1 Chronicles · chapter 4 · verse 19
1 Chronicles 4:19 in Hindi
और होदिरयाह की स्त्री जो नहम की बहिन थी, उसके पुत्रा कीला का पिता एक गेरेमी और एशतमो का पिता एक माकाई।
Aur hodirayaah kee stree jo naham kee bahin thee, usake putraa keelaa kaa pitaa ek geremee aur eshatamo kaa pitaa ek maakaaee.
1 Chronicles 4:19 in English
- King James Version (KJV)
- And the sons of [his] wife Hodiah the sister of Naham, the father of Keilah the Garmite, and Eshtemoa the Maachathite.
- World English Bible (WEB)
- The sons of the wife of Hodiah, the sister of Naham, were the fathers of Keilah the Garmite and Eshtemoa the Maacathite.
- American Standard Version (ASV)
- And the sons of the wife of Hodiah, the sister of Naham, were the father of Keilah the Garmite, and Eshtemoa the Maacathite.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the sons of the wife of Hodiah, the sister of Naham, were the father of Keilah the Garmite, and Eshtemoa the Maacathite.
- Darby Translation (DBY)
- — And the sons of the wife of Hodijah, the sister of Naham: the father of Keilah the Garmite, and Eshtemoa the Maachathite.
- Webster's Bible (WBS)
- And the sons of [his] wife Hodiah the sister of Naham, the father of Keilah the Garmite, and Eshtemoa the Maachathite.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and sons of the wife of Hodiah sister of Nahom: Abi-Keilah the Garmite, and Eshtemoa the Maachathite.
Read in context
- 17और एज्रा के पुत्रा येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन, और उसकी स्त्री से मिरर्याम, शम्मै और एशतमो का पिता यिशबह उत्पन्न हुए।
- 18और उसकी यहूदिन स्त्री से गदोर का पिता येरेद, सोको के पिता हेबेर और जानोह के पिता यकूतीएल उत्पन्न हुए, ये फ़िरोन की बेटी बित्या के पुत्रा थे जिसे मेरेद ने ब्याह लिया था।
- 19और होदिरयाह की स्त्री जो नहम की बहिन थी, उसके पुत्रा कीला का पिता एक गेरेमी और एशतमो का पिता एक माकाई।
- 20और शीमोन के पुत्रा अम्नोन, रिन्ना, बेन्हानान और तोलोन और यिशी के पुत्रा जोहेत और बेनजोहेत।
- 21यहूदा के पुत्रा शेला के पुत्रा लेका का पिता एर, मारेशा का पिता लादा और अशबे के घराने के कुल जिस में सन के कपड़े का काम होता था।
Cross references
- Joshua 15:44 यहोशू 15:44कीला, अकजीब और मारेशा; ये नौ नगर हैं, और इनके गांव भी हैं।
- 1 Samuel 23:1–13 1 शमूएल 23:1–13और दाऊद को यह समाचार मिला कि पलिश्ती लोग कीला नगर से युद्ध कर रहे हैं, और खलिहानों को लूट रहे हैं। तब दाऊद ने यहोवा से पूछा, कि क्या मैं जाकर पलिश्तियों को मारूं? यहोवा ने दाऊद से कहा, जा, और पलिश्तियों को मार के कीला को बचा। परन्तु दाऊद के जनों ने उस से कहा, हम तो इस यहूदा देश में भी डरते रहते हैं, यदि हम कीला जाकर पलिश्तियों की सेना का साम्हना करें, तो क्या बहुत अधिक डर में न पड़ेंगे? तब दाऊद ने यहोवा से फिर पूछा, और यहोवा ने उसे उत्तर देकर कहा, कमर बान्धकर कीला को जा; क्योंकि मैं पलिश्तियों को तेरे हाथ में कर दूंगा। इसलिये दाऊद अपने जनों को संग लेकर कीला को गया, और पलिश्तियों से लड़कर उनके पशुओं को हांक लाया, और उन्हें बड़ी मार से मारा। यों दाऊद ने कीला के निवासियों को बचाया। जब अहीमेलेक का पुत्रा एब्यातार दाऊद के पास कीला को भाग गया था, तब हाथ में एपोद लिए हुए गया था।। तब शाऊल को यह समाचार मिला कि दाऊद कीला को गया है। और शाऊल ने कहा, परमेश्वर ने उसे मेरे हाथ में कर दिया है; वह तो फाटक और बेंड़ेवले नगर में घुसकर बन्द हो गया है। तब शाऊल ने अपनी सारी सेना को लड़ाई के लिये बुलवाया, कि कीला को जाकर दाऊद और उसके जनों को घेर ले। तब दाऊद ने जान लिया कि शाऊल मेरी हानि कि युक्ति कर रहा है; इसलिये उस ने एब्यातार याजक से कहा, एपोद को निकट ले आ। तब दाऊद ने कहा, हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा, तेरे दास ने निश्चय सुना है कि शाऊल मेरे कारण कीला नगर नाश करने को आना चाहता है। क्या कीला के लोग मुझे उसके वश में कर देंगे? क्या जैसे तेरे दास ने सुना है, वैसे ही शाऊल आएगा? हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा, अपने दास को यह बता। यहोवा ने कहा, हां, वह आएगा। फिर दाऊद ने पूछा, क्या कीला के लोग मुझे और मेरे जनों को शाऊल के वश में कर देंगे? यहोवा ने कहा, हां, वे कर देंगे। तब दाऊद और उसके जन जो कोई छ: सौ थे कीला से निकल गए, और इधर उधर जहां कहीं जा सके वहां गए। और जब शाऊल को यह बताया गया कि दाऊद कीला से निकला भाग है, तब उस ने वहां जाने की मनसा छोड़ दी।।