1 Chronicles · chapter 13 · verse 3
1 Chronicles 13:3 in Hindi
और हम अपने परमेश्वर के सन्दमक को अपने यहां ले आएं; क्योंकि शाऊल के दिनों में हम उसके समीप नहीं जाते थे।
Aur ham apane parameshvar ke sandamak ko apane yahaam le aaem; kyonki shaaool ke dinom mem ham usake sameep naheem jaate the.
1 Chronicles 13:3 in English
- King James Version (KJV)
- And let us bring again the ark of our God to us: for we enquired not at it in the days of Saul.
- World English Bible (WEB)
- Also, let’s bring the ark of our God back to us again, for we didn’t seek it in the days of Saul.”
- American Standard Version (ASV)
- and let us bring again the ark of our God to us: for we sought not unto it in the days of Saul.
- Bible in Basic English (BBE)
- And let us get back for ourselves the ark of our God: for in the days of Saul we did not go to it for directions.
- Darby Translation (DBY)
- and let us bring again the ark of our God to us; for we inquired not of it in the days of Saul.
- Webster's Bible (WBS)
- And let us bring again to us the ark of our God: for we inquired not at it in the days of Saul.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and we bring round the ark of our God unto us, for we sought Him not in the days of Saul.'
Read in context
- 1और दाऊद ने सहस्त्रापतियों, शतपतियों और सब प्रधानों से सम्मति ली।
- 2तब दाऊद ने इस्राएल की सारी मण्डली से कहा, यदि यह तुम को अच्छा लगे और हमारे परमेश्वर की इच्छा हो, तो इस्राएल के सब देशों में जो हमारे भाई रह गए हैं और उनके साथ जो याजक और लेवीय अपने अपने चराईवाले नगरों में रहते हैं, उनके पास भी यह कहला भेजें कि हमारे पास इकट्ठे हो जाओ।
- 3और हम अपने परमेश्वर के सन्दमक को अपने यहां ले आएं; क्योंकि शाऊल के दिनों में हम उसके समीप नहीं जाते थे।
- 4और समस्त मण्डली ने कहा, हम ऐसा ही करेंगे, क्योंकि यह बात उन सब लोगों की दृष्टि में उचित मालूम हुई।
- 5तब दाऊद ने मिस्र के शीहोर से ले हमात की घाटी तब के सब इस्राएलियों को इसलिये इकट्ठा किया, कि परमेश्वर के सन्दूक को किर्यत्यारीम से ले आए।
Cross references
- 1 Samuel 7:1–2 1 शमूएल 7:1–2तब किर्यत्यारीम के लोगों ने जाकर यहोवा के सन्दूक को उठाया, और अबीनादाब के घर में जो टीले पर बना था रखा, और यहोवा के सन्दूक की रक्षा करने के लिये अबीनादाब के पुत्रा एलीआजार को पवित्रा किया।। किर्यत्यारीम में रहते रहते सन्दूक को बहुत दिन हुए, अर्थात् बीस वर्ष बीत गए, और इस्राएल का सारा घराना विलाप करता हुआ यहोवा के पीछे चलने लगा।
- 1 Samuel 23:2 1 शमूएल 23:2तब दाऊद ने यहोवा से पूछा, कि क्या मैं जाकर पलिश्तियों को मारूं? यहोवा ने दाऊद से कहा, जा, और पलिश्तियों को मार के कीला को बचा।
- 1 Samuel 14:18 1 शमूएल 14:18तब शाऊल ने अहिरयाह से कहा, परमेश्वर का सन्दूक इस्राएलियों के साथ था।
- 1 Samuel 14:36 1 शमूएल 14:36फिर शाऊल ने कहा, हम इसी राज को पलिश्तियों का पीछा करके उन्हें भोर तक लूटते रहें; और उन में से एक मनुष्य को भी जीवित न छोड़ें। उन्हों ने कहा, जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर। परन्तु याजक ने कहा, हम इधर परमेश्वर के समीप आएं।
- Psalm 132:6 भजन संहिता 132:6देखो, हम ने एप्राता में इसकी चर्चा सुनी है, हम ने इसको वन के खेतों में पाया है।
- 1 Samuel 22:15 1 शमूएल 22:15क्या मैं ने आज ही उसके लिये परमेश्वर से पूछना आरम्भ किया है? वह मुझ से दूर रहे! राजा न तो अपने दास पर ऐसा कोई दोष लगाए, न मेरे पिता के समस्त घराने पर, क्योंकि तेरा दास इन सब बखेड़ों के विषय कुछ भी नहीं जानता।
- 1 Samuel 23:9–12 1 शमूएल 23:9–12तब दाऊद ने जान लिया कि शाऊल मेरी हानि कि युक्ति कर रहा है; इसलिये उस ने एब्यातार याजक से कहा, एपोद को निकट ले आ। तब दाऊद ने कहा, हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा, तेरे दास ने निश्चय सुना है कि शाऊल मेरे कारण कीला नगर नाश करने को आना चाहता है। क्या कीला के लोग मुझे उसके वश में कर देंगे? क्या जैसे तेरे दास ने सुना है, वैसे ही शाऊल आएगा? हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा, अपने दास को यह बता। यहोवा ने कहा, हां, वह आएगा। फिर दाऊद ने पूछा, क्या कीला के लोग मुझे और मेरे जनों को शाऊल के वश में कर देंगे? यहोवा ने कहा, हां, वे कर देंगे।
- 1 Samuel 22:10 1 शमूएल 22:10और उस ने उसके लिये यहोवा से पूछा, और उसे भोजन वस्तु दी, और पलिश्ती गोलियत की तलवार भी दी।