Psalms · chapter 44 · verse 7
Psalm 44:7 in Hindi
परन्तु तू ही ने हम को द्रोहियों से बचाया है, और हमारे बैरियों को निराश और लज्जित किया है।
Parantu too hee ne ham ko drohiyom se bachaayaa hai, aur hamaare bairiyom ko niraash aur lajjit kiyaa hai.
Psalm 44:7 in English
- King James Version (KJV)
- But thou hast saved us from our enemies, and hast put them to shame that hated us.
- World English Bible (WEB)
- But you have saved us from our adversaries, and have shamed those who hate us.
- American Standard Version (ASV)
- But thou hast saved us from our adversaries, And hast put them to shame that hate us.
- Bible in Basic English (BBE)
- But it is you who have been our saviour from those who were against us, and have put to shame those who had hate for us.
- Darby Translation (DBY)
- For thou hast saved us from our adversaries, and hast put them to shame that hate us.
- Webster's Bible (WBS)
- But thou hast saved us from our enemies, and hast put them to shame that hated us.
- Young's Literal Translation (YLT)
- For Thou hast saved us from our adversaries, And those hating us Thou hast put to shame.
Read in context
- 5तेरे सहारे से हम अपने द्रोहियों को ढकेलकर गिरा देंगे; तेरे नाम के प्रताप से हम अपने विरोधियों को रौंदेंगे।
- 6क्योंकि मैं अपने धनुष पर भरोसा न रखूंगा, और न अपनी तलवार के बल से बचूगा।
- 7परन्तु तू ही ने हम को द्रोहियों से बचाया है, और हमारे बैरियों को निराश और लज्जित किया है।
- 8हम परमेश्वर की बड़ाई दिन भर करते रहते हैं, और सदैव तेरे नाम का धन्यवाद करते रहेंगे।।
- 9तौभी तू ने अब हम को त्याग दिया और हमारा अनादर किया है, और हमारे दलों के साथ आगे नहीं जाता।
Cross references
- Psalm 140:7 भजन संहिता 140:7हे यहोवा प्रभु, हे मेरे सामर्थी उद्धारकर्ता, तू ने युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा की है।
- Psalm 136:24 भजन संहिता 136:24और हम को द्रोहियों से छुड़ाया है, उसकी करूणा सदा की है।
- Joshua 23:9–10 यहोशू 23:9–10यहोवा ने तुम्हारे साम्हने से बड़ी बड़ी और बलवन्त जतियां निकाली हैं; और तुम्हारे साम्हने आज के दिन तक कोई ठहर नहीं सका। तुम में से एक मनुष्य हजार मनुष्यों को भगाएगा, क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुम्हारी ओर से लड़ता है।
- Joshua 1:5 यहोशू 1:5तेरे जीवन भर कोई तेरे साम्हने ठहर न सकेगा; जैसे मैं मूसा के संग रहा वैसे ही तेरे संग भी रहूंगा; और न तो मैं तुझे धोखा दूंगा, और न तुझ को छोडूंगा।
- Psalm 132:18 भजन संहिता 132:18मैं उसे शत्रुओं को तो लज्जा का वस्त्रा पहिनाऊंगा, परन्तु उसी के सिर पर उसका मुकुट शोभायमान रहेगा।।
- Psalm 53:5 भजन संहिता 53:5वहां उन पर भय छा गया जहां भय का कोई कारण न था। क्योंकि यहोवा न उनकी हडि्डयों को, जो तेरे विरूद्ध छावनी डाले पड़े थे, तितर बितर कर दिया; तू ने तो उन्हें लज्जित कर दिया इसलिये कि परमेश्वर ने उनको निकम्मा ठहराया है।।
- Psalm 83:1–18 भजन संहिता 83:1–18हे परमेश्वर मौन न रह; हे ईश्वर चुप न रह, और न शांत रह! क्योंकि देख तेरे शत्रु धूम मचा रहे हैं; और तेरे बैरियों ने सिर उठाया है। वे चतुराई से तेरी प्रजा की हानि की सम्मति करते, और तेरे रक्षित लोगों के विरूद्ध युक्तियां निकालते हैं। उन्हों ने कहा, आओ, हम उनको ऐसा नाश करें कि राज्य भी मिट जाए; और इस्त्राएल का नाम आगे को स्मरण न रहे। उन्हों ने एक मन होकर युक्ति निकाली है, और तेरे ही विरूद्ध वाचा बान्धी है। ये तो एदोम के तम्बूवाले और इश्माइली, मोआबी और हुग्री, गबाली, अम्मोनी, अमालेकी, और सोर समेत पलिश्ती हैं। इनके संग अश्शूरी भी मिल गए हैं; उन से भी लोतवंशियों को सहारा मिला है। इन से ऐसा कर जैसा मिद्यानियों से, और कीशोन नाले में सीसरा और याबीन से किया था, जो एन्दोर में नाश हुए, और भूमि के लिये खाद बन गए। इनके रईसों को ओरेब और जाएब सरीखे, और इनके सब प्रधानों को जेबह और सल्मुन्ना के समान कर दे, जिन्हों ने कहा था, कि हम परमेश्वर की चराइयों के अधिकारी आप ही हो जाएं।। हे मेरे परमेश्वर इनको बवन्डर की धूलि, वा पवन से उड़ाए हुए भूसे के समान कर दे। उस आग की नाई जो वन को भस्म करती है, और उस लौ की नाई जो पहाड़ों को जला देती है, तू इन्हे अपनी आंधी से भाग दे, और अपने बवन्डर से घबरा दे! इनके मुंह को अति लज्जित कर, कि हे यहोवा ये तेरे नाम को ढूंढ़ें। ये सदा के लिये लज्जित और घबराए रहें इनके मुंह काले हों, और इनका नाश हो जाए, जिस से यह जानें कि केवल तू जिसका नाम यहोवा है, सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है।।
- Psalm 144:10 भजन संहिता 144:10तू राजाओं का उद्धार करता है, और अपने दास दाऊद को तलवार की मार से बचाता है।
- Psalm 40:14 भजन संहिता 40:14जो मेरे प्राण की खोज में हैं, वे सब लज्जित हों; और उनके मुंह काले हों और वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएं जो मेरी हाति से प्रसन्न होते हैं।
- Joshua 10:42 यहोशू 10:42इन सब राजाओं को उनके देशों समेत यहोशू ने एक ही समय में ले लिया, क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस्राएलियों की ओर से लड़ता था।
- 2 Samuel 7:10 2 शमूएल 7:10और मैं अपनी प्रजा इस्राएल के लिये एक स्थान ठहराऊंगा, और उसको स्थिर करूंगा, कि वह अपने ही स्थान में बसी रहेेगी, और कभी चलायमान न होगी; और कुटिल लोग उसे फिर दु:ख न देने पाएंगे, जैसे कि पहिले दिनों में करते थे,
- Joshua 11:6 यहोशू 11:6तब यहोवा ने यहोशू से कहा, उन से मत डर, क्योंकि कल इसी समय मैं उन सभों केा इस्राएलियों के वश करके मरवा डालूंगा; तब तू उनके घोड़ों के सुम की नस कटवाना, और उनके रथ भस्म कर देना।