Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 48 of 150 · 14 verses

Psalm 48 in Hindi

भजन संहिता 48

  1. हमारे परमेश्वर के नगर में, और अपने पवित्रा पर्वत पर यहोवा महान् और अति स्तुति के योग्य है!

    A Song [and] Psalm for the sons of Korah. Great [is] the LORD, and greatly to be praised in the city of our God, [in] the mountain of his holiness.

  2. सिरयोन पर्वत ऊंचाई में सुन्दर और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है, राजाधिराज का नगर उत्तरीय सिरे पर है।

    Beautiful for situation, the joy of the whole earth, [is] mount Zion, [on] the sides of the north, the city of the great King.

  3. उसके महलों में परमेश्वर ऊंचा गढ़ माना गया है।

    God is known in her palaces for a refuge.

  4. क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए।

    For, lo, the kings were assembled, they passed by together.

  5. उन्हों ने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए।

    They saw [it, and] so they marvelled; they were troubled, [and] hasted away.

  6. वहां कपकपी ने उनको आ पकड़ा, और जच्चा की सी पीड़ाएं उन्हें होने लगीं।

    Fear took hold upon them there, [and] pain, as of a woman in travail.

  7. तू पूर्वी वायु से तर्शीश के जहाजों को तोड़ डालता है।

    Thou breakest the ships of Tarshish with an east wind.

  8. सेनाओं के यहोवा के नगर में, अपने परमेश्वर के नगर में, जैसा हम ने सुना था, वैसा देखा भी है; परमेश्वर उसको सदा दृढ़ और स्थिर रखेगा।।

    As we have heard, so have we seen in the city of the LORD of hosts, in the city of our God: God will establish it for ever. Selah.

  9. हे परमेश्वर हम ने तेरे मन्दिर के भीतर तेरी करूणा पर ध्यान किया है।

    We have thought of thy lovingkindness, O God, in the midst of thy temple.

  10. हे परमेश्वर तेरे नाम के योग्य तेरी स्तुति पृथ्वी की छोर तक होती है। तेरा दहिना हाथ धर्म से भरा है;

    According to thy name, O God, so [is] thy praise unto the ends of the earth: thy right hand is full of righteousness.

  11. तेरे न्याय के कामों के कारण सिरयोन पर्वत आनन्द करे, और यहूदा के नगर की पुत्रियां मगन हों!

    Let mount Zion rejoice, let the daughters of Judah be glad, because of thy judgments.

  12. सिरयोन के चारों ओर चलो, और उसकी परिक्रमा करो, उसके गुम्मटों को गिन लो,

    Walk about Zion, and go round about her: tell the towers thereof.

  13. उसकी शहरपनाह पर दृष्टि लगाओ, उसके महलों को ध्यान से देखो; जिस से कि तुम आनेवाली पीढ़ी के लोगों से इस बात का वर्णन कर सको।

    Mark ye well her bulwarks, consider her palaces; that ye may tell [it] to the generation following.

  14. क्योंकि वह परमेश्वर सदा सर्वदा हमारा परमेश्वर है, वह मृत्यु तक हमारी अगुवाई करेगा।।

    For this God [is] our God for ever and ever: he will be our guide [even] unto death.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 48 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.