1 Corinthians · chapter 15 · verse 43
1 Corinthians 15:43 in Hindi
वह अनादर के साथ बोया जाता है, और तेज के साथ जी उठता है; निर्बलता के साथ बोया जाता है; और सामर्थ के साथ जी उठता है।
Vah anaadar ke saath boyaa jaataa hai, aur tej ke saath jee uthataa hai; nirbalataa ke saath boyaa jaataa hai; aur saamarth ke saath jee uthataa hai.
1 Corinthians 15:43 in English
- King James Version (KJV)
- It is sown in dishonour; it is raised in glory: it is sown in weakness; it is raised in power:
- World English Bible (WEB)
- It is sown in dishonor; it is raised in glory. It is sown in weakness; it is raised in power.
- American Standard Version (ASV)
- it is sown in dishonor; it is raised in glory: it is sown in weakness; it is raised in power:
- Bible in Basic English (BBE)
- It is planted in shame; it comes again in glory: feeble when it is planted, it comes again in power:
- Darby Translation (DBY)
- It is sown in dishonour, it is raised in glory. It is sown in weakness, it is raised in power.
- Webster's Bible (WBS)
- It is sown in dishonor, it is raised in glory: it is sown in weakness, it is raised in power:
- Young's Literal Translation (YLT)
- it is sown in dishonour, it is raised in glory; it is sown in weakness, it is raised in power;
Read in context
- 41सूर्य का तेज और है, चान्द का तेज और है, और तारागणों का तेज और है, (क्योंकि एक तारे से दूसरे तारे के तेज मे अन्तर है)।
- 42मुर्दों का जी उठना भी ऐसा ही है। शरीर नाशमान दशा में बोया जाता है, और अविनाशी रूप में जी उठता है।
- 43वह अनादर के साथ बोया जाता है, और तेज के साथ जी उठता है; निर्बलता के साथ बोया जाता है; और सामर्थ के साथ जी उठता है।
- 44स्वाभाविक देह बोई जाती है, और आत्मिक देह जी उठती है: जब कि स्वाभाविक देह है, तो आत्मिक देह भी है।
- 45ऐसा ही लिखा भी है, कि प्रथम मनुष्य, अर्थात् आदम, जीवित प्राणी बना और अन्तिम आदम, जीवनदायक आत्मा बना।
Cross references
- Colossians 3:4 कुलुस्सियों 3:4जब मसीह जो हमारा जीवन है, प्रगट होगा, तब तुम भी उसके साथ महिमा सहित प्रगट किए जाओगे।
- Philippians 3:20–21 फिलिप्पियों 3:20–21पर हमारा स्वदेश स्वर्ग पर है; और हम पर उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहां से आन ही बाट जोह रहे हैं। वह अपनी शक्ति के उस प्रभाव के अनुसार जिस के द्वारा वह सब वस्तुओं को अपने वश में कर सकता है, हमारी दीन- हीन देह का रूप बदलकर, अपनी महिमा की देह के अनुकूल बना देगा।।
- 1 Corinthians 6:14 1 कुरिन्थियों 6:14और परमेश्वर ने अपनी सामर्थ से प्रभु को जिलाया, और हमें भी जिलाएगा।
- Daniel 12:1 दानिय्येल 12:1उसी समय मीकाएल नाम बड़ा प्रधान, जो तेरे जाति- भाइयों का पक्ष करने को खड़ा रहता है, वह उठेगा। तब ऐसे संकट का समय होगा, जैसा किसी जाति के उत्पन्न होने के समय से लेकर अब तक कभी न हुआ होगा; परन्तु उस समय तेरे लोगों में से जितनों के नाम परमेश्वर की पुस्तक में लिखे हुए हैं, वे बच निकलेंगे।
- Mark 12:24–25 मरकुस 12:24–25यीशु ने उन से कहा; क्या तुम इस कारण से भूल में नहीं पड़े हो, कि तुम न तो पवित्रा शास्त्रा ही को जानते हो, और न परमेश्वर की सामर्थ को। क्योंकि जब वे मरे हुओं में से जी उठेंगे, तो उन में ब्याह शादी न होगी; पर स्वर्ग में दूतों की नाई होंगे।
- Matthew 22:29–30 मत्ती 22:29–30यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, कि तुम पवित्रा शास्त्रा और परमेश्वर की सामर्थ नहीं जानते; इस कारण भूल में पड़ गए हो। क्योंकि जी उठने पर ब्याह शादी न होगी; परन्तु वे स्वर्ग में परमेश्वर के दूतों की नाई होंगे।
- 2 Corinthians 13:4 2 कुरिन्थियों 13:4वह निर्बलता के कारण क्रूस पर चढ़ाया तो गया, तौभी परमेश्वर की सामर्थ से जीवित है, हम भी तो उस में निर्बल हैं; परन्तु परमेश्वर की सामर्थ से जो तुम्हारे लिये है, उसके साथ जीएंगे।
- Philippians 3:10 फिलिप्पियों 3:10और मैं उसको और उसके मृत्युंजय की सामर्थ को, और उसके साथ दुखों में सहभागी हाने के मर्म को जानू, और उस की मृत्यु की समानता को प्राप्त करूं।
- 2 Corinthians 13:14 2 कुरिन्थियों 13:14प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह और परमेश्वर का प्रेम और पवित्रा आत्मा की सहभागिता तुम सब के साथ होती रहे।।
- Matthew 13:43 मत्ती 13:43उस समय धर्मी अपने पिता के राज्य में सूर्य की नाई चमकेंगे; जिस के कान हों वह सुन ले।।
- Job 14:10 अय्यूब 14:10परन्तु पुरूष मर जाता, और पड़ा रहता है; जब उसका प्राण छूट गया, तब वह कहां रहा?
- Psalm 102:23 भजन संहिता 102:23उस ने मुझे जीवन यात्रा में दु:ख देकर, मेरे बल और आयु को घटाया।