Psalms · chapter 69 · verse 20
Psalm 69:20 in Hindi
मेरा हृदय नामधराई के कारण फट गया, और मैं बहुत उदास हूं। मैं ने किसी तरस खानेवाले की आशा तो की, परन्तु किसी को न पाया, और शान्ति देनेवाले ढूंढ़ता तो रहा, परन्तु कोई न मिला।
Meraa hruday naamadharaaee ke kaaran phat gayaa, aur maim bahut udaas hoon. Maim ne kisee taras khaanevaale kee aashaa to kee, parantu kisee ko na paayaa, aur shaanti denevaale dhoondhataa to rahaa, parantu koee na milaa.
Psalm 69:20 in English
- King James Version (KJV)
- Reproach hath broken my heart; and I am full of heaviness: and I looked [for some] to take pity, but [there was] none; and for comforters, but I found none.
- World English Bible (WEB)
- Reproach has broken my heart, and I am full of heaviness. I looked for some to take pity, but there was none; for comforters, but I found none.
- American Standard Version (ASV)
- Reproach hath broken my heart; and I am full of heaviness: And I looked for some to take pity, but there was none; And for comforters, but I found none.
- Bible in Basic English (BBE)
- My heart is broken by bitter words, I am full of grief; I made a search for some to have pity on me, but there was no one; I had no comforter.
- Darby Translation (DBY)
- Reproach hath broken my heart, and I am overwhelmed: and I looked for sympathy, but there was none; and for comforters, but I found none.
- Webster's Bible (WBS)
- Reproach hath broken my heart; and I am full of heaviness: and I looked [for some] to take pity, but [there was] none; and for comforters, but I found none.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Reproach hath broken my heart, and I am sick, And I look for a bemoaner, and there is none, And for comforters, and I have found none.
Read in context
- 18मेरे निकट आकर मुझे छुड़ा ले, मेरे शत्रुओं से मुझ को छुटकारा दे।।
- 19मेरी नामधराई और लज्जा और अनादर को तू जानता है: मेरे सब द्रोही तेरे साम्हने हैं।
- 20मेरा हृदय नामधराई के कारण फट गया, और मैं बहुत उदास हूं। मैं ने किसी तरस खानेवाले की आशा तो की, परन्तु किसी को न पाया, और शान्ति देनेवाले ढूंढ़ता तो रहा, परन्तु कोई न मिला।
- 21और लोगों ने मेरे खाने के लिये इन्द्रायन दिया, और मेरी प्यास बुझाने के लिये मुझे सिरका पिलाया।।
- 22उनको भोजन उनके लिये फन्दा हो जाए; और उनके सुख के समय जाल बन जाए।
Cross references
- Isaiah 63:5 यशायाह 63:5मैं ने खोजा, पर कोई सहायक न दिखाई पड़ा; मैं ने इस से अचम्भा भी किया कि कोई सम्भालनेवाला नहीं था; तब मैं ने अपने ही भुजबल से उद्धार किया, और मेरी जलजलाहट ही ने मुझे सम्हाला।
- Job 16:2 अय्यूब 16:2ऐसी बहुत सी बातें मैं सुन चुका हूँ, तुम सब के सब निकम्मे शान्तिदाता हो।
- Psalm 142:4 भजन संहिता 142:4मैं ने दहिनी ओर देखा, परन्तु कोई मुझे नहीं देखता है। मेरे लिये शरण कहीं नहीं रही, न मुझ को कोई पूछता है।।
- Mark 14:50 मरकुस 14:50इस पर सब चेले उसे छोड़कर भाग गए।।
- Matthew 26:56 मत्ती 26:56परन्तु यह सब इसलिये हुआ है, कि भविष्यद्वक्ताओं के वचन के पूरे हों: तब सब चेलें उसे छोड़कर भाग गए।।
- John 12:27 यूहन्ना 12:27जब मेरा जी व्याकुल हो रहा है। इसलिये अब मैं क्या कहूं? हे पिता, मुझे इस घड़ी से बचा? परन्तु मैं इसी कारण इस घड़ी को पहुंचा हूं।
- 2 Timothy 4:16–17 2 तीमुथियुस 4:16–17मेरे पहिले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, बरन सब ने मुझे छोड़ दिया था: भला हो, कि इस का उनको लेखा देना न पड़े। परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ दी: ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन ले; और मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।
- John 16:32 यूहन्ना 16:32देखो, वह घड़ी आती है वरन आ पहुंची कि तुम सब तित्तर बित्तर होकर अपना अपना मार्ग लोगे, और मुझे अकेला छोड़ दोगे, तौभी मैं अकेला नहीं क्योंकि पिता मेरे साथ है।
- Hebrews 11:36 इब्रानियों 11:36कई एक ठट्ठों में उड़ाए जाने; और कोड़े खाने; वरन बान्धे जाने; और कैद में पड़ने के द्वारा परखे गए।
- Psalm 123:4 भजन संहिता 123:4हमारा जीव सुखी लोगों के ठट्ठों से, और अहंकारियों के अपमान से बहुत ही भर गया है।।
- Mark 14:37 मरकुस 14:37फिर वह आया, और उन्हें सोते पाकर पतरस से कहा; हे शमौन तू सो रहा है? क्या तू एक घड़ी भी न जाग सका?
- Matthew 26:37–38 मत्ती 26:37–38और वह पतरस और जब्दी के दोनों पुत्रों को साथ ले गया, और उदास और व्याकुल होने लगा। तब उस ने उन से कहा; मेरा जी बहुत उदास है, यहां तक कि मेरे प्राण निकला चाहते: तुम यहीं ठहरो, और मेरे साथ जागते रहो।