1 Kings · chapter 5 · verse 14
1 Kings 5:14 in Hindi
और उन्हें लबानोन पहाड़ पर पारी पारी करके, महीने महीने दस हज़ार भेज दिया करता था और एक महीना तो वे लबानोन पर, और दो महीने घर पर रहा करते थे; और बेगारियों के ऊपर अदोनीराम ठहराया गया।
Aur unhem labaanon pahaad par paaree paaree karake, maheene maheene das hajaar bhej diyaa karataa thaa aur ek maheenaa to ve labaanon par, aur do maheene ghar par rahaa karate the; aur begaariyom ke oopar adoneeraam thaharaayaa gayaa.
1 Kings 5:14 in English
- King James Version (KJV)
- And he sent them to Lebanon, ten thousand a month by courses: a month they were in Lebanon, [and] two months at home: and Adoniram [was] over the levy.
- World English Bible (WEB)
- He sent them to Lebanon, ten thousand a month by courses: for a month they were in Lebanon, and two months at home; and Adoniram was over the men subject to forced labor.
- American Standard Version (ASV)
- And he sent them to Lebanon, ten thousand a month by courses; a month they were in Lebanon, and two months at home: and Adoniram was over the men subject to taskwork.
- Bible in Basic English (BBE)
- And sent them to Lebanon in bands of ten thousand every month: for a month they were working in Lebanon and for two months in their country, and Adoniram was in control of them.
- Darby Translation (DBY)
- And he sent them to Lebanon, ten thousand a month by courses; a month they were in Lebanon, two months at home; and Adoniram was over the levy.
- Webster's Bible (WBS)
- And he sent them to Lebanon ten thousand a month by courses; a month they were in Lebanon, [and] two months at home. And Adoniram [was] over the levy.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he sendeth them to Lebanon, ten thousand a month, by changes, a month they are in Lebanon, two months in their own house; and Adoniram [is] over the tribute.
Read in context
- 12और यहोवा ने सुलैमान को अपने वचन के अनुसार बुद्धि दी, और हीराम और सुलैमान के बीच मेल बना रहा वरन उन दोनों ने आपस में वाचा भी बान्ध ली।
- 13और राजा सुलैमान ने पूरे इस्राएल में से तीन हज़ार पुरुष बेगार लगाए,
- 14और उन्हें लबानोन पहाड़ पर पारी पारी करके, महीने महीने दस हज़ार भेज दिया करता था और एक महीना तो वे लबानोन पर, और दो महीने घर पर रहा करते थे; और बेगारियों के ऊपर अदोनीराम ठहराया गया।
- 15और सुलैमान के सत्तर हज़ार बोझ ढोने वाले और पहाड़ पर अस्सी हज़ार वृक्ष काटने वाले और पत्थर निकालने वाले थे।
- 16इन को छोड़ सुलैमान के तीन हज़ार तीन सौ मुखिये थे, जो काम करने वालों के ऊपर थे।
Cross references
- 1 Kings 4:6–19 1 राजा 4:6–19और अहीशार राजपरिवार के ऊपर था, और अब्दा का पुत्र अदोनीराम बेगारों के ऊपर मुखिया था। और सुलैमान के बारह भणडारी थे, जो समस्त इस्राएलियों के अधिकारी हो कर राजा और उसके घराने के लिये भोजन का प्रबन्ध करते थे। एक एक पुरुष प्रति वर्ष अपने अपने नियुक्त महीने में प्रबन्ध करता था। और उनके नाम ये थे, अर्थात एप्रैम के पहाड़ी देश में बेन्हूर। और माकस, शाल्बीम बेतशेमेश और एलोनबेथानान में बेन्देकेर था। अरुब्बोत में बेन्हेसेद जिसके अधिकार में सौको और हेपेर का समस्त देश था। दोर के समस्त ऊंचे देश में बेनबीनादाब जिसकी स्त्री सुलैमान की बेटी नापत थी। और अहीलूद का पुत्र बाना जिसके अधिकार में तानाक, मगिद्दो और बेतशान का वह सब देश था, जो सारतान के पास और यिज्रेल के नीचे और प्रेतशान से ले आबेलमहोला तक अर्थात योकमाम की परली ओर तक है। और गिला के रामोत में बेनगेबेर था, जिसके अधिकार में मनश्शेई याईर के गिलाद के गांव थे, अर्थात इसी के अधिकार में बाशान के अर्गोब का देश था, जिस में शहरपनाह और पीतल के बेड़े वाले साठ बड़े बड़े नगर थे। और इद्दा के पुत्र अहीनादाब के हाथ में महनैम था। नप्ताली में अहीमास था, जिसने सुलैमान की बासमत नाम बेटी को ब्याह लिया था। और आशेर और आलोत में हूशै का पुत्र बाना, इस्साकार में पारुह का पुत्र यहोशापात, और बिन्यामीन में एला का पुत्र शिमी था। ऊरी का पुत्र गेबेर गिलाद में अर्थात एमोरियों के राजा सीहान और बाशान के राजा ओग के देश में था, इस समस्त देश में वही भणडारी था।
- 1 Chronicles 27:1–15 1 इतिहास 27:1–15इस्राएलियो की गिनती, अर्थात् मितरों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूषों और यहस्रपतियों और शतपतियों और उनके सरदारों की गिनती जो वर्ष भर के महीने महीने उपस्थित होने और छुट्टी पानेवाले दलों के सब विषयों में राजा की सेवा टहल करते थे, एक एक दल में चौबीस हजार थे। पहिले महीने के लिये पहिले दल का अधिकारी जब्दीएल का पुत्रा याशोबाम नियुक्त हुआ; और उसके दल में चौबीस हजार थे। वह पेरेस के वंश का था और पहिले महीने में सब सेनापतियों का अधिकारी था। और दूसरे महीने के दल का अधिकारी दोदै नाम एक अहोही था, और उसके दल का प्रधान मिक्लोत था, और उसके दल में चौबीस हजार थे। तीसरे महीने के लिये तीसरा सेनापति यहोयादा याजक का पुत्रा बनायाह था और उसके दल में चौबीस हजार थे। यह वही बनायाह है, जो तीसों शूरों में वीर, और तीसों में श्रेष्ठ भी था; और उसके दल में उसका पुत्रा अम्मीजाबाद था। चौथे महीने के लिये चौथा सेनापति योआब का भाई असाहेल था, और उसके बाद उसका पुत्रा जबद्याह था और उसके दल में चौबीस हजार थे। पांचवें महीने के लिये पांचवां सेनापति यिज्राही शम्हूत था और उसके दल में चौबीस हजार थे। छठवें महीने के लिये छठवां सेनापति तकोई इक्केश का पुत्रा ईरा था और उसके दल में चौबीस हजार थे। सातवें महीने के लिये सातवां सेनापति एप्रैम के वंश का हेलेस पलोनी था और उसके दल में चौबीस हजार थे। आठवें महीने के लिये आठवां सेनापति जेरह के वंश में से हूशाई सिब्बकै था और उसके दल में चौबीस हजार थे। नौवें महीने के लिये नौवां सेनापति बिन्यामीनी अबीएजेर अनातोतवासी था और उसके दल में चौबीस हजार थे। दसवें महीने के लिये दसवां सेनापति जेरही महरै नतोपावासी था और उसके दल में चौबीस हजार थे। ग्यारहवें महीने के लिये ग्यारहवां सेनापति एप्रैम के वंश का बनायाह पिरातोनवासी था और उसके दल में चौबीस हजार थे। बारहवें महीने के लिये बारहवां सेनापति ओत्नीएल के वंश का हेल्दै नतोपावासी था और उसके दल में चौबीस हजार थे।
Original words (Hebrew)
- sent · H7971שָׁלַח shâlach
- Lebanon · H3844לְבָנוֹן Lᵉbânôwn
- ten · H6235עֶשֶׂר ʻeser
- thousand · H505אֶלֶף ʼeleph
- month · H2320חֹדֶשׁ chôdesh
- courses · H2487חֲלִיפָה chălîyphâh
- month · H2320חֹדֶשׁ chôdesh
- Lebanon · H3844לְבָנוֹן Lᵉbânôwn
- two · H8147שְׁנַיִם shᵉnayim
- months · H2320חֹדֶשׁ chôdesh
- home · H1004בַּיִת bayith
- Adoniram · H141אֲדֹנִירָם ʼĂdônîyrâm
- levy · H4522מַס maç