Psalms · chapter 68 · verse 7
Psalm 68:7 in Hindi
हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे आगे चलता था, जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला,
He parameshvar, jab too apanee prajaa ke aage aage chalataa thaa, jab too nirjal bhoomi mem senaa samet chalaa,
Psalm 68:7 in English
- King James Version (KJV)
- O God, when thou wentest forth before thy people, when thou didst march through the wilderness; Selah:
- World English Bible (WEB)
- God, when you went out before your people, when you marched through the wilderness... Selah.
- American Standard Version (ASV)
- O God, when thou wentest forth before thy people, When thou didst march through the wilderness; [Selah
- Bible in Basic English (BBE)
- O God, when you went out before your people, wandering through the waste land; (Selah.)
- Darby Translation (DBY)
- O God, when thou wentest forth before thy people, when thou didst march through the wilderness — (Selah) —
- Webster's Bible (WBS)
- O God, when thou wentest forth before thy people, when thou didst march through the wilderness; Selah:
- Young's Literal Translation (YLT)
- O God, in Thy going forth before Thy people, In Thy stepping through the wilderness, Selah.
Read in context
- 5परमेश्वर अपने पवित्रा धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।
- 6परमेश्वर अनाथों का घर बसाता है; और बन्धुओं को छुड़ाकर भाग्यवान करता है; परन्तु हठीलों को सूखी भूमि पर रहना पड़ता है।।
- 7हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे आगे चलता था, जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला,
- 8तब पृथ्वी कांप उठी, और आकाश भी परमेश्वर के साम्हने टपकने लगा, उधर सीनै पर्वत परमेश्वर, हां इस्राएल के परमेश्वर के साम्हने कांप उठा।
- 9हे परमेश्वर, तू ने बहुत से वरदान बरसाए; तेरा निज भाग तो बहुत सूखा था, परन्तू तू ने उसको हरा भरा किया है;
Cross references
- Exodus 13:21 निर्गमन 13:21और यहोवा उन्हें दिन को मार्ग दिखाने के लिये मेघ के खम्भे में, और रात को उजियाला देने के लिये आग के खम्भे में होकर उनके आगे आगे चला करता था, जिससे वे रात और दिन दोनों में चल सकें।
- Judges 5:4 न्यायियों 5:4हे यहोवा, जब तू सेईर से निकल चला, जब तू ने एदोम के देश से प्रस्थान किया, तब पृथ्वी डोल उठी, और आकाश टूट पड़ा, बादल से भी जल बरसने लगा।।
- Judges 4:14 न्यायियों 4:14तब दबोरा ने बाराक से कहा, उठ! क्योंकि आज वह दिन है जिस में यहोवा सीसरा को तेरे हाथ में कर देगा। क्या यहोवा तेरे आगे नहीं निकला है? इस पर बाराक और उसके पीछे पीछे दस हजार पुरूष ताबोर पहाड़ से उतर पड़े।
- Habakkuk 3:12–13 हबक्कूक 3:12–13तू क्रोध में आकर पृथ्वी पर चल निकला, तू ने जाति जाति को क्रोध से नाश किया। तू अपनी प्रजा के उद्धार के लिये निकला, हां, अपने अभिषिक्त के संग होकर उद्धार के लिये निकला। तू ने दुष्ट के घर के सिर को घायल करके उसे गल से नेव तक नंगा कर दिया।
- Deuteronomy 4:34 व्यवस्थाविवरण 4:34फिर क्या परमेश्वर ने और किसी जाति को दूसरी जाति के बीच में निकालने को कमर बान्धकर परीक्षा, और चिन्ह, और चमत्कार, और युद्ध, और बली हाथ, और बढ़ाई हुई भुजा से ऐसे बड़े भयानक काम किए, जैसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने मि में तुम्हारे देखते किए?
- Psalm 114:1–8 भजन संहिता 114:1–8जब इस्राएल ने मि से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के बीच में कूच किया, तब यहूदा यहोवा का पवित्रास्थान और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।। समुद्र देखकर भागा, यर्दन नदी उलटी बही। पहाड़ मेढ़ों की नाईं उछलने लगे, और पहाड़ियां भेड़- बकरियों के बच्चों की नाईं उछलने लगीं।। हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? और हे यर्दन तुझे क्या हुआ, कि तू उलठी बही? हे पहाड़ों तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों की नाईं, और हे पहाड़ियों तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़- बकरियों के बच्चों की नाईं उछलीं? हे पृथ्वी प्रभु के साम्हने, हां याकूब के परमेश्वर के साम्हने थरथरा। वह चट्टान को जल का ताल, चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है।।
- Micah 2:13 मीका 2:13उनके आगे आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिये वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकल जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुवा है।।