Psalms · chapter 136 · verse 17
Psalm 136:17 in Hindi
उस ने बड़े बड़े राजा मारे, उसकी करूणा सदा की है।
Us ne bade bade raajaa maare, usakee karoonaa sadaa kee hai.
Psalm 136:17 in English
- King James Version (KJV)
- To him which smote great kings: for his mercy [endureth] for ever:
- World English Bible (WEB)
- to him who struck great kings, for his loving kindness endures forever;
- American Standard Version (ASV)
- To him that smote great kings; For his lovingkindness [endureth] for ever;
- Bible in Basic English (BBE)
- To him who overcame great kings: for his mercy is unchanging for ever:
- Darby Translation (DBY)
- To him that smote great kings, for his loving-kindness [endureth] for ever,
- Webster's Bible (WBS)
- To him who smote great kings: for his mercy [endureth] for ever:
- Young's Literal Translation (YLT)
- To Him smiting great kings, For to the age [is] His kindness.
Read in context
- 15और फिरौन को सेना समेत लाल समुद्र में डाल दिया, उसकी करूणा सदा की है।
- 16वह अपनी प्रजा को जंगल में ले चला, उसकी करूणा सदा की है।
- 17उस ने बड़े बड़े राजा मारे, उसकी करूणा सदा की है।
- 18उस ने प्रतापी राजाओं को भी मारा, उसकी करूणा सदा की है।
- 19एमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करूणा सदा की है।
Cross references
- Psalm 135:10–12 भजन संहिता 135:10–12उस ने बहुत सी जातियां नाश की, और सामर्थी राजाओं को, अर्थात् एमोरियों के राजा सीहोन को, और बाशान के राजा ओग को, और कनान के सब राजाओं को घात किया; और उनके देश को बांटकर, अपनी प्रजा इस्राएल के भाग होने के लिये दे दिया।।
- Joshua 12:1–24 यहोशू 12:1–24यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात् अर्नोन नाले से लेकर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था ये हैं; एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन नाले के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी नाले के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना है, आधे गिलाद पर, और किन्नेरेत नाम ताल से लेकर बेत्यशीमोत से होकर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्खिन की ओर पिसगा की सलामी के नीचे नीचे के देश पर प्रभुता रखता था। फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और एेंर्द्रई में रहा करता था, और हेर्मोन पर्वत सलका, और गशूरियों, और माकियों के सिवाने तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन के सिवाने तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था। इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इनको मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्रा के लोगों को दे दिया।। और यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगात से लेकर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों के गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं, हित्ती, और एमोरी, और कनानी, और परिज्जी, और हिव्वी, और यबूसी, जो पहाड़ी देश में, और नीचे के देश में, और अराबा में, और ढालू देश में और जंगल में, और दक्खिनी देश में रहते थे। एक, यरीहो का राजा; एक, बेतेल के पास के ऐ का राजा; एक, यरूशलेम का राजा; एक, हेब्रोन का राजा; एक, यर्मूत का राजा; एक, लाकीश का राजा; एक, एग्लोन का राजा; एक, गेजेर का राजा; एक, दबीर का राजा; एक, गेदेर का राजा; एक, होर्मा का राजा; एक, अराद का राजा; एक, लिब्ना का राजा; एक, अदुल्लाम का राजा; एक, मक्केदा का राजा; एक, बेतेल का राजा; एक, तप्पूह का राजा; एक, हेपेर का राजा; एक, अपेक का राजा; एक, लश्शारोन का राजा; एक, मदोन का राजा; एक, हासोर का राजा; एक, शिम्रोन्मरोन का राजा; एक, अक्षाप का राजा; एक, तानाक का राजा; एक, मगिद्दॊ का राजा; एक, केदेश का राजा; एक, कर्मैल में के योकनाम का राजा; एक, दोर नाम ऊंचे देश में के दोर का राजा; एक, गिलगाल में के गोयीम का राजा; और एक, तिर्सा का राजा; इस प्रकार सब राजा इकतीस हुए।।