Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 52 of 150 · 9 verses

Psalm 52 in Hindi

भजन संहिता 52

  1. हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? ईश्वर की करूणा तो अनन्त है।

    To the chief Musician, Maschil, [A Psalm] of David, when Doeg the Edomite came and told Saul, and said unto him, David is come to the house of Ahimelech. Why boastest thou thyself in mischief, O mighty man? the goodness of God [endureth] continually.

  2. तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सारे धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।

    Thy tongue deviseth mischiefs; like a sharp razor, working deceitfully.

  3. तू भलाई से बढ़कर बुराई में और अधर्म की बात से बढ़कर झूठ से प्रीति रखता है।

    Thou lovest evil more than good; [and] lying rather than to speak righteousness. Selah.

  4. हे छली जीभ तू सब विनाश करनेवाली बातों से प्रसन्न रहती है।।

    Thou lovest all devouring words, O [thou] deceitful tongue.

  5. हे ईश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक में तुझे उखाड़ डालेगा।

    God shall likewise destroy thee for ever, he shall take thee away, and pluck thee out of [thy] dwelling place, and root thee out of the land of the living. Selah.

  6. तब धर्मी लोग इस घटना को देखकर डर जाएंगे, और यह कहकर उस पर हंसेंगे, कि

    The righteous also shall see, and fear, and shall laugh at him:

  7. देखो, यह वही पुरूष है जिस ने परमेश्वर को अपनी शरण नहीं माना, परन्तु अपने धन की बहुतायत पर भरोसा रखता था, और अपने को दुष्टता में दृढ़ करता रहा!

    Lo, [this is] the man [that] made not God his strength; but trusted in the abundance of his riches, [and] strengthened himself in his wickedness.

  8. परन्तु मैं तो परमेश्वर के भवन में हरे जलपाई के वृक्ष के समान हूं। मैं ने परमेश्वर की करूणा पर सदा सर्वदा के लिये भरोसा रखा है।

    But I [am] like a green olive tree in the house of God: I trust in the mercy of God for ever and ever.

  9. मैं तेरा धन्यवाद सर्वदा करता रहूंगा, क्योंकि तू ही ने यह काम किया है। मैं तेरे ही नाम की बाट जोहता रहूंगा, क्योंकि यह तेरे पवित्रा भक्तों के साम्हने उत्तम है।।

    I will praise thee for ever, because thou hast done [it:] and I will wait on thy name; for [it is] good before thy saints.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 52 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.