटना सीधे लोगों के लिये राजमार्ग है, जो अपने चालचलन की चौकसी करता, वह अपने प्राण की भी रक्षा करता है।
- 18विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है।
- 19घमण्डियों के संग लूट बांट लने से, दीन लोगों के संग नम्र भाव से रहना उत्तम है।
Cross references
- Isaiah 35:8 यशायाह 35:8और वहां एक सड़क अर्थात् राजमार्ग होगा, उसका नाम पवित्रा मार्ग होगा; कोई अशुद्ध जन उस पर से न चलने पाएगा; वह तो उन्हीं के लिये रहेगा और उस मार्ग पर जो चलेंगे वह चाहे मूर्ख भी हों तौभी कभी न भटकेंगे।
- Proverbs 10:9 नीतिवचन 10:9जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है।
- Proverbs 19:16 नीतिवचन 19:16जो आज्ञा को मानता, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो अपने चालचलन के विषय में निश्चिन्त रहता है, वह मर जाता है।
- Proverbs 4:24–27 नीतिवचन 4:24–27टेढ़ी बात अपने मुंह से मत बोल, और चालबाजी की बातें कहना तुझ से दूर रहे। तेरी आंखें साम्हने ही की ओर लगी रहें, और तेरी पलकें आगे की ओर खुली रहें। अपने पांव धरने के लिये मार्ग को समथर कर, और तेरे सब मार्ग ठीक रहें। न तो दहिनी ओर मुढ़ना, और न बाईं ओर; अपने पांव को बुराई के मार्ग पर चलने से हटा ले।।
- Jude 1:21 यहूदा 1:21अपने आप को परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो; और अनन्त जीवन के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह की दया की आशा देखते रहो।
- Titus 2:10–14 तीतुस 2:10–14चोरी चालाकी न करें; पर सब प्रकार से पूरे विश्वासी निकलें, कि वे सब बातों में हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर के उपदेश की शोभा दें। क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह प्रगट है, जो सब मनुष्यों के उद्धार का कारण है। और हमें चिताता है, कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाषाओं से मन फेरकर इस युग में संयम और धर्म और भक्ति से जीवन बिताएं। और उस धन्य आशा की अर्थात् अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की बाट जोहते रहें। जिस ने अपने आप को हमारे लिये दे दिया, कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिये एक ऐसी जाति बना ले जो भले भले कामों में सरगर्म हो।।
- Revelation 3:10 प्रकाशितवाक्य 3:10तू ने मेरे धीरज के वचन को थामा है, इसलिये मैं भी तुझे परीक्षा के उस समय बचा रखूंगा, जो पृथ्वी पर रहनेवालों के परखने के लिये सारे संसार पर आनेवाला है।
- Acts 24:16 प्रेरितों के काम 24:16इस से मैं आप भी यतन करता हूं, कि परमेश्वर की, और मनुष्यों की ओर मेरा विवेक सदा निर्दोष रहे।
- Hebrews 10:39 इब्रानियों 10:39पर हम हटनेवाले नहीं, कि नाश हो जाएं पर विश्वास करनेवाले हैं, कि प्राणों को बचाएं।।
- Acts 10:35 प्रेरितों के काम 10:35अब मुझे निश्चय हुआ, कि परमेश्वर किसी का पक्ष नहीं करता, वरन हर जाति में जो उस से डरता और धर्म के काम करता है, वह उसे भाता है।
- Matthew 24:13 मत्ती 24:13परन्तु जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
- Jude 1:24 यहूदा 1:24अब जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है, और अपनी महिमा की भरपूरी के साम्हने मगन और निर्दोष करके खड़ा कर सकता है।