Psalms · chapter 97 · verse 1
Psalm 97:1 in Hindi
यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुतेरे हैं, वह भी आनन्द करें!
Yahovaa raajaa huaa hai, pruthvee magan ho; aur dveep jo bahutere haim, vah bhee aanand karem!
Psalm 97:1 in English
- King James Version (KJV)
- The LORD reigneth; let the earth rejoice; let the multitude of isles be glad [thereof].
- World English Bible (WEB)
- The LORD reigns! Let the earth rejoice! Let the multitude of islands be glad!
- American Standard Version (ASV)
- Jehovah reigneth; let the earth rejoice; Let the multitude of isles be glad.
- Bible in Basic English (BBE)
- The Lord is King, let the earth have joy; let all the sea-lands be glad.
- Darby Translation (DBY)
- Jehovah reigneth: let the earth be glad, let the many isles rejoice.
- Webster's Bible (WBS)
- The LORD reigneth; let the earth rejoice; let the multitude of isles be glad.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Jehovah hath reigned, The earth is joyful, many isles rejoice.
Read in context
- 1यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुतेरे हैं, वह भी आनन्द करें!
- 2बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है।
- 3उसके आगे आगे आग चलती हुइ उसके द्रोहियों को चारों ओर भस्म करती है।
Cross references
- Psalm 96:10–11 भजन संहिता 96:10–11जाति जाति में कहो, यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश देश के लोगों का न्याय सीधाई से करेगा।। आकाश आनन्द करे, और पृथ्वी मगन हो; समुद्र और उस में की सब वस्तुएं गरज उठें;
- Psalm 99:1 भजन संहिता 99:1यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग कांप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!
- Colossians 1:13 कुलुस्सियों 1:13उसी ने हमें अन्धकार के वश से छुड़ाकर अपने प्रिय पुत्रा के राज्य में प्रवेश कराया।
- Psalm 93:1 भजन संहिता 93:1यहोवा राजा है; उस ने माहात्म्य का पहिरावा पहिना है; यहोवा पहिरावा पहिने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बान्धे है। इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का।
- Psalm 98:4–6 भजन संहिता 98:4–6हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ! वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओं। तुरहियां और नरसिंगे फूंक फूंककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।।
- Revelation 11:17 प्रकाशितवाक्य 11:17यह कहने लगे, कि हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, जो है, और जो था, हम तेरा धन्यवाद करते हैं, कि तू ने अपनी बड़ी सार्म्थ काम में लाकर राज्य किया है।
- Isaiah 49:13 यशायाह 49:13हे आकाश, जयजयकार कर, हे पृथ्वी, मगन हो; हे पहाड़ों, गला खोलकर जयजयकार करो! क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है और अपने दीन लोगों पर दया की है।।
- Isaiah 24:14–16 यशायाह 24:14–16वे लोग गला खोलकर जयजयकार करेंगे, और यहोवा के महात्म्य को देखकर समुद्र से ललकारेंगे। इस कारण पूर्व में यहोवा की महिमा करो, और समुद्र के द्वीपों में इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम का गुणानुवाद करो। पृथ्वी की छोर से हमें ऐसे गीत की ध्वनि सुन पड़ती है, कि धर्मी की महिमा और बड़ाई हो। परन्तु मैं ने कहा, हाय, हाय! मैं नाश हो गया, नाश! क्योंकि विश्वासघाती विश्वासघात करते, वे बड़ा ही विश्वासघात करते हैं।।
- Mark 11:10 मरकुस 11:10हमारे पिता दाऊद का राज्य जो आ रहा है; धन्य है: आकाश में होशाना।।
- Isaiah 42:4 यशायाह 42:4वह न थकेगा और न हियाव छोड़ेगा जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करे; और द्वीपों के लोग उसकी व्यवस्था की बाट जाहेंगे।।
- Isaiah 51:5 यशायाह 51:5मेरा छुटकारा निकट है; मेरा उद्धार प्रगट हुआ है; मैं अपने भुजबल से देश देश के लोगों का न्याय करूंगा। द्वीप मेरी बाट जाहेंगे और मेरे भुजबल पर आशा रखेंगे।
- Isaiah 66:19 यशायाह 66:19और मैं उन से एक चिन्ह प्रगट करूंगा; और उनके बचे हुओं को मैं उन अन्यजातियों के पास भेजूंगा जिन्होंने न तो मेरा समाचार सुना है और न मेरी महिमा देखी है, अर्थात तर्शीशियों और धनुर्धारी पूलियों और लूदियों के पास, और तबलियों और यूनानियों और दूर द्वीपवासियों के पास भी भेज दूंगा और वे अन्यजातियों में मेरी महिमा का वर्णन करेंगे।