Psalms · chapter 37 · verse 25
Psalm 37:25 in Hindi
मैं लड़कपन से लेकर बुढ़ापे तक देखता आया हूं; परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, और न उसके वंश को टुकड़े मांगते देखा है।
Maim ladakapan se lekar budhaape tak dekhataa aayaa hoom; parantu na to kabhee dharmee ko tyaagaa huaa, aur na usake vansh ko tukade maangate dekhaa hai.
Psalm 37:25 in English
- King James Version (KJV)
- I have been young, and [now] am old; yet have I not seen the righteous forsaken, nor his seed begging bread.
- World English Bible (WEB)
- I have been young, and now am old, yet I have not seen the righteous forsaken, nor his children begging for bread.
- American Standard Version (ASV)
- I have been young, and now am old; Yet have I not seen the righteous forsaken, Nor his seed begging bread.
- Bible in Basic English (BBE)
- I have been young, and now am old, but I have not seen the good man without help, or his children looking for bread.
- Darby Translation (DBY)
- I have been young, and now am old, and I have not seen the righteous forsaken, nor his seed seeking bread:
- Webster's Bible (WBS)
- I have been young, and [now] am old; yet I have not seen the righteous forsaken, nor his seed begging bread.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Young I have been, I have also become old, And I have not seen the righteous forsaken, And his seed seeking bread.
Read in context
- 23मनुष्य की गति यहोवा की ओर से दृढ़ होती है, और उसके चलन से वह प्रसन्न रहता है;
- 24चाहे वह गिरे तौभी पड़ा न रह जाएगा, क्योंकि यहोवा उसका हाथ थांभे रहता है।।
- 25मैं लड़कपन से लेकर बुढ़ापे तक देखता आया हूं; परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, और न उसके वंश को टुकड़े मांगते देखा है।
- 26वह तो दिन भर अनुग्रह कर करके ऋण देता है, और उसके वंश पर आशीष फलती रहती है।।
- 27बुराई को छोड़ भलाई कर; और तू सर्वदा बना रहेगा।
Cross references
- Hebrews 13:5 इब्रानियों 13:5तुम्हारा स्वभाव लोभरहित हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।
- Psalm 37:28 भजन संहिता 37:28क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा।
- Psalm 25:13 भजन संहिता 25:13वह कुशल से टिका रहेगा, और उसका वंश पृथ्वी पर अधिकारी होगा।
- Psalm 112:2 भजन संहिता 112:2उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा; सीधे लोगों की सन्तान आशीष पाएगी।
- 1 Samuel 12:22 1 शमूएल 12:22यहोवा तो अपने बड़े नाम के कारण अपनी प्रजा को न तजेगा, क्योंकि यहोवा ने तुम्हे अपनी ही इच्छा से अपनी प्रजा बनाया है।
- 2 Corinthians 4:9 2 कुरिन्थियों 4:9सताए तो जाते हैं; पर त्यागे नहीं जाते; गिराए तो जाते हैं, पर नाश नहीं होते।
- Psalm 94:14 भजन संहिता 94:14क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा को न तजेगा, वह अपने निज भाग को न छोड़ेगा;
- Psalm 71:18 भजन संहिता 71:18इसलिये हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊं और मेरे बाल पक जाएं, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊं।
- Joshua 1:5 यहोशू 1:5तेरे जीवन भर कोई तेरे साम्हने ठहर न सकेगा; जैसे मैं मूसा के संग रहा वैसे ही तेरे संग भी रहूंगा; और न तो मैं तुझे धोखा दूंगा, और न तुझ को छोडूंगा।
- Genesis 17:7 उत्पत्ति 17:7और मैं तेरे साथ, और तेरे पश्चात् पीढ़ी पीढ़ी तक तेरे वंश के साथ भी इस आशय की युग युग की वाचा बान्धता हूं, कि मैं तेरा और तेरे पश्चात् तेरे वंश का भी परमेश्वर रहूंगा।
- Luke 1:53–55 लूका 1:53–55उस ने भूखों को अच्छी वस्तुओं से तृप्त किया, और धनवानों को छूछे हाथ निकाल दिया। उस ने अपने सेवक इस्राएल को सम्भाल लिया। कि अपनी उस दया को स्मरण करे, जो इब्राहीम और उसके वंश पर सदा रहेगी, जैसा उस ने हमारे बाप- दादों से कहा था।
- Proverbs 13:22 नीतिवचन 13:22भला मनुष्य अपने नाती- पोतों के लिये भाग छोड़ जाता है, परन्तु पापी की सम्पत्ति धर्मी के लिये रखी जाती है।