Psalms · chapter 44 · verse 8
Psalm 44:8 in Hindi
हम परमेश्वर की बड़ाई दिन भर करते रहते हैं, और सदैव तेरे नाम का धन्यवाद करते रहेंगे।।
Ham parameshvar kee badaaee din bhar karate rahate haim, aur sadaiv tere naam kaa dhanyavaad karate rahenge..
Psalm 44:8 in English
- King James Version (KJV)
- In God we boast all the day long, and praise thy name for ever. Selah.
- World English Bible (WEB)
- In God we have made our boast all day long. We will give thanks to your name forever. Selah.
- American Standard Version (ASV)
- In God have we made our boast all the day long, And we will give thanks unto thy name for ever. [Selah
- Bible in Basic English (BBE)
- Our pride is in God at all times, to his name we give praise for ever. (Selah.)
- Darby Translation (DBY)
- In God will we boast all the day, and we will praise thy name for ever. Selah.
- Webster's Bible (WBS)
- In God we boast all the day long, and praise thy name for ever. Selah.
- Young's Literal Translation (YLT)
- In God we have boasted all the day, And Thy name to the age we thank. Selah.
Read in context
- 6क्योंकि मैं अपने धनुष पर भरोसा न रखूंगा, और न अपनी तलवार के बल से बचूगा।
- 7परन्तु तू ही ने हम को द्रोहियों से बचाया है, और हमारे बैरियों को निराश और लज्जित किया है।
- 8हम परमेश्वर की बड़ाई दिन भर करते रहते हैं, और सदैव तेरे नाम का धन्यवाद करते रहेंगे।।
- 9तौभी तू ने अब हम को त्याग दिया और हमारा अनादर किया है, और हमारे दलों के साथ आगे नहीं जाता।
- 10तू हम को शत्रु के साम्हने से हटा देता है, और हमारे बैरी मनमाने लूट मार करते हैं।
Cross references
- Psalm 34:2 भजन संहिता 34:2मैं यहोवा पर घमण्ड करूंगा; नम्र लोग यह सुनकर आनन्दित होंगे।
- Jeremiah 9:24 यिर्मयाह 9:24परन्तु जो घमणड करे वह इसी बात पर घमणड करे, कि वह मुझे जानता और समझता हे, कि मैं ही वह यहोवा हूँ, जो पृथ्वी पर करूणा, न्याय और धर्म के काम करता है; क्योंकि मैं इन्हीं बातों से प्रसन्न रहता हूँ।
- 1 Corinthians 1:29–31 1 कुरिन्थियों 1:29–31ताकि कोई प्राणी परमेश्वर के साम्हने घमण्ड न करने पाए। परन्तु उसी की ओर से तुम मसीह यीशु में हो, जो परमेश्वर की ओर से हमारे लिये ज्ञान ठहरा अर्थात् धर्म, और पवित्राता, और छुटकारा। ताकि जैसा लिखा है, वैसा ही हो, कि जो घमण्ड करे वह प्रभु में घमण्ड करे।।
- Romans 2:17 रोमियों 2:17यदि तू यहूदी कहलाता है, और व्यवस्था पर भरोसा रखता है, और परमेश्वर के विषय में घमण्ड करता है।
- Psalm 30:12 भजन संहिता 30:12ताकि मेरी आत्मा तेरा भजन गाती रहे और कभी चुप न हो। हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैं सर्वदा तेरा धन्यवाद करता रहूंगा।।
- Isaiah 45:25 यशायाह 45:25इस्राएल के सारे वंश के लोग यहोवा ही के कारण धर्मी ठहरेंगे, और उसकी महिमा करेंगे।।
- Psalm 115:1–18 भजन संहिता 115:1–18हे यहोवा, हमारी नहीं, हमारी नहीं, वरन अपने ही नाम की महिमा, अपनी करूणा और सच्चाई के निमित्त कर। जाति जाति के लोग क्यों कहने पांए, कि उनका परमेश्वर कहां रहा? हमारा परमेश्वर तो स्वर्ग में हैं; उस ने जो चाहा वही किया है। उन लोगों की मूरतें सोने चान्दी ही की तो हैं, वे मनुष्यों के हाथ की बनाई हुई हैं। उनक मुंह तो रहता है परन्तु वे बोल नहीं सकती; उनके आंखें तो रहती हैं परन्तु वे देख नहीं सकतीं। उनके कान तो रहते हैं, परन्तु वे सुन नहीं सकतीं; उनके नाक तो रहती हैं, परन्तु वे सूंघ नहीं सकतीं। उनके हाथ तो रहते हैं, परन्तु वे स्पर्श नहीं कर सकतीं; उनके पांव तो रहते हैं, परन्तु वे चल नहीं सकतीं; और उनके कण्ठ से कुछ भी शब्द नहीं निकाल सकतीं। जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनानेवाले हैं; और उन पर भरोसा रखनेवाले भी वैसे ही हो जाएंगे।। हे इस्राएल यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है। हे हारून के घराने यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है। हे यहोवा के डरवैयो, यहोवा पर भरोसा रखो! तुम्हारा सहायक और ढाल वही है।। यहोवा ने हम को स्मरण किया है; वह आशीष देगा; वह इस्राएल के घराने को आशीष देगा; वह हारून के घराने को आशीष देगा। क्या छोटे क्या बड़े जितने यहोवा के डरवैये हैं, वह उन्हें आशीष देगा।। यहोवा तुम को और तुम्हारे लड़कों को भी अधिक बढ़ाता जाए! यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, उसकी ओर से तुम अशीष पाए हो।। स्वर्ग तो यहोवा का है, परन्तु पृथ्वी उस ने मनुष्यों को दी है। मृतक जितने चुपचाप पड़े हैं, वे तो याह की स्तुति नहीं कर सकते, परन्तु हम लोग याह को अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहते रहेंगे। याह की स्तुति करो!