Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 148 of 150 · 14 verses

Psalm 148 in Hindi

भजन संहिता 148

  1. याह की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊंचे स्थानों में करो!

    Praise ye the LORD. Praise ye the LORD from the heavens: praise him in the heights.

  2. हे उसके सब दूतों, उसकी स्तुति करो: हे उसकी सब सेना उसकी स्तुति कर!

    Praise ye him, all his angels: praise ye him, all his hosts.

  3. हे सूर्य और चन्द्रमा उसकी स्तुति करो, हे सब ज्योतिमय तारागण उसकी स्तुति करो!

    Praise ye him, sun and moon: praise him, all ye stars of light.

  4. हे सब से ऊंचे आकाश, और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो।

    Praise him, ye heavens of heavens, and ye waters that [be] above the heavens.

  5. वे यहोवा के नाम की स्तुति करें, क्योंकि उसी ने आज्ञा दी और ये सिरजे गए।

    Let them praise the name of the LORD: for he commanded, and they were created.

  6. और उस ने उनको सदा सर्वदा के लिये स्थिर किया है; और ऐसी विधि ठहराई है, जो टलने की नहीं।।

    He hath also stablished them for ever and ever: he hath made a decree which shall not pass.

  7. पृथ्वी में से यहोवा की स्तुति करो, हे मगरमच्छों और गहिरे सागर,

    Praise the LORD from the earth, ye dragons, and all deeps:

  8. हे अग्नि और ओलो, हे हिम और कुहरे, हे उसका वचन माननेवाली प्रचण्ड बयार!

    Fire, and hail; snow, and vapour; stormy wind fulfilling his word:

  9. हे पहाड़ों और सब टीलो, हे फलदाई वृक्षों और सब देवदारों!

    Mountains, and all hills; fruitful trees, and all cedars:

  10. हे वन- पशुओं और सब घरैलू पशुओं, हे रेंगनेवाले जन्तुओं और हे पक्षियों!

    Beasts, and all cattle; creeping things, and flying fowl:

  11. हे पृथ्वी के राजाओं, और राज्य राज्य के सब लोगों, हे हाकिमों और पृथ्वी के सब न्यायियों!

    Kings of the earth, and all people; princes, and all judges of the earth:

  12. हे जवनों और कुमारियों, हे पुरनियों और बालकों!

    Both young men, and maidens; old men, and children:

  13. यहोवा के नाम की स्तुति करो, क्योंकि केवल उसकी का नाम महान है; उसका ऐश्वर्य पृथ्वी और आकाश के ऊपर है।

    Let them praise the name of the LORD: for his name alone is excellent; his glory [is] above the earth and heaven.

  14. और उस ने अपनी प्रजा के लिये एक सींग ऊंचा किया है; यह उसके सब भक्तों के लिये अर्थात् इस्राएलियों के लिये और उसके समीप रहनेवाली प्रजा के लिये स्तुति करने का विषय है। याह की स्तुति करो।

    He also exalteth the horn of his people, the praise of all his saints; [even] of the children of Israel, a people near unto him. Praise ye the LORD.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 148 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.