Psalms · chapter 93 · verse 1
Psalm 93:1 in Hindi
यहोवा राजा है; उस ने माहात्म्य का पहिरावा पहिना है; यहोवा पहिरावा पहिने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बान्धे है। इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का।
Yahovaa raajaa hai; us ne maahaatmy kaa pahiraavaa pahinaa hai; yahovaa pahiraavaa pahine hue, aur saamarthy kaa phetaa baandhe hai. Is kaaran jagat sthir hai, vah naheem talane kaa.
Psalm 93:1 in English
- King James Version (KJV)
- The LORD reigneth, he is clothed with majesty; the LORD is clothed with strength, [wherewith] he hath girded himself: the world also is stablished, that it cannot be moved.
- World English Bible (WEB)
- The LORD reigns! He is clothed with majesty! The LORD is armed with strength. The world also is established. It can’t be moved.
- American Standard Version (ASV)
- Jehovah reigneth; he is clothed with majesty; Jehovah is clothed with strength; he hath girded himself therewith: The world also is established, that it cannot be moved.
- Bible in Basic English (BBE)
- The Lord is King; he is clothed with glory; the Lord is clothed with strength; power is the cord of his robe; the world is fixed, so that it may not be moved.
- Darby Translation (DBY)
- Jehovah reigneth, he hath clothed himself with majesty: Jehovah hath clothed himself, he hath girded himself with strength; yea, the world is established, it shall not be moved.
- Webster's Bible (WBS)
- The LORD reigneth, he is clothed with majesty; the LORD is clothed with strength, [with which] he hath girded himself: the world also is established, that it cannot be moved.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Jehovah hath reigned, Excellency He hath put on, Jehovah put on strength, He girded Himself, Also — established is the world, unmoved.
Read in context
- 1यहोवा राजा है; उस ने माहात्म्य का पहिरावा पहिना है; यहोवा पहिरावा पहिने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बान्धे है। इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का।
- 2हे यहोवा, तेरी राजगद्दी अनादिकाल से स्थिर है, तू सर्वदा से है।।
- 3हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा है, महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है, महानद गरजते हैं।
Cross references
- Psalm 96:10 भजन संहिता 96:10जाति जाति में कहो, यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश देश के लोगों का न्याय सीधाई से करेगा।।
- 1 Chronicles 29:12 1 इतिहास 29:12धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभों के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।
- Revelation 19:6 प्रकाशितवाक्य 19:6फिर मैं ने बड़ी भीड़ का सा, और बहुत जल का सा शब्द, और गर्जनों का सा बड़ा शब्द सुना, कि हल्लिलूरयाह, इसलिये कि प्रभु हमारा परमेश्वर, सर्वशक्तिमान राज्य करता है।
- Psalm 99:1 भजन संहिता 99:1यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग कांप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!
- Psalm 103:19 भजन संहिता 103:19यहोवा ने तो अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थिर किया है, और उसका राज्य पूरी सृष्टि पर है।
- Psalm 65:6 भजन संहिता 65:6तू जो पराक्रम का फेंटा कसे हुए, अपनी सामर्थ्य के पर्वतों को स्थिर करता है;
- Psalm 97:1 भजन संहिता 97:1यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुतेरे हैं, वह भी आनन्द करें!
- Isaiah 45:18 यशायाह 45:18क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, वही परमेश्वर है; उसी ने पृथ्वी को रख और बनाया, उसी ने उसको स्थिर भी किया; उस ने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। वही यों कहता है, मैं यहोवा हूं, मेरे सिवा दूसरा और कोई नहीं है।
- Psalm 104:1–2 भजन संहिता 104:1–2हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अत्यन्त महान है! तू विभव और ऐश्वर्य का वस्त्रा पहिने हुए है, जो उजियाले को चादर की नाई ओढ़े रहता है, और आकाश को तम्बू के समान ताने रहता है,
- Isaiah 45:12 यशायाह 45:12मैं ही ने पृथ्वी को बनाया और उसके ऊपर मनुष्यों को सृजा है; मैं ने अपने ही हाथों से आकाश को ताना और उसके सारे गणों कों आज्ञा दी है।
- Daniel 4:32–34 दानिय्येल 4:32–34और तू मनुष्यों के बीच में से निकाला जाएगा, और मैदान के पशुओं के संग रहेगा; और बैलों की नाईं घास चरेगा९ और सात काल तुझ पर बीतेंगे, जब तक कि तू न जान ले कि परमप्रधान, मनुष्यों के राज्य में प्रभुता करता है और जिसे चाहे वह उसे दे देता है। उसी घड़ी यह वचन नबूकदनेस्सर के विषय में पूरा हुआ। वह मनुष्यों में से निकाला गया, और बैलों की नाईं घास चरने लगा, और उसकी देह आकाश की ओस से भीगती थी, यहां तक कि उसके बाल उकाब पक्षियों के परों से और उसके नाखून चिड़ियों के चंगुलों के समान बढ़ गए।। उन दिनों के बीतने पर, मुझ नबूकदनेस्सर ने अपनी आंखें स्वर्ग की ओर उठाईं, और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; तब मैं ने परमप्रधान को धन्य कहा, और जो सदा जीवित है उसकी स्तुति और महिमा यह कहकर करने लगा: उसकी प्रभुता सदा की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तब बना रहनेवाला है।
- Psalm 59:13 भजन संहिता 59:13जलजलाहट में आकर उनका अन्त कर, उनका अन्त कर दे ताकि वे नष्ट हो जाएं तब लोग जानेंगे कि परमेश्वर याकूब पर, वरन पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करता है।।